Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

ट्रक से टकराई वैन, सात लोगों की मौत


नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के लखनऊ एक्सप्रेस वे पर एक बार फिर से भीषण हादसा हुआ है। एक्सप्रेस पर उन्नाव के पास तेज रफ्तार ट्रक से वैन जा टकराई। इस हादसे में 7 लोग जिंदा जलकर मर गए। ट्रक और वैन की भिड़त इतनी तेज थी कि वैन में आग लग गई। हादसा कोतवाली बांगरमऊ के आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे टोल प्लाजा के सामने हुआ।


जानकारी के मुताबिक ट्रक और मारुति वैन की आपस में टक्कर हो गई। ट्रक से तेज रफ्तार वैन के टकराने की वजह से वैन में आग लग गई और वो धू-धूकर जलने लगी। आग तेजी से फैलने लगी। वैन में आग लगने के कारण 7 लोगों की जलकर मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक वैन का अगला टायर फट गया, जिसकी वजह से वो अनिंयत्रित होकर गलत दिशा में चली गई और सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने वैन को जोरदार टक्कर मार दी। रफ्तार अधिक होने की वजह से भीषण टक्कर के बाद वैन में आग लग गई।

वैन में सवार 7 लोगों की जलकर मौत हो गई। आपको बता दें कि इससे पहले 10 जनवरी को कन्नौज में हुए भीषण हादसे में यात्रियों से भरी बस में आग लग गई थी। बस में लगी भीषण आद की वजह से 20 लोगों की मौत हो गई।10 जनवरी की रात 8 बजे के करीब कन्नौज के घिलोई गांव के पास बस और ट्रक में आमने-सामने टक्कर के बाद बस में आग लग गई।


डेस्क

No comments