Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

सीआरपीएफ पोस्ट पर आतंकी हमला, एक की मौत, ऑपरेशन जारी



नई दिल्ली। 31 जनवरी को सुबह 6 बजे जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर नगरोटा में सीआरपीएफ पोस्ट के पास हुई फायरिंग में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया है, जबकि 3 आतंकियों को घेर लिया गया है, हालांकि इस फायरिंग में सीआरपीएफ का एक जवान भी घायल हुआ है।

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि पुलिस ने जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर बन्न टोल प्लाजा पर श्रीनगर जा रहे एक ट्रक को रोक दिया तो ट्रक में छिपे आतंकवादियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, आतंकियों की ओर से फायरिंग शुरू होने के बाद सुरक्षाबलों ने मुस्‍तैदी से जवाब दिया, मुठभेड़ अभी भी जारी है।
इस दौरान बम टोल प्लाजा के पास दो तेज धमाकों की आवाज भी सुनी गई। आतंकियों की संख्‍या के बारे में अभी पूरी जानकारी नहीं मिल पाई है, सुरक्षाबलों के मुताबिक आतंकी टोल प्लाजा के साथ सटे जंगलों में छुपे हो सकते हैं, सर्च ऑप्रेशन जारी है।


डेस्क  

No comments