Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

16 मार्च का राशिफल: इन राशि वालों को आज मिलेगा किस्मत का साथ




मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आज आपको कोई बड़ा मान सम्मान प्राप्त हो सकता है। लोग आपकी तारीफ करेंगे। सभी का प्यार और सहयोग मिलने से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और मानसिक रूप से आप काफी मजबूत रहेंगे। दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। आपको आर्थिक मामलों में फैसले खुद ही लेने चाहिए। दूसरों के कहने पर कोई भी निर्णय न लें। अगर आप नया कारोबार या निवेश करने की सोच रहे हैं तो समझदारी से अपने निर्णय लें। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। परिजनों के साथ आज का दिन हंसी मजाक में गुजरेगा। दफ्तर में आज ज्यादा काम नहीं रहेगा। काफी दिनों बाद आपको ऐसा समय मिलेगा जब काम का दबाव आप पर कम होगा। रोमांटिक लाइफ में प्यार और शांति रहेगी। आपके पार्टनर का मूड कुछ ज्यादा ही रोमांटिक रहेगा।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 31
शुभ समय: प्रातः 5:20 से दोपहर 12 बजे तक
वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
आज के दिन आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। कामकाज से जुड़ी कोई समस्या जिसे लेकर आप काफी समय से परेशान थे आज सुलझने के आसार हैं। नौकरी हो या व्यापार आज आपको कोई अच्छा मौका मिल सकता है। आज जिस सहजता और तत्परता से आप अपने सभी काम निपटाएंगे उसे देखकर आस पास के लोग काफी प्रभावित होंगे। आपको काफी तारीफें भी मिलेंगी। वैवाहिक जीवन में अपने जीवनसाथी से ज्यादा उम्मीद ना रखें। हो सकता है वे कुछ ज्यादा ही दबाव महसूस कर रहे हों और आज उनकी ओर से आपको नकारात्मक प्रतिक्रिया मिले। वैसे निराश होने की जरूरत नहीं है क्योंकि हर दिन एक जैसा नहीं होता, आज बुरा है तो कल अच्छा होगा। रोमांटिक लाइफ में आपको किसी कठिन परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। आपके पार्टनर का गुस्सैल स्वभाव आप दोनों के बीच मनमुटाव करा सकता है। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 2
शुभ समय: दोपहर 3:30 बजे से रात्रि 10 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
आप सुखी वैवाहिक जीवन का आनंद उठाएंगे। जीवनसाथी से आपका भावनात्मक लगाव बढ़ेगा और आपके बीच पारस्परिक तालमेल खूब अच्छा रहेगा। आज आप अपने प्रिय को सैर सपाटे के लिए भी ले जा सकते हैं। आज आपको सोच समझकर खर्च करने की सलाह दी जाती है। अति उत्साहित होकर जरूरत से ज्यादा पैसे न खर्च करें। रोमांटिक लाइफ में आपके पार्टनर के साथ रिश्ते में किसी भी प्रकार की कड़वाहट न आए इसके लिए जरुरी है कि आप उनकी भावनाओं का आदर करें। दिन के दूसरे हिस्से में घर का माहौल कुछ बिगड़ सकता है। अचानक कोई विवादित मुद्दा उभर सकता है जिससे परिजनों के बीच विवाद संभव है। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की जरुरत है अन्यथा बात हाथ से निकल सकती है।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 6
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8:15 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
पारिवारिक जीवन के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने की संभावना है। कामकाज में व्यस्त रहने के कारण आज आप परिजनों के साथ ज्यादा समय नहीं बिता पाएंगे। पैसों को लेकर आज कुछ चिंतित रहेंगे। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए आज आप कोई नयी योजना बना सकते हैं। अगर आप अपने बड़ों से सलाह लेते हैं तो इसका पूरा फायदा आपको मिलेगा। इस राशि के बेरोजगार जातकों के लिए आज का दिन बेहतर साबित होगा। लंबे संघर्ष के बाद आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आज आपको नौकरी मिलने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ गलफहमियों की वजह से आपके वैवाहिक जीवन में तनाव रहेगा। एक दूसरे के साथ तालमेल बिठाने की कोशिश करें। साथ ही अपने प्रिय के साथ अपना बर्ताव ठीक रखें। सेहत को लेकर आज आपको बेहद सतर्क रहने की जरूरत है।
