Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

डीएम ने छोटे बच्चों संग किया पौधरोपण



बलिया: जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने मंगलवार को बसुधरपाह में पौधरोपण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। उन्होंने रूद्राक्ष का पौध लगाकर इसकी शुरूआत की। वहां परिषदीय विद्यालय के बच्चों ने सीएचसी परिसर में 51 पौधे लगाए। जिलाधिकारी ने कहा कि हर पौधे के पास लगाने वाले बच्चे का नाम लिखवाया जाए, छह महीने बाद जिसका पेड़ बेहतर प्रगति किया रहेगा उसको इनाम दिया जाएगा। इस अवसर पर आयोजित गोष्ठी में बच्चों संग पर्यावरण व पौधे लगाने के फायदों पर चर्चा की। पर्यावरण पर आधारित बच्चों से सवाल पूछे, जिसका बच्चों ने उत्साहित होकर उत्तर दिया।
गंगा नदी के क्षेत्र में रूद्राक्ष के पौधे लगाने की बात पर जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधान राजदेव से कहा कि इस पौधे को लगाने से ज्यादा जरूरी इसको बचाना है। उन्होंने अस्पताल कर्मियों को इसे बचाने में अपना सक्रिय योगदान देने की अपील की। इस अवसर पर स्कूली बच्चों को पौधरोपण का महत्व को समझाया।

सीएचसी को किया जाएगा बेहतर


पौधरोपण कार्यक्रम में पहुंचे जिलाधिकारी ने सीएचसी बसुधरपाह की हालत को देख गांव वालों व अस्पताल कर्मियों से जानकारी ली। विद्युत की समस्या प्रमुख रूप से संज्ञान में आने पर उसे ठीक कराने का भरोसा दिलाया। मौके से ही सीएमओ से बात की। कहा, इस सुदूर इलाके में बढ़िया अस्पताल भवन है। बहुत थोड़े से प्रयास को इसको कारगर बनाया जा सकता है। 



रिपोर्ट : धीरज सिंह

No comments