Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

पत्नी बनाती थी टिकटॉक पर वीडियो, पति ने दी तलाक की अर्जी



नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली से सटे यूपी के गाजियाबाद में पति-पत्नी के बीच त​करार की अजीबोगरीब वजह सामने आई है। पति अपनी पत्नी के टिकटॉक पर वीडियो बनाने की लत से परेशान हो गया। नौबत यहां तक आ गई कि पति ने कोर्ट में पत्नी से तलाक की अर्जी दी है। बता दें, दोनों की शादी फरवरी 2019 में हुई थी।

जानकारी के मुताबिक, गाजियाबाद में रहने वाले एक बिजनेसमैन की शादी की पिछले साल फरवरी में दिल्ली में रहने वाली युवती से हुई थी। पति ने कोर्ट में अर्जी देते हुए कहा कि पत्नी शादी से पहले टिकटॉक पर वीडियो बनाती थी। शादी के बाद भी उसने वीडियो बनाने बंद नहीं किए। उसने इस बारे में पत्नी को कई बार समझाया, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं हुई।

पति ने बताया कि उसकी पत्नी ने अब अपनी ननद और देवर को भी टिकटॉक के वीडियो बनाने में शामिल कर लिया। इस वजह से घर के काम और परिवार की शांति भंग होने लगी। उसने कहा कि पत्नी के घरवालों से शिकायत की गई उन्होंने भी उसी का पक्ष लिया। पीड़ित पति का कहना है कि उसकी पत्नी वीडियो बनाने के चक्कर में घर के काम छोड़ देती है। खाना बनाने में भी देर करती है।

पति ने कहा कि जब भी पत्नी को समझाने की कोशिश करता हूं तो वह झगड़ा करने लगती है, इससे परिवार में तनाव बना रहता है। इसलिए उसे तलाक दिलाए जाए। बता दें, कोर्ट ने शख्स की अर्जी स्वीकार ली है। मामले में कोर्ट 25 फरवरी को सुनवाई करेगा।


डेस्क

No comments