Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

कुछ यूँ मनाये होली की बना रहे सद्भाव





मनियर, बलिया। होली त्यौहार के मद्देनजर मनियर थाने में शांति कमेटी की बैठक उप जिला अधिकारी बांसडीह दुष्यंत कुमार मौर्य के की अध्यक्षता में बुधवार को संपन्न हुई।

 बैठक में आदर्श नगर पंचायत मनियर के चेयरमैन, सभासद गण, प्रधान गण व संभ्रांत नागरिक गण मौजूद रहे। बैठक में दोनों सम्प्रदाय के लोगों से वार्ता की गई तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु अपील की गई। यह कहा गया कि निर्धारित स्थान पर ही होलिका दहन सुनिश्चित किया जाए मिश्रित आबादी वाले गांव में सद्भाव पूर्वक होली मनाया जाय। किसी दूसरे संप्रदाय के लोगों पर रंग गुलाल आदि का प्रयोग न किया जाय। सहयोग की लोगों से अपेक्षा की गयी। चेयरमैन भीम गुप्ता ने भरोसा दिलाया कि  मनियर में होली शांतिपूर्वक आज तक मनाई गई है  और आगे भी मनाई जाएगी।

 इस मौके पर  चेयरमैन मनियर भीम गुप्ता, पूर्व चेयरमैन प्रदीप गुप्ता, सभासद गिरजा शंकर राय, विनय जायसवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा राजेश सिंह, मंडल अध्यक्ष शीतांशु गुप्ता, प्रधान रामाशंकर यादव, श्रीराम तिवारी, शिवजी सिंह, रामदेव यादव, मनोज कुमार यादव, अजय पटेल, राजकुमार गुप्ता अरसे आलम(प्रिंस), रवि कुमार यादव, धर्मदास महंथ, सुदर्शन राम, नसीम भाई, संतोष सिंह, अजय पटेल सहित इत्यादि लोग मौजूद रहे।



रिपोर्ट  राम मिलन तिवारी

No comments