Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

रंग लाया कर्नल का प्रयास, शुरु हुई बलिया में फायरिंग




बलिया। 93 यूपी बटालियन के कमाण्डिग आफिसर कर्नल डी.एस. मलिक के प्रयास से लंबे समय से फायरिंग से वंचित एन.सी.सी. कैंडेटो को शुक्रवार को फायरिंग प्रशिक्षण का अवसर प्राप्त हुआ। लगभग 15 वर्षों से टाउन पालिटेक्निक स्थित फायरिंग रेंज अनुपयोगी बनी हुई थी। जिसमें फलस्वरूप बलिया के कैंडेटो को फायरिंग प्रशिक्षण के लिए गाजीपुर और वाराणसी जाना पड़ता था। कैंडेटो की इस असुविधा पर विशेष ध्यान देते हुए 93 यूपी बटालियन के कर्नल डी. एस. मलिक ने प्राचार्य टाउन पालिटेक्निक से वार्ता कर अपने प्रयास से इसे न मात्र फायरिंग के अनुकूल बनाया बल्कि बलिया में चल रहे दस दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण में आए कैंडेटो को फायरिंग प्रशिक्षण देकर उनसे फायरिंग भी करायी। फायरिंग रेंज बन जाने से बलिया और आस—पास के कैंडेटो को प्रशिक्षण में सुविधा होगी। इस प्रशिक्षण शिविर में कैंडेटो को विभिन्न बिन्दुओं पर संबंधित विभाग के अधिकारियों द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है।


रिपोर्ट— धीरज सिंह

No comments