बोर्ड परीक्षा के पहले दिन धराया मुन्ना भाई,10268 ने छोड़ दी परीक्षा
बलिया। माध्यमिक शिक्षा परिषद उप्र. प्रयागराज द्वारा संचालित बोर्ड परीक्षा के तहत मंगलवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल और दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की परीक्षा हुई। हाईस्कूल की परीक्षा में कुल पंजीकृत परीक्षार्थी 81750थे, जिनमें 10268 परीक्षार्थियों ने प्रशासन की सख्ती के आगे परीक्षा छोड़ने में ही भलाई समझी। सुबह प्रथम पाली में कुल 11 परीक्षार्थियों को अनुचित साधन के प्रयोग करते पकड़ा गया। जबकि इंटर कालेज गढ़मलपुर सहुलाई में उप जिलाधिकारी सिकंदरपुर द्वारा एक परीक्षार्थी के स्थान पर किसी अन्य को परीक्षा देते हुए पकड़े जाने पर उसके विरूद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करायी गयी। इंटरमीडिएट की परीक्षा में सांयकाल गांधी इंटर कालेज चिलकहर में केंद्र व्यवस्थापक द्वारा दीपक कुमार चौहान पुत्र रमेश चौहान के विरूद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करायी गयी। उक्त परीक्षार्थी इस वर्ष हाईस्कूल परीक्षा में अनुक्रमांक 2240502 'एस.के. पब्लिक स्कूल डेहरी शंकरपुर' और इंटरमीडिएट परीक्षा में अनुक्रमांक 1857031 'इन्द्रासन सिंह इ.का. पाह कुरेजी दोनों कक्षाओं में नियमित छात्र के रूप में पंजीकृत था। राजकीय बालिका इ.का. में स्थापित कंट्रोल रूम में 15 कम्पयूटर पर सभी 213 परीक्षा केंद्र आनलाइन मानिटरिंग हेतु जोड़े गए थे। सभी कम्प्यूटर पर दो पालियों में ड्यूटी लगाकर पर्यवेक्षक कार्य किया गया।
नकल सामग्री के साथ एक को पकड़ा, रिस्टीकेट
बांसडीह। नगर व ग्रामीण क्षेत्र के परीक्षा केन्द्रो पर यूपी बो की हाई स्कूल व इंटर की परीक्षा मंगलवार को शुरू हो गयी। बांसडीह इंटर कालेज में प्रथम पाली में हाईस्कूल हिन्दी प्रथम प्रश्न पत्र की परीक्षा के दौरान नकल सामग्री के साथ पकड़े गये एक छात्र को केन्द्र व्यवस्थापक ने निकाल दिया। तहसीलदार ने परीक्षा केन्द्रो पर डियूटी लगाये गये शिक्षको से तत्काल अपनी उपस्िथिती न दर्ज कराये जाने पर कड़ी कारवाई की चेतावनी दी हैं।
केन्द्र व्यवस्थापक हरेराम पाण्डेय ने बताया कि हाईस्कूल में कुल 532 परीक्षार्थियों में 32 छात्र अनुपस्थित रहें। इंटर में यहां कुल 547 परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं। अंकुर पब्लिक इंटर कालेज में परीक्षा शंतिपूर्ण चल रही हैं। केन्द्र व्यवस्थापक डा. नीतू सिंह ने बताया कि हाईस्कूल में 326 परीक्षार्थियों में 57 अनुपस्थित रहें। इंटर में 616 परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं। जोनल मजिस्ट्रेट एसडीएम दुषंयत कुमार मौर्य, तहसीलदार गुलाब चन्द्रा, पर्यवेक्षक राकेश कुमार तिवारी परीक्षा केन्द्रो की जांच करते रहें। शिवमंगल सिंह इंटर कालेज बेरूआरबारी में सुबह की पाली की परीक्षा में बेसिक शिक्षा विभाग के तीन शिक्षक अनुपस्थित रहें। कई अन्य केन्द्रो पर भी कक्ष निरीक्षक में डियूटी लगे शिक्षक अनुपस्थित रहें।
सीसीटीवी कैमरे से हुई निगरानी
मनियर, बलिया। शासन की मंशा के अनुसार नकल विहीन परीक्षा कराने व नकल माफियाओं पर नकेल कसने के उद्देश्य से सीसी कैमरे के निगरानी में मंगलवार को शुरू हुई परीक्षा में नकल माफियाओं के मनसूबे पर पानी फिर गया। कड़ी निगरानी मे सुबह व शाम की पाली में शुरू हुई परीक्षा कराने मे प्रशासन मुस्तैद रहा ।थाना क्षेत्र में बने छह परीक्षा केंद्रों पर काफी संख्या में पुलिस बल चपे चपे पर मौजूद रहीं ।एसआई विजय शंकर त्रिपाठी अपने हमराहीयो संग चक्रमण करते रहे।
मुस्तैदी दिखी एसडीएम, करती रही चक्रमण
सिकंदरपुर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की शुरू हुई परीक्षा में हुई कड़ाई के कारण अधिकतर परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दिया, जबकि सुबह के पाली और शाम के पाली के दौरान प्रशासनिक अमला भी चुस्त-दुरुस्त रहा। वहीं नगर में स्थित गांधी इंटर कॉलेज में प्रथम पाली में हाईस्कूल की परीक्षा में 806 में से 64 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ा, जबकि द्वितीय पाली इंटर में 485 में से सख्ती के चलते 15 ने परीक्षा छोड़ा। गंगोत्री देवी इंटर कॉलेज में प्रथम पाली हाई स्कूल की परीक्षा में 844 में से 67 व इंटरमीडिएट द्वितीय पाली की परीक्षा में 461 में से 40 परीक्षार्थियों ने कड़ाई के चलते परीक्षा