Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

नशे में धुत महिला ने मंदिर के सामने काटा बवाल




नई दिल्ली। राजस्थान में भरतपुर के शंषानेश्वर मंदिर के सामने एक महिला शराब के नशे में धुत हो गई। उसे देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई। वह गालियां बुदबुदाने लगी और संभल नहीं पाने की वजह से बार-बार जमीन पर गिरने लगी। उसने अपनी साड़ी भी उतार दी। उसके बाद वहीं मौजूद कुंड में कूदने लगी। कुछ युवकों ने उसे पकड़कर कुंड से दूर किया। वह नशे में इतनी ज्यादा धुत थी कि उसने आपा खो दिया। कुछ देर बाद सूचना मिलने पर पुलिस वहां पहुंची। सिपाही उसका नाम-पता पूछने लगे।
मगर, वह महिला अपने घर-बाड़े के बारे में कुछ नहीं बता पाई। जैसे-तैसे उसने अपना सुनीता बताया। जिसके बाद अतलबन्द थाना पुलिस महिला को थाने की गाड़ी में बैठा कर जिला आरबीएम अस्पताल ले गई, जहां उसका इलाज कराया गया। हालां​कि, वह काफी देर तक होश में नहीं आई। पुलिस ने बताया कि नशा उतरने पर उससे पूछताछ की जाएगी।

डेस्क

No comments