जानें कहा मुर्गा चोरों के आतंक से दुकानदारों में दहशत
सुखपुरा(बलिया) : स्थानीय चट्टी पर नमक चोरों का आतंक कुछ दिनों से थमा तो जरूर है लेकिन इधर मुर्गा चोरों ने मुर्गा मांस का धंधा करने वाले दुकानदारों में दहशत पैदा कर दी है। गुरुवार की रात स्थानीय चट्टी पर स्थित मुर्गा मांस की दुकान के स्टील की जाली तोड़कर चोरों ने 2 दर्जन से अधिक मुर्गियों पर हाथ साफ कर दिया। कस्बे के सद्दाम हुसैन की चट्टी पर स्थिति गुमटी में मुर्गे की दुकान है जहां वह सुबह से शाम तक मुर्गा मांस की बिक्री करता है।गुरुवार की शाम वह अपनी दुकान बंद कर अपने घर चला गया था। शुक्रवार की सुबह जब वह दुकान खोलने आया तो देखा की गुमटी के समीप बनी स्टील की जाली में रखी मुर्गियां गायब है।गौर से देखने पर पता चला स्टिल की जाली को एक तरफ से काट दिया गया है मुर्गियों को निकाल लिया गया है।सद्दाम ने इसकी सूचना थाना सुखपुरा को दे दी है।बीते महीने भी कई बार चोरों ने अनेक दुकानों से टाटा नमक की बोरियां चुरा ली थी।वैसे अभी नमक चोरी का सिलसिला रुका हुआ है।चट्टी के दुकानदारों ने पुलिस प्रशासन से चट्टी एवं बाजार में रात को पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है ताकि चोरियों पर लगाम लग सके।
रिपोर्ट - अनिल सिंह
No comments