छोड़ दिया। वहीं चतुर्भुज नाथ इंटर कॉलेज में प्रथम पाली हाई स्कूल की परीक्षा में 249 में से 33 व द्वितीय पाली इंटरमीडिएट की परीक्षा में 225 में से 15 परीक्षार्थियों ने कड़ाई के चलते परीक्षा को छोड़ दिया। वही जनता इंटर कॉलेज नवानगर में प्रथम पाली हाई स्कूल की परीक्षा में 293 में से 25 परीक्षार्थियों ने कड़ाई के चलते परीक्षा छोड़ दिया, जबकि द्वितीय पाली इंटरमीडिएट की परीक्षा में 273 में से 35 ने परीक्षा छोड़ा। पूरे परीक्षा के दौरान उपजिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग सभी सेंटरों पर चक्रमण रही तथा केंद्र व्यवस्थापकों को सख्त हिदायत देती रही।
नकल माफिया पर कसी नकेल
गड़वार(बलिया)। शासन की मंशा के अनुरूप नकल विहीन परीक्षा कराने व नकल माफियाओं पर नकेल कसने के उद्देश्य से सीसी कैमरे के निगरानी व वॉइस रिकॉर्डिंग के जरिये मंगलवार को शुरू हुई यूपी बोर्ड की परीक्षा में नकल माफियाओं के मनसूबे पर पूरी तरह से पानी फिर गया। कड़ी निगरानी मे सुबह व शाम की पाली में हुई परीक्षा सम्पन्न कराने विद्यालय परिवार व प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद रहा ।क्षेत्र के जंगली बाबा इंटर कॉलेज, बाबू चंद्रचूर्ण सिंह इंटरमीडिएट कॉलेज, इंटर कॉलेज हरिपुर परीक्षा केंद्रों पर नकल विहीन व सकुशल परीक्षा सम्पन्न हुई।परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था हेतु पुलिस मौजूद रहीं।थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अनिल चंद्र तिवारी अपने हमराहियों संग बराबर चक्रमण करते रहे।सुबह में 120 तो शाम को 110 ने छोड़ी परीक्षा
रेवती (बलिया)। क्षेत्र के पांच परीक्षा केन्द्रों से हाईस्कूल के हिन्दी के 120 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी । रेवती इन्टर कालेज में 471 में 37, पी डी इन्टर कालेज गायघाट में 460 में 48, एन डी इन्टर कालेज छेड़ी में 434 में 7, श्रीकृष्ण इन्टर कालेज पियरौटा में 461में 14 तथा अमर शहीद कौशल सिंह इन्टर कालेज नायायणगढ में 454 में 14 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहें । सभी परीक्षा केंन्द्रो पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट व केन्द्र ब्यवस्थापकों की देखरेख में सुचारू रूप से परीक्षा संचालित हुई। शान्ति पूर्ण ढंग से परीक्षा संचालित करने के लिए थानाध्यक्ष शैलेश सिंह 15 कि मी में फैले अलग अलग परीक्षा केन्द्रों का लगातार चक्रमक करते रहें ।सीसीटी वी कैमरे व पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हाईस्कूल व इन्टर की परीक्षाएं रेवती क्षेत्र के पांच परीक्षा केन्द्रों पर संपन्न हुई । इन्टर हिन्दी में 110 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहें । रेवती परीक्षा केन्द्र पर 641 में 37, पी डी इन्टर कालेज गायघाट में 360 में 21 , एन डी इन्टर कालेज छेड़ी में 307 में 14 , श्रीकृष्ण इन्टर कालेज पियरौटा में 362 में 26 तथा नारायणगढ परीक्षा केन्द्र पर 340 में 12 परीक्षा अनुपस्थित रहें ।सख्ती के आगे नकलचियों ने टेके घुटने,दो सौ ने छोड़ी परीक्षा
चिलकहर(बलिया)। माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा मे कुरेजी व चोगड़ा स्थित परीक्षा केन्द्रों पर दो सौ छात्रो ने परीक्षा छोड़ दी है। उपजिलाधिकारी रसड़ा बीपिन जैन ने चोगड़ा मे सुबह ही परीक्षा केन्द्रो पर जा पहुंचे। तो पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था व कड़ाई के बीच परीक्षा संचालित हो रही है। हाईस्कूल की परीक्षा मे महंथ विश्वनाथ यति इण्टर कालेज पर अनुचित साधन का प्रयोग करते हुये छात्र सत्यवीर तिवारी को रिस्टीकेट कर दिया गया।ललिता देवी इण्टरमिडीएट कालेज पर परीक्षार्थी अजय ठाकूर अनुक्रमांक 223468 की जगह परीक्षा दे रहे युवक अतुल सिंह पुत्र अजय सिंह निवासी खलिलपुर थाना फेफना को स्टेटिक मजिस्ट्रेट द्वारा निकालकर गड़वार पुलिस के हवाले कर दिया गया।दुसरे की जगह परीक्षा दे रहे युवक के पकड़े जाने से चोगड़ा बाजार मे पकड़े गये युवक को देखने के लिये हलचल रही पर गड़वार थाना प्रभारी अनिल चंद्र तिवारी परीक्षा केन्द्र पहुचकर युवक को हिरासत मे लिया।परीक्षा शांति पूर्ण तरीके से चल रही है।बाह्य व्यवस्था का पुलिस ने निरीक्षण किया।रिपोर्ट—धीरज सिंह,रविशंकर पांडेय, राममिलन तिवारी, हेमंत राय, पीयूष कुमार श्रीवास्तव,पुनीत केसरी, संजय पांडेय






No comments