जाने क्यों तीन दिन बंद रहेंगे बैंक
नई दिल्ली। विभिन्न मांगों को लेकर 31 जनवरी और 1 फरवरी को बैंक कर्मी हड़ताल पर रहेंगे। अगर आपका भी बैंक से जुड़ा कोई काम है, तो 31 जनवरी से पहले निपटा लें।
31 जनवरी को शुक्रवार व 1 फरवरी को शनिवार है और 2 फरवरी को रविवार है। इसलिए लगातार तीन दिन तक बैंक बंद रहेंगे। एटीएम में भी कैश की किल्लत बढ़ सकती है। हालांकि हड़ताल के दौरान नेट बैंकिंग के सामान्य रूप से काम करने की संभावना है।
बैंक यूनियनों का कहना है कि अगर उनकी मांग पर मार्च तक कोई फैसला नहीं आया तो बैंक कर्मचारी से 1 अप्रैल से अनिश्चतकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। इससे पहले यूनियनों ने लगातार तीन दिन 11, 12 और 13 मार्च को भी बैंक ने हड़ताल करने का फैसला किया है। ऐसे में हड़ताल से पहले ही ग्राहक बैंक से संबंधित अपने जरूरी काम निपटा लें।
ये हैं प्रमुख मांगे........
वेतन में कम से कम 20 फीसदी की वृद्धि की जाए।
बैंकों में हफ्ते में 5 दिन ही काम हो।
बेसिक पे में स्पेशल भत्ते का विलय हो।
एनपीएस को खत्म किया जाए।
परिवार को मिलने वाली पेंशन में सुधार।
स्टाफ वेलफेयर फंड का परिचालन लाभ के आधार पर बांटना।
रिटायर होने पर मिलने वाले लाभ को आयकर से बाहर करना।
कांट्रैक्ट और बिजनेस कॉरेस्पॉन्डेंट के लिए समान वेतन।
डेस्क


No comments