सनबीम के क्रीड़ांगन में हुआ ‘उड़ान’ का शानदार आगाज
बलिया। सनबीम स्कूल बलिया में दो दिवसीय क्रीड़ोत्सव ‘उड़ान’ की शुरूआत मुख्य अतिथि विद्यालय के निदेषक डॉ0 कुँवर अरूण सिंह तथा विद्यालय प्रशासक संजय सिंह ने तुलसी वेदी पर दीप प्रज्जवलित कर किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती सीमा ने मुख्य अतिथि का स्वागत वं स्मृति चिंह भेंट कर किया। मुख्य अतिथि ने विद्यालय के क्रीड़ा प्रमुख पंकज कुमार सिंह को क्रीड़ा मशाल सौंपी तथा सभी प्रतिभागियों को खेल की शपथ दिलाई।
क्रीड़ोत्सव के प्रथम दिन बास्केटबॉल ब्वायज में येलो हाउस व गर्ल्स में ग्रीन हाउस ने जीत दर्ज की, वॉलीबॉल के खेल में ब्वायज व गर्ल्स दोनों येलो हाउस तथा खो-खो में ब्वायज व गर्ल्स दोनों ग्रीन हाउस ने जीत दर्ज कर अपना दबदबा कायम रखते हुए सराहनीय प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने अपने सम्बोधन में कहा कि ‘खेल व्यक्ति के जीवन में उसके सर्वांगीण विकास के साथ अनुषासन भी लाता है।’ उन्होंने जीवन के लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु समयबद्धता की अनिवार्यता पर बल दिया।
इस अवसर पर विद्यालय समिति के अध्यक्ष संजय कुमार पाण्डेय, सचिव अरूण कुमार सिंह ने प्रतिभागियों सहित सभी को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की। प्रधानाचार्या श्रीमती सीमा ने क्रीड़ाध्यापक पंकज कुमार सिंह, संजू यादव, प्रीति गुप्ता, अबू सईद, पंकज सिंह, कमल यादव एवं कार्यक्रम संचालक राजेष जालान सहित सभी के सराहनीय सहयोग हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया। By-Ajit Ojha


No comments