Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

सऊदी अरब में कमाने गए युवक का 43 दिन बाद पहुंचा शव मातम



बांसडीह, बलिया। सऊदी अरब के दमाम शहर में कमाने गए नगर पंचायत वार्ड नम्बर दो के निवासी  35 वर्षीय युवक की सीने में दर्द से मौत हो गई। मौत के 43 दिन बाद पहुंचे शव का परिजनों ने कब्रगाह में दफनाया। सऊदी अरब के दमाम शहर में करीम मुहम्मद किसी कम्पनी में बेल्डर की नौकरी करता था। डेढ़ माह पहले सीने के दर्द की शिकायत पर कंपनी के कर्मचारियों ने वहां के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान ही उसका मौत हो गया। लगभग डेढ़ माह की भारी भरकम कागजी औपचारिकताओं के बाद गत शुक्रवार को करीम का शव घर पहुंचा तो पत्नी रूबी के करुण क्रन्दन से समूचा माहौल गमगीन हो गया। करीम के दो लड़का व एक लड़की है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था।



रिपोर्ट : रविशंकर पांडेय

No comments