Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

9 मार्च का दिन इन राशियों के लिए लेकर आएगा ढेर सारी खुशियां




मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

व्यापार या नौकरी में अचानक आपको कोई फयादा मिल सकता है। आपकी मेहनत सफल होगी और आप काफी उत्साहित रहेंगे। साथ ही इससे आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। आज आपका कोई आर्थिक प्रयास सफल हो सकता है। व्यापार से जुड़े जातक आज कोई बड़ा लेन देन कर सकते हैं। आपके पारिवारिक जीवन की बात करें तो आज परिजनों के साथ घूमने फिरने का मौका आपको मिलेगा। काफी दिनों बाद माता पिता के साथ आप ऐसा समय बिताएंगे। सबको काफी प्रसन्नता होगी। जीवनसाथी के साथ आपकी नजदीकियां बढ़ेंगी। आप दोनों का रिश्ता भी मजबूत बना रहेगा। प्रेमी जोड़ों के लिए दिन कुछ ठीक नहीं है। आपके प्रेमी/प्रेमिका से अनबन आज बड़े झगड़े में बदल सकती है। आप अपनी बात साफ दिल से रखें, किसी तरह के झूठ का सहारा न लें। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अच्छा है।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 6

शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 2:15 तक




वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन थोड़ा खर्चीला रहेगा। पैसों को लेकर किसी से अनबन हो सकती है। ऐसे में आप गुस्से में आकर कोई भी काम करने से बचें। दफ्तर में आपके उच्च अधिकारी आपके काम में कई सारी कमियां निकाल सकते हैं। आप स्वयं भी अपने काम से संतुष्ट नहीं रहेंगे। बेहतर होगा आप नकारात्मक विचारों को अपने दिमाग से निकाल दें और अपना पूरा ध्यान काम पर लगाएं। पारिवारिक समस्याओं का समाधान करने के लिए आज आप कुछ ठोस कदम उठा सकते हैं जिसका आपको बेहतर परिणाम मिलने की संभावना है। छोटी छोटी बातों पर जीवनसाथी से बहसबाजी करने से बचें। आपका जिद्दी स्वभाव आपके रिश्ते में दूरियां बढ़ा रहा है। स्वास्थ्य की बात करें तो आज मन अशांत रहेगा और शारीरिक रूप से भी आप अच्छा महसूस नहीं करेंगे।

शुभ रंग: ग्रे

शुभ अंक: 9

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक




मिथुन (मई 20 से जून 20):

दफ्तर में आज काम कुछ अधिक रहेगा जिससे आप कुछ परेशान रहेंगे लेकिन आपकी आज की मेहनत आने वाले समय में आपके लिए तरक्की के द्वार खोल सकती है इसलिए आप कामचोरी और आलस से बचें। काम हो या निजी जीवन, आज का दिन आपके लिए काफी व्यस्त रहने वाला है। आप पर कई सारी जिम्मेदरियों को पूरा करने का दबाव रहेगा जिस कारण आपको खुद के लिए समय नहीं मिल पाएगा। आर्थिक मोर्चे पर दिन काफी अच्छा रहेगा। आज आप नए वस्त्रों और आभूषणों की खरीदारी कर सकते हैं। आज आप किसी करीबी की वित्तीय रूप से मदद कर सकते हैं। किसी खास व्यक्ति से आज आप अपने मन की बात शेयर करेंगे। इससे आपका मन काफी शांत और संतुष्ट रहेगा। किसी महत्वपूर्ण मामले में जीवनसाथी की राय आपके लिए काफी फायदेमंद साबित होगी। सेहत को लेकर ज्यादा चिंता न करें। आज आप अपने मनपसंद व्यंजनों का भरपूर आनंद उठाएंगे।

शुभ रंग: हल्का गुलाबी

शुभ अंक: 20

शुभ समय: सुबह 6:30 से शाम 4 बजे तक




कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

वैवाहिक जीवन की समस्याओं का आज अंत होगा और एक बार फिर आपकी सुख और शांति लौट आएगी। आज का दिन आपके दांपत्य जीवन के सबसे रोमांटिक दिनों में से एक हो सकता है। आपके जीवनसाथी आज आपको कोई ऐसा तोहफा दे सकते हैं जिसे पाकर आप काफी प्रसन्न और भावुक हो सकते हैं। नौकरी में आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। प्रमोशन और आय में वृद्धि संभव है। यह सब आपकी कड़ी मेहनत का ही फल है। आप व्यापार करते हैं तो आज आपको काफी भागदौड़ करनी पड़ेगी लेकिन आपको इसका उचित परिणाम भी मिलेगा। आपका अटका हुआ काम बन सकता है। घर का माहौल सामान्य रहेगा। माता पिता का सहयोग प्राप्त होने से आप मानसिक शांति का अनुभव करेंगे। सेहतमंद रहने के लिए आप अपनी दिनचर्या को नियमित कर लें। इससे आप समय पर अपने काम खत्म कर पाएंगे और खुद पर भी ध्यान दे सकेंगे।

