Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

9 फरवरी का राशिफल: इन राशियों के लिए आज का दिन रहेगा कुछ खास


मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

छोटी छोटी बातों पर तनाव लेने से आपकी परेशानी दूर नहीं होगी बल्कि इससे आपकी समस्या और बढ़ जाएगी। साथ ही आपकी सेहत में गिरावट आएगी। बेहतर होगा कि आप सकारात्मकता के साथ आगे बढ़ें और अपने स्वभाव में थोड़ा परिवर्तन लाएं। यदि मन में असमंजस की स्थिति उत्पन्न होती है तो अपने करीबियों से बात करें। लंबित कार्यों को पूरा करने का यही उचित समय है, नहीं तो आने वाले समय में आप स्वयं पर काफी बोझ महसूस करेंगे। रोमांटिक लाइफ की बात करें तो अपने पार्टनर पर आपका कम होता भरोसा आप दोनों के बीच की दूरियां बढ़ा रहा है। अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार लाने के लिए आपका कोई प्रयास आज सफल हो सकता है। कोई बड़ा फायदा भी आपके हाथ लग सकता है। अपनी सेहत को लेकर किसी तरह की लापरवाही न करें।

शुभ रंग: हल्का हरा

शुभ अंक: 19

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 10:30 तक



वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

दांपत्य जीवन में अनुकूलता बनी रहेगी। मुश्किल समय में जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। आर्थिक मोर्चे पर दिन कुछ ठीक नहीं है। खर्चों में वृद्धि के साथ धन हानि भी संभव है। पैसों के मामले में आज आप संभलकर रहें। दफ्तर में आज आपके कार्यों में कोई बड़ी अड़चन आ सकती है। ऐसे में आपको अपने वरिष्ठों से मदद लेनी चाहिए। खुद पर ज्यादा दबाव न डालें। घर के लोग आज आपसे बेहद नाराज रहेंगे। आपके माता पिता की ओर से नकारात्मक प्रतिक्रिया मिल सकती है। पारिवारिक जिम्मेदारियां आज कुछ बढ़ सकती हैं लेकिन आपको अपनी ओर से पूरी कोशिश करनी चाहिए। आज आपका रुझान पूजा पाठ की तरफ ज्यादा रहेगा और आप कुछ धार्मिक कार्य में हिस्सा ले सकते हैं।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 10

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 12:55 तक



मिथुन (मई 20 से जून 20):

आर्थिक मोर्चे पर आज अपने फैसले सोच समझकर लें। यदि आप कोई बड़ा निवेश करने वाले हैं तो उचित सलाह लेकर ही आगे बढ़ना आपके लिए फायदेमंद होगा। अगर आप व्यापार करते हैं तो अपने महत्वपूर्ण कार्य सावधानी से पूरा करें, लापरवाही आपकी मुश्किलें बढ़ा सकती हैं। दफ्तर का माहौल अच्छा रहेगा और आप पूरी ईमानदारी और उत्साह से अपने काम करेंगे। दांपत्य जीवन की परेशानियों के कारण आप मानसिक दबाव महसूस करेंगे। जीवनसाथी के प्रति आपका कड़क रवैया आज आप दोनों के बीच किसी बड़े विवाद का कारण बन सकता है। आज का दिन भाग दौड़ भरा रहेगा लेकिन आपकी मेहनत व्यर्थ नहीं जाएगी। चीजें आपके पक्ष में रुख करती नजर आएंगी। किसी करीबी से असहमति के चलते वाद-विवाद हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन शुभ है, कोई बड़ी सफलता मिल सकती है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 8

शुभ समय: सुबह 10 से दोपहर 3:30 बजे तक


कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

पारिवारिक मोर्चे पर दिन बहुत ही बढ़िया रहेगा। आज का दिन झगड़े झंझटों से दूर अपनों के साथ शांतिपूर्वक बीतेगा। यदि लंबे समय से आपके वैवाहिक जीवन में परेशानियां आ रही हैं तो आज के दिन आप हालात बेहतर होते हुए महसूस करेंगे। आज आपको अपने जीवनसाथी के बर्ताव में कोई बड़ा परिवर्तन देखने को मिलेगा। आप दोनों अपने पुराने सारे गिले शिकवे दूर करेंगे। आर्थिक मोर्चे पर दिन बढ़िया है। आमदनी में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। प्रॉपर्टी डीलिंग या आयात-निर्यात से जुड़ा कार्य करने वाले जातकों को कोई बड़ा वित्तीय फायदा हो सकता है। शत्रु पक्ष आज सक्रिय रहेगा। आपका कोई छुपा हुआ दुश्मन आपके रास्ते में कोई बड़ी बाधा उत्पन्न कर सकता है। आप सावधान रहें। शाम को परिवार के साथ घूमने फिरने का मौका मिल सकता है।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ अंक: 12

शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 12:50 तक




सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

अपने पारिवारिक जीवन पर आपको ध्यान देने की जरूरत है। अपने परिजनों के साथ भी आज कुछ वक्त बिताएं ताकि वे उपेक्षित महसूस न करें। जीवनसाथी का प्रेम और सहयोग प्राप्त होगा। कामकाज के तनाव से बचने के लिए आपको अपनी योजनाओं में बदलाव लाने की जरूरत है। रोमांस के मामले में आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहेगा। आपके पार्टनर आज आपसे खुलकर अपने दिल की बात कह सकते हैं। पैसों को लेकर चल रही आपकी चिंता जल्द ही दूर होगी। आपके अच्छे सितारे इस बात की ओर इशारा कर रहे हैं कि आपका कोई आर्थिक प्रयास सफल हो सकता है। आज आपकी सेहत में कुछ सुधार आएगा लेकिन अभी आपको आराम पर ध्यान देना होगा।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 5

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 9:05 तक



कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

आर्थिक मोर्चे पर आज कुछ सुधार संभव है। दिन के दूसरे हिस्से में कुछ आर्थिक लाभ मिल सकता है। आपको अपने खर्चों और आय में संतुलन बनाकर चलने की जरूरत है। व्यवसाय से जुड़े जातकों के लिए दिन लाभदायक रहेगा। दफ्तर में आपके बॉस का मिजाज आज कुछ गर्म रह सकता है। बेहतर होगा कि आप अपने काम पर ध्यान केंद्रित करें और साथ ही किसी भी तरह की बहसबाजी से कहें, नहीं तो आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। आज किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा आएगी इसलिए बेहतर होगा आप इसे अभी टाल दें। घरेलू मामलों पर तुरंत ध्यान देने की जरूरत है, लापरवाही महंगी साबित हो सकती है। आज अचानक आपको कोई खुशखबरी मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 29

शुभ समय: सुबह 9:20 से दोपहर 2:05 तक




तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

कामकाज के मोर्चे पर दिन सकारात्मक रहने वाला है। आप अपने काम में एकाग्रता बना पाएंगे। आप ईमानदारी और मेहनत से सभी काम पूरे कर पाएंगे। आज आप बेहद रोमांटिक मूड में रहने वाले हैं और अपने प्रिय के साथ कुछ बढ़िया प्लान कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ प्रेम में वृद्धि होगी। आपकी आर्थिक स्थिति की बात करें तो आज का दिन लाभदायक रहने वाला है। हालांकि खर्चों में कुछ वृद्धि संभव है लेकिन हाल ही में हुई आय में बढ़ोतरी सब कुछ संभाल लेगी। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आज आपको उम्मीद के अनुसार फायदा मिल सकता है। यह सब आपकी मेहनत का ही नतीजा है। सेहत में सुधार आएगा।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 9

शुभ समय: शाम 6 से रात्रि 10:10 तक


वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

दफ्तर में आज आपके उच्च अधिकारी आपसे काफी नाराज और असंतुष्ट रहेंगे। समय पर आपका काम पूरा न होने पर उन्हें आपसे शिकायतें हो सकती हैं। अपनी गलती स्वीकार करें और भविष्य में ऐसा करने से बचें वरना बात आपकी नौकरी पर आ सकती है। यदि आप किसी पुरानी संपत्ति को बेचना चाहते हैं तो इसके लिए आप थोड़ा इंतजार करें। उचित समय आने पर ही ये काम करें ताकि परिणाम उम्मीद के अनुसार मिल सके। अभी यह घाटे का सौदा हो सकता है। आज अचानक आपके सामने एक कठिन समस्या आकर खड़ी हो सकती है। यदि आप सूझबूझ से काम लेंगे तो आपकी यह समस्या आसानी से दूर हो सकती है। दूसरों के प्रभाव में आकर कोई भी फैसला न लें। रोमांटिक लाइफ में प्यार ही प्यार रहेगा। आज आप अपने पार्टनर के साथ अपनी पसंदीदा जगह पर सैर सपाटे के लिए जा सकते हैं।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 11

