Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

अस्थि विसर्जन कर लौट रहे लोगों को मौत ने बनाया शिकार, हाहाकार


मुंबई। महाराष्ट्र के यवतमाल में एक पिकअप वैन के पुल से नीचे गिरने से 8 की मौत हो गई और 18 जख्मी हो गए। लोग रिश्तेदार की अस्थि विसर्जन के लिए कोठेश्वर मंदिर गए थे। संस्कार पूरा करने के बाद वे जोडमोहा लौट रहे थे। तभी ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और वैन पेड़ से टकराकर पुल से 25 फीट नीचे गिर गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसा इतना भयावह था कि 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दो ने इलाज के दौरान दम तोड़ा।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मदद के लिए घटनास्थल की ओर भागे। आसपास के थानों की पुलिस और अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


डेस्क

No comments