शुभ रंग: केसरिया

शुभ अंक: 38

शुभ समय: दोपहर 2:15 से शाम 7:20 तक




सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

दफ्तर में अपने अधूरे कार्यों को शीघ्र पूरा करने का प्रयास करें अन्यथा आज आपकी लापरवाही आप पर भारी पड़ सकती है। अचानक आपके बॉस आपसे कई सवाल कर सकते हैं। काम का तनाव आपको बोझिल महसूस करा सकता है लेकिन आज आप अपने बच्चों के साथ समय बिताएंगे जिससे आपको काफी राहत मिलेगी। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव संभव है। आपसी तालमेल की कमी आपके रिश्ते को कमजोर कर रही है। बेहतर होगा आप एक दूसरे को समझने का प्रयास करें। आज माता पिता भी आपके कड़क रवैये की आलोचना कर सकते हैं। पैसों के मामले में दिन सामान्य रहेगा। आज सोच समझकर ही खर्च करें। सेहत का ध्यान रखें। आप समय पर भोजन नहीं करेंगे तो आज पेट से जुड़ी तकलीफ हो सकती है। खराब स्वास्थ्य का असर आपके दिनभर की योजनाओं पर भी पड़ेगा इसलिए संभल कर रहें।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 8

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 7:00 बजे तक




कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। नई योजनाएं शुरू करने के लिए यह समय अनुकूल है। यदि आप अपने कार्य दृढ निश्चय और आत्मविश्वास से करेंगे तो आपको सफलता जरूर मिलेगी। पैसों के मामले में दिन फायदेमंद रहेगा। आज आमदनी आपकी बढ़िया रहेगी। अटका हुआ मुनाफा भी आपको प्राप्त हो सकता है। आप नौकरीपेशा हैं तो आपके प्रदर्शन में सुधार देखकर दफ्तर में वरिष्ठ आपके काम से संतुष्ट रहेंगे। वैसे उच्च अधिकारियों का दिल और भरोसा जीतने के लिए आपको अभी और मेहनत करने की जरूरत है। व्यापार करने वाले जातक आज बहुत व्यस्त रहेंगे। आप किसी महत्वपूर्ण मीटिंग की तैयारियों में लगे रहेंगे। घर परिवार से जुड़ा कोई गंभीर मामला आज सुलझ सकता है जिससे आपको काफी राहत मिलेगी। दांपत्य जीवन सुखी रहेगा। विद्यार्थियों के लिए समय थोड़ा मुश्किल रह सकता है, किसी कारणवश आप पढ़ाई पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। आपकी सेहत की बात करें तो आपका स्वास्थ्य एकदम बढ़िया रहेगा।

शुभ रंग: गहरा हरा

शुभ अंक: 24

शुभ समय: सुबह 9 बजे से रात्रि 8:20 तक




तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

आज चीजें आपके पक्ष में नजर आ रही हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत सफल हो सकती है। पिछले कुछ दिनों से आपका प्रदर्शन कुछ ठीक नहीं चल रहा था जिससे वरिष्ठ काफी नाखुश थे लेकिन आज आप उनकी सारी शिकायतें दूर करने में कामयाब रहेंगे। कोई कठिन कार्य आप आज समय पर पूरा कर सकते हैं। निजी जीवन में कोई समस्या आ सकती है। जीवनसाथी को अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। अगर वो लापरवाही करते हैं तो इसका गलत नतीजा भुगतना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी मजबूत रहेगी। नया घर या वाहन खरीदने की संभावना है। आप व्यापार करते हैं तो आज कोई बड़ा परिवर्तन आ सकता है। आप साझेदारी में नहीं बल्कि अकेले ही अपना नया व्यापार शुरू करने का निर्णय लें। आप अविवाहित हैं तो आज आपके लिए विवाह का बढ़िया प्रस्ताव आ सकता है।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 2

शुभ समय: दोपहर 1:30 से रात्रि 8 बजे तक




वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

सेहत के प्रति आज अधिक सतर्क रहने की जरूरत है। अचानक कोई बड़ी समस्या आ सकती है। आप उक्त रक्तचाप के मरीज हैं तो आज आराम पर ज्यादा ध्यान दें। दांपत्य जीवन में अनुकूलता बनी रहेगी। आपका जीवनसाथी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। आज घरेलू जिम्मेदारियों को पूरा करने में वे आपकी मदद भी करेंगे। कामकाज के मोर्चे पर आज आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। जल्द ही आप अपने काम से जुड़ी विदेश यात्रा कर सकते हैं। व्यवसाय से जुड़े जातकों को आज अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरुरत है। आपका कोई करीबी आपको धोखा दे सकता है। अचानक नुकसान होने से आप तनावग्रस्त रहेंगे। आज खर्चों में भी वृद्धि होगी। परिवार में किसी भी प्रकार के मनमुटाव या झगड़ें से आपको बचना होगा अन्यथा आपका दिन और भी कठिन हो जाएगा।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 16

