Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

आपस में भिड़े दो पक्ष, पुलिस ने चार को किया गिरफ्तार



चिलकहर(बलिया)। गड़वार थाना क्षेत्र के चोगड़ा बाजार में शनिवार रात लगभग 8 बजे दो पक्ष आमने सामने हो गये व देखते ही देखते दोनों तरफ से लाठियां चलने लगी। जानकारी होते ही पहुंची पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया। वहीं अराजकता कर रहे लोगों को लाठी भांजकर खदेड़ा। बताया जाता है कि प्रतिदिन सायं को बाजार में पियक्कड़ों का जमावड़ा लगता है जो शनिवार को बड़े विवाद का रूप ले लिया। 


मौके पर पहुंचे पुलिस के जवानों ने लाठी भांजकर खदेड़ा व चार लोगों को हिरासत में लिया है। बवाल को लेकर देर तक अफरा तफरी मची रही।गड़वार पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं घटना के पीछे शराबियों का जमावड़ा लग रहा है। लोगों का कहना है कि जब दोनों तरफ से मारपीट हो रही थी तो आताताई पुलिस कर्मियों से भी उलझ गये। जिस पर पुलिस ने लाठी भांजकर खदेड़ा। देर रात तक चली पंचायत के बाद पुलिस न एक न सूनी व दो को जेल भेज दिया। 


रिपोर्ट— संजय पांडेय

No comments