Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

बलिया के 481 होमगार्ड जवानों की नौकरी पर आज से खतरा




मनियर, बलिया। उत्तर प्रदेश के 26519 होमगार्ड जवानों के ड्यूटी के सापेक्ष जनपद के 481 जवानों की ड्यूटी पर निरस्ती का खतरा मंडराने लगा है। वहीं कटी ड्यूटी बहाली को लेकर उतर प्रदेश होमगार्डस अवैतनिक अधिकारी व कर्मचारी एशोसियेशन के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश द्विवेदी ने मुख्यमन्त्री से गुहार लगाई है।

इसके पूर्व भी जनपद में एकअक्टूबर को 2019 को 144 जवानों की ड्यूटी काटकर 1327 जवानों की ड्यूटी लगाई गई थी । काफी हो हल्ला के बाद में सरकार द्वारा बजट उपलब्ध कराने के बाद इन जवानों ने राहत की साँस ली थी। लेकिन 20 मार्च 2020 को होमगार्डस मुख्यालय उ. प्र. लखनऊ के पत्र संख्या 3025/लेखा/सात-146/2005(पार्ट-2) द्वारा समस्त जिला कमाण्डेन्ट, होमगार्डस उ.प्र. को मा. सर्वोच्च न्यायालय के आदेश दिनांक 30.07.2019 एवं तत्क्रम में शासन के आदेश संख्या 1683/पन्चानबे-19-46रिट/15 टीसी 111 दिनांक 05 सितम्बर 2019 के क्रम में होमगार्ड्स स्वयंसेवकों की ड्यूटी प्रतिस्थापन के संबंध विषय में मा. सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय के क्रम में होमगार्ड्स के ड्यूटी भत्ते में हुई वृद्धि के फलस्वरुप विभागीय आय-व्ययक से विभिन्न ड्यूटियों में नियोजित हेने वाले 51575 होमगार्ड्स की संख्या में से बजट की कमी के कारण लगभग 32 प्रतिशत कुल 16519 होमगार्ड्स स्वयंसेवकों की ड्यूटी कम करते हुए आगामी माहों में सूची के अनुसार जनपदवार होमगार्ड्स की कुल ड्यूटी संख्या 35056 निर्धारित की गई थी। वहीं दूसरी ओर पत्र संख्या 3026/लेखा/ड्यूटी-37/2013 दिनांक मार्च 20,2020 द्वारा प्रदेश में पुलिस आरक्षियों की रिक्तियों के सापेक्ष उनके स्थान पर कानून एवं व्यवस्था के दृष्टिगत 15000 होमगार्ड्स स्वयंसेवकों के ड्यूटी प्रतिस्थापन के संबंध में निर्देश दिया गया है कि पुलिस द्वारा भुगतान के आधार पर लगने वाले 25000 होमगार्ड्स स्वयंसेवकों में से 10000 संख्या कम करके 15000 होमगार्ड्स स्वयंसेवकों का अग्रिम आदेश तक ड्यूटी प्रतिस्थापन एवं ड्यूटी भत्ता भुगतान की कार्यवाही नियमानुसार सुनिश्चित करायें । इसके मुताबिक जनपद में भुगतान के आधार पर पुलिस ड्यूटी हेतु स्वीकृत होमगार्ड्स संख्या 842 में से 505 रह जाएगी। इसके आधार पर जनपद में नियुक्त कुल होमगार्डों में से होमगार्ड विभाग द्वारा 144 व पुलिस अतिरिक्त द्वारा कुल संख्या का 40 प्रतिशत अर्थात 337 सहित कुल 481 जवानों के ड्यूटी पर ग्रहण अगामी एक अप्रैल से लगता नजर आने लगा है।



मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

उतर प्रदेश होमगार्डस अवैतनिक अधिकारी व कर्मचारी एशोसियेशन के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश द्विवेदी ने मुख्य मन्त्री को पत्र लिखकर 26519 होमगार्डस जवानों की कटी ड्यूटी को बहाल कराने के लिए गुहार लगायी है। पत्र में दर्शाया है कि 26519 होमगार्ड जवानों की ड्यूटी बन्द न की जाए। विश्व कोरोना जैसे महामारी से जूझ रहा है एैसे में इन होमगार्ड जवानों के ड्यूटी बन्द करना मौत के हवाले करने के समान है।

-

कटेगी ड्यूटी तो होगा आंदोलन

जिला होमगार्ड अवैतनिक कर्मचारी एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष छोटू यादव ने कहा कि एक तरफ सरकार कोरोना जैसे महामारी में भुखमरी से लोगों को बचाने के लिए प्रयासरत है। वहीं दूसरी तरफ प्रदेश के 26519 होमगार्डो के सापेक्ष जनपद से 481 होमगार्ड जवानों की ड्यूटी काटना न्याय संगत नहीं है। जनपद में 144 धारा लागू हैं, उसका पालन किया जा रहा है। अगर कटे जवानों की ड्यूटी पर वापस नहीं किया गया तो आंदोलन किया जायेगा।

रिपोर्ट : राममिलन तिवारी

No comments