जाने कहाँ हुआ छात्र से शिक्षिका को इश्क , दोनों फरार
अहमदाबाद । गुजरात के अहमदाबाद शहर में एक 14 वर्षीय छात्र के साथ 26 वर्षीय महिला क्लास टीचर गायब हो गई है। छात्र के गायब होने पर परिजनों के साथ-साथ स्कूल प्रशासन भी परेशान हो गया। छात्र और शिक्षिका के बीच काफी लंबे समय से संबंध चल रहा था, जिसको लेकर छात्र के परिजनों ने शिकायत भी की थी और डांट-फटकार भी लगाई थी।
छात्र के सरकारी कर्मचारी पिता ने महिला टीचर के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है और आरोप लगाया है कि आठवीं कक्षा में पढ़ने वाले उनके नाबालिग बेटे को बहकाया और फिर उसको लेकर भाग गई है। बहरहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ये महिला टीचर कलोल के दरबारी चॉल क्षेत्र में रहती है। सूत्रों का कहना है कि उसका तकरीबन एक साल से लापता छात्र के साथ संबंध था।
इतना ही नहीं मामले को लेकर कुछ समय पहले स्कूल प्रशासन ने टीचर को फटकार भी लगाई थी। बावजूद इसके दोनों के संबंध में कोई फर्क नही पड़ा था। कलोल शहर पुलिस के इंस्पेक्टर केके देसाई ने कहा कि छात्र के पिता द्वारा दोस्तों और रिश्तेदारों में ढूंढने के बाद उसकी टीचर के घर जांच की गई थी।
जिसमें टीचर भी लापता होने की खबर मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई। लेकिन दोनों के पास मोबाइल नहीं है। इसीलिए अभी तक उसका पता नही लगाया जा सका है। हालांकि आईपीसी धारा-363 के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है
डेस्क


No comments