शुभ रंग: गहरा लाल
शुभ अंक: 19
शुभ समय: शाम 6:20 से रात्रि 9 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
कुछ काम ऐसे भी हैं जिन पर आज आपको ध्यान देने की जरूरत है अन्यथा लापरवाही नुकसानदेह साबित हो सकती है। दांपत्य जीवन के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। आप दोनों के बीच का प्रेम बना रहेगा। आज आपके प्रिय आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करने में आपकी मदद करेंगे। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन कुछ ठीक नहीं है। पढ़ाई में एकाग्रता बनाने में आपको मुश्किल हो सकती है। ऐसे में आपको काफी झुंझलाहट महसूस होगी। हालांकि आप जरूरत से ज्यादा तनाव न लें और अपना दिमाग शांत रखें। परिवार में सुख और शांति रहेगी। आपको परिजनों के बीच एकता देखने को मिलेगी। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज अतिरिक्त धन कमाने में सफल रहेंगे। आज आप मौज मस्ती पर भी कुछ धन खर्च कर सकते हैं। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 5
शुभ समय: सुबह 8:20 से दोपहर 3 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
पैसों की स्थिति में सुधार आने से आपकी आर्थिक परेशानियां खत्म होती नजर आ रही हैं। आज आपको किसी पुराने कर्ज से भी मुक्ति मिल सकती है। यदि आप इसी तरह मेहनत करते रहेंगे तो जल्द ही आपको कोई बड़ा आर्थिक लाभ मिल सकता है। आपका कोई प्रयास विफल हो गया है तो निराश न हों और न ही नकारात्मक विचारों को अपने मन में घर करने दें। अच्छा सोचेंगे तो आपके साथ सब कुछ अच्छा ही होगा। आज आपके पास ज्यादा कुछ करने को नहीं है तो अपने कीमती समय का सदुपयोग करें और कुछ ऐसा करने की कोशिश करें जिससे आपका फायदा हो। दिन के दूसरे हिस्से में दोस्तों के साथ सैर-सपाटे पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है जो आपकी ऊर्जा और उत्साह को तरोताजा कर देगा। जीवनसाथी की सेहत पहले से बेहतर होगी जिससे आपकी बड़ी चिंता दूर होगी।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 22
शुभ समय: सुबह 7 से शाम 5 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
पैसों के मामले में आज संभलकर रहें। लगातार खर्चों में हो रही वृद्धि से आपकी आर्थिक स्थिति डगमगा रही है। अपने बढ़ते हुए खर्चों को रोकने के लिए आपको कुछ ठोस कदम उठाने चाहिए। सेहत के मामले में लापरवाही ठीक नहीं है। आपको समझना होगा कि जरूरत से ज्यादा चिंता करने से आपकी मुश्किलें हल होने की जगह बढ़ेंगी इसलिए जहां तक हो सके अपना दिमाग शांत रखें। आपके आक्रामक मिजाज के कारण आज जीवनसाथी के साथ कुछ मतभेद हो सकते हैं। आप अपने प्रिय के साथ प्यार से पेश आएं। आपका यह रवैया उन्हें काफी दुखी कर रहा है। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा है। अगर आप अपनी परीक्षा की तैयारी में जुटे हुए है तो आपको अपने गुरुजनों का भी पूरा सहयोग मिलेगा।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 1
शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से रात्रि 8 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
कामकाज के मोर्चे पर दिन अच्छा रहेगा। आप नौकरी करते हैं तो आपके काम में तेजी आएगी। साथ ही आज कठिन से कठिन कार्य भी आसानी से पूरे हो जाएंगे। आप अपने प्रदर्शन से संतुष्ट रहेंगे और आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आप व्यापार करते हैं तो आज कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेने का दिन है ताकि आपको इच्छित परिणाम मिल सकें। आज आप अपने विरोधियों को भी कड़ी टक्कर देंगे। हो सकता है आज आपको कोई बड़ी सौदेबाजी करने का मौका मिले। रोमांटिक लाइफ में प्यार ही प्यार रहेगा। आज आप महसूस करेंगे कि आपके पार्टनर आपको कितनी अच्छी तरह समझते हैं। आज की शाम आपके लिए कुछ खास रहने वाली है। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।
