Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

वैलेंटाइन डे को हुई शादी, दो दिन बाद दिया बच्ची को जन्म




चंडीगढ़। हरियाणा के अंबाला में 14 फरवरी यानि वेलेंटाइन डे पर 20 वर्षीय एक युवती की शादी युवक से हुई थी। शादी के दो दिन दिन बाद ही दुल्हन की तबीयत बिगड़ गई, जिस पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां दुल्हन ने एक बच्ची को जन्म दे दिया। इस खबर से न सिर्फ दूल्हे और उसके परिवारवालों के होश उड़े हुए हैं, बल्कि दुल्हन के परिजन भी हैरानी जता रहे हैं। ससुरालवालों ने दुल्हन और बच्ची को अपनाने से साफ इनकार कर दिया है। हालांकि, इस बात जरूर लोग ताज्जुब कर रहे हैं कि दुल्हन के 9 महीने की गर्भवती होने के बावजूद किसी को यह बात कैसे नहीं पता चली।

मामला अंबाला के मनमोहन नगर का है। 20 साल की युवती की शादी 14 फरवरी को छोटी घेल के रहने वाले युवक से हुई थी। परिवार में नई दुल्हन के आगमन पर खुशियां मनाई जा रही थी। दूल्हा और उसके परिवाले सब खुश नजर आ रहे थे। दो दिन बाद अचानक दुल्हन की तबीयत खराब होने लगी। 17 फरवरी को उसे रक्तस्राव होने की वजह से अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा, जहां उसने एक बच्ची को जन्म दिया। शादी के महज दो दिनों बाद दुल्हन के मां बनने से ससुरालवालों के होश फाख्ता हो गए।

ससुरालियों ने दुल्हन व बच्ची को अपनाने से साफ इनकार कर दिया। जब उनसे सवाल किया गया कि क्या गर्भवती महिला पर उनकी नजर नहीं गई तो जवाब मिला कि सामान्य बीमारी की बात कहकर उनसे सच छिपाया जाता रहा। वहीं, दुल्हन की दादी और बहन ने इस बारे कोई जानकारी होने से ही इनकार किया है। हालांकि, बड़ी बहन ने इतना जरूर कहा कि बच्ची के जन्म के बाद बहन से उसकी बात हुई है। उसने इसके लिए पड़ोस के रहने वाले शादीशुदा व्यक्ति काे जिम्मेदार बताया है।
अंबाला सिटी में महिला थाने की प्रभारी सुनीता ने बताया कि शादी के दो दिन बाद लड़की ने अस्पताल में बच्ची को जन्म दिया है। अभी वह कुछ बोल पाने की स्थिति में नहीं है। हमारे पास यह मामला आया है। मामले में हर पहलू की जांच की जाएगी।
डेस्क

No comments