शुभ समय: दोपहर 1:30 से 3:30 बजे तक




धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

आज का दिन आपके लिए उतार चढ़ाव से भरा रहेगा। आपके स्वास्थ्य की बात करें तो आज सेहत से जुड़ी परेशानी आ सकती है जिसका प्रभाव आज आपके काम पर भी पड़ेगा। आज कामकाज से छुट्टी लेकर घर पर ही आराम करना बेहतर होगा। ज्यादा भागदौड़ करने से बचें अन्यथा आपकी समस्या बढ़ सकती है। आप नौकरीपेशा हैं तो आज कोई बड़ा परिवर्तन आपके जीवन में आ सकता है। मुमकिन है आपका ट्रांसफर हो जाए। संभावना है कि आप इससे ज्यादा खुश नहीं होंगे। यदि आपके बुजुर्ग आपको कोई राय देते हैं तो आप उनकी बात भलीभांति सुनें और उनकी भावनाओ को समझने की कोशिश करें। इसमें ही आपकी भलाई है। संतान को शिक्षा में कोई बड़ी उपलब्धि प्राप्त होने के संकेत मिल रहे हैं। व्यापारियों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। वैवाहिक जीवन में शांति रहेगी। आज जीवनसाथी का प्यार और साथ मिलने से आपका तनाव काफी कम होगा। शाम को किसी पुराने दोस्त से मुलाकात संभव है।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 12

शुभ समय: दोपहर 12:45 से शाम 6 बजे तक




मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

आज घर का माहौल काफी तनावपूर्ण रहेगा। अचानक घर के किसी सदस्य की तबियत बिगड़ सकती है जिससे आप काफी परेशान रहेंगे। आज आपका दिन अस्पताल के चक्कर काटने में जा सकता है। आज आपका धन भी अधिक खर्च होने की संभावना है। ऐसी मुश्किल घड़ी में आपको धैर्य से काम लेने की जरूरत है। व्यवसाय से जुड़े जातकों को आज कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आज आपका कोई बनता हुआ काम बिगड़ सकता है। आत्मविश्वास से किये हुए कार्य हमेशा अच्छे परिणाम देते हैं लेकिन अति आत्मविश्वास कई बार व्यक्ति के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। आज आपके अंदर क्रोध की अधिकता व चिड़चिड़ापन रहेगा। आज आप डर और शंका जैसे नकारात्मक भावों से घिरे रहेंगे, बेहतर होगा आप सभी पुरानी बुरी यादों को भूलकर एक नयी शुरुआत करें। लंबी यात्रा का योग बन रहा है।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 15

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 9:20 तक




कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

आज का दिन आपके धैर्य की परीक्षा ले सकता है। आप शांति और सूझ बुझ से काम लेते हैं तो कई सारी परेशानियों से आप बच सकते हैं। पारिवारिक जीवन में आज कुछ परेशानियां आ सकती हैं। आपसी तालमेल बिगड़ने से घर के सदस्यों के बीच मनमुटाव रहेगा। ऐसे में आज घर का माहौल ठीक नहीं रहेगा। अगर आप नौकरीपेशा हैं तो दफ्तर में सहकर्मियों के साथ अपने संबंध बेहतर बनाने की कोशिश करें। उनकी आलोचना करके आप स्वयं की छवि बिगाड़ रहे हैं। साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों के साथ भी वाद-विवाद से आपको बचना होगा। आज आप काफी ऊर्जावन रहेंगे और आप एक साथ कई कार्यों को निपटा सकेंगे। अगर आप व्यापार करते हैं तो नए निवेश के लिए आज का दिन अच्छा है। यदि आप साझेदारी में व्यापार चाहते हैं तो आज आपकी योजना कुछ आगे बढ़ेगी।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 32

शुभ समय: दोपहर 3:30 से रात्रि 8 बजे तक




मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

यदि आज आप अपनी जुबान पर काबू नहीं रखेंगे तो आप अपनी प्रतिष्ठा को धूमिल कर सकते हैं। बेहतर होगा आप अपने शब्दों का उपयोग तोलमोल कर करें। जब आप किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से बात कर रहे हों तो पूरे आत्मविश्वास के साथ अपना पक्ष रखें। आज आपके कुछ नए दोस्त बन सकते हैं। ये आपके कार्यक्षेत्र से जुड़े हो सकते हैं और आपके इन संपर्कों का फायदा आपको भविष्य में मिलने की संभावना है। आर्थिक तौर पर आज कुछ सुधार होने से आप काफी वक़्त से लंबित बिल और उधार चुका सकेंगे। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर बने रहेंगे। उनका साथ और प्रेम आपको राहत देगा। रोमांटिक लाइफ में भी सिर्फ प्यार ही प्यार रहेगा। आज आप अपने पार्टनर के साथ एक खुशनुमा दिन बिताएंगे। माता पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 30

शुभ समय: सुबह 11:45 से शाम 6:30 तक


डेस्क

No comments