शुभ रंग: गहरा हरा
शुभ अंक: 4
शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
आप सुखी वैवाहिक जीवन का आनंद उठाना चाहते हैं तो आपको अपने जीवनसाथी की भावनाओं को समझना होगा। अपने प्रिय पर हावी होने की कोशिश न करें अन्यथा आज घर में कोई बड़ा विवाद खड़ा हो सकता है। रोमांटिक लाइफ में भी आज तनाव रहेगा। आप दोनों की अनबन बढ़ सकती है। आप ज्यादा उग्र न हों और शांति बनाए रखें। आर्थिक मोर्चे पर दिन बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। आय का नया स्रोत मिलने की प्रबल संभावना है। दिन के दूसरे हिस्से में आपको किसी सामाजिक कार्यक्रम का हिस्सा बनने का मौका मिल सकता है। यहां आपकी मुलाकात आपके क्षेत्र से जुड़े कुछ प्रभावशाली लोगों से हो सकती है। दफ्तर में आपकी रचनात्मक प्रतिभा को काफी सराहना मिलेगी और आपके वरिष्ठ भी आपसे काफी प्रभावित रहेंगे। आप इसी तरह मेहनत करते रहेंगे तो जल्द ही आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 18
शुभ समय: दोपहर 1:15 से शाम 7:20 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
आपको अपने व्यवहार में थोड़ा बदलाव लाने की कोशिश करनी चाहिए। छोटी छोटी बातों को दिल से लगाने की आपकी आदत कहीं न कहीं आपका नुकसान करा रही है। आप संतुलित व्यवहार नहीं करेंगे तो आज बेकार की बातों में ही उलझे रहेंगे। पारिवारिक जीवन में कलह रह सकती है। आज आपके पिता का मूड काफी खराब रहेगा। आज आप उनके गुस्से का भी शिकार हो सकते हैं। ऐसे में यदि वे कोई कड़वी बात कहते भी हैं तो आप शांति बनाए रखें। पैसों की स्थिति मजबूत होगी। किसी काम के पूरे होने से आपको उम्मीद से ज्यादा फायदा मिलने की संभावना है। प्यार मोहब्बत के मामले में आपको अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। आज आप परिजनों से अपने रिश्ते को लेकर चर्चा करेंगे। अगर आप अपनी सेहत में सुधार चाहते हैं तो देर रात तक जागने से बचें।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 22
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
आज स्वास्थ्य संबंधित परेशानी से दो चार होना पड़ सकता है। भागदौड़ और अधिक परिश्रम के कारण आज आपको काफी कमजोरी महसूस होगी। आप खुद पर भी ध्यान दें अन्यथा आपकी लापरवाही भारी पड़ सकती है। घर का वातावरण आज शांत रहेगा। काफी समय बाद घर का माहौल आज इतना अच्छा रहेगा। आप अपने परिवार के साथ इस समय का भरपूर आनंद उठाएंगे। दांपत्य जीवन में प्रेम की मिठास बनी रहेगी। जीवनसाथी की समझदारी से आप घरेलू मामले सुलझा पाएंगे। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आज आप शौक मौज पर कुछ धन खर्च कर सकते हैं। रोमांटिक लाइफ में अपने पार्टनर के प्रति ईमानदार रहें। अपनी बात सही साबित करने के लिए किसी भी तरह के झूठ का सहारा न लें तो बेहतर होगा।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 34
शुभ समय: दोपहर 3:20 से रात्रि 9:05 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
संतान पक्ष से जुड़ी किसी समस्या का समाधान होगा जिससे आपकी बड़ी चिंता दूर होगी। उनकी शिक्षा में कोई बाधा आ रही है तो आज इस समस्या का समाधान हो सकता है। आज जीवनसाथी के साथ दिन बहुत ही शानदार गुजरेगा। उनका प्यार भरा रूप देखकर आपको फिर से उनसे प्रेम हो जाएगा। प्यार मोहब्बत की बात करें तो आज आपके पार्टनर आपसे कोई बड़ी मांग कर सकते हैं। दफ्तर में चल रही राजनीति से आपको सावधान रहने की जरूरत है। आप अपने काम पर ध्यान दें लेकिन अपने सहकर्मियों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा न करें। आप व्यापार से जुड़े हैं तो आज आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। हालांकि आज आपको काफी कड़ी मेहनत और संघर्ष करना पड़ सकता है। कुछ अटके हुए महत्वपूर्ण कार्य आज पूरे हो सकते हैं। यात्रा के लिए दिन अनुकूल नहीं है। संभव हो तो आज यात्रा करने से बचें।
शुभ रंग: हल्का पीला
शुभ अंक: 2
शुभ समय: शाम 5:30 बजे से रात्रि 8 बजे तक
डेस्क

No comments