शुभ समय: सुबह 8:20 से दोपहर 3:40 तक



धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। आज आपको बहुत ही सोच समझकर चलना होगा। दूसरों के सामने अपनी गुप्त बातें न करें, बाहरी लोगों को जितना हो सके अपने निजी ममलों से दूर ही रखें। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन महत्वपूर्ण रहेगा। यदि आप उच्च पद पाना चाहते हैं तो आपको और कड़ा परिश्रम करना होगा। व्यापार से जुड़े जातकों को कुछ भी नया शुरू करने से पहले अच्छी तरह जांच पड़ताल कर लेनी चाहिए। अपने काम से जुड़ी सभी जानकारियां मिलने पर ही आगे बढ़ें। आर्थिक स्थिति आज आपकी सामान्य रहेगी। कोई बड़ा खर्चा करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। रोमांटिक लाइफ में आज आपको थोड़ी निराशा हो सकती है। आज आपके पार्टनर की सेहत कुछ गड़बड़ रहने के कारण आपकी मुलाकात नहीं हो पाएगी। आप शादीशुदा हैं तो आपको अपने जीवनसाथी पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 10

शुभ समय: प्रातः 5:05 से दोपहर 2:45 तक



मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

काम का बढ़ता हुआ बोझ आज आपका तनाव बढ़ा सकता है। आप काफी थका हुआ और कमजोर महसूस करेंगे। अपनी ऊर्जा का स्तर बढ़ाने के लिए आपको काम के साथ पर्याप्त आराम करने की बेहद जरूरी है। इस समय आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति अधिक सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। जल्दबाजी में लिए हुए फैसले अक्सर गलत साबित होते हैं इसलिए कोई भी निर्णय बिना सोचे समझे न लें। आप अपनी लव लाइफ अपने पार्टनर के स्वभाव में बदलाव आता महसूस करेंगे। पिछले कुछ दिनों से आप काफी व्यस्त चल रहे थे जिस कारण आप उन पर ठीक से ध्यान नहीं दे पा रहे थे। हो सकता है आज वे आपसे इस बात को लेकर नाराज रहें। शादीशुदा जोड़ों के लिए दिन कुछ ठीक नहीं है। आपके जीवनसाथी की लापरवाही से आज आपका कुछ नुकसान संभव है। ऐसे में गुस्से से नहीं बल्कि शांति से काम लेने में ही आपकी भलाई है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 17

शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक



कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

आज का दिन आपके लिए संतोषजनक रहेगा। आप अपनी दृढ़ता और धैर्य के बल पर अपनी परेशानियों का हल ढूंढने में कामयाब रहेंगे। आपकी सकारात्मकता की हर कोई तारीफ करेगा। अगर बात आपकी रोमांटिक लाइफ की करें तो आपके पार्टनर के साथ रिश्ते में जो तनाव था आज वो समाप्त हो जाएगा और आप दोनों महसूस करेंगे कि आपका प्रेम सच्चा है। वहीं शादीशुदा जातकों का दांपत्य जीवन सुखी रहेगा। पैसों के मामले में आज का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। आज आप कुछ खास बचत नहीं कर पाएंगे। कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। आगे बढ़ने के लिए आप अपनी मेहनत और प्रयास जारी रखें लेकिन ध्यान रहे जरूरत से ज्यादा काम का बोझ स्वयं पर न डालें। इससे आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 20

शुभ समय: शाम 6:30 से रात्रि 10 बजे तक



मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

आज का दिन आपके लिए बहुत ही शानदार रहेगा। आज आप खुद पर ध्यान देंगे। अचानक दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बन सकती है। आज आपके घर किसी रिश्तेदार का आना हो सकता है। लंबे समय बाद आज आप अपनों के साथ इतना अच्छा समय गुजारेंगे। आपके कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों का दिन आज सामान्य रहेगा। आज दफ्तर में काम का बोझ कम रहेगा। व्यापार से जुड़े लोगों को छोटा मोटा फायदा मिल सकता है। अगर आप साझेदारी में कोई नया काम शुरू करने वाले हैं तो आज कोई अच्छी बात हो सकती है। रोमांटिक लाइफ में स्थिरता रहेगी। आपके पार्टनर का मूड काफी अच्छा रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति की बात करें तो पैसों को लेकर चल रहा किसी से आपका विवाद सुलझ सकता है। आप किसी आर्थिक सौदेबाजी का इंतजार कर रहे थे तो आज वो पूरी हो सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल है।

शुभ रंग: हल्का पीला

शुभ अंक: 29

शुभ समय: सुबह 10:50 से दोपहर 2:15 तक     




डेस्क


No comments