Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

NH-31 की बदहाली की लड़ाई लड़ने वाले इंटक जिलाध्यक्ष घायल हुए



रामगढ़, बलिया : राष्ट्रीय राजमार्ग-31 के बदहाली को सुधारने हेतु शासन प्रशासन से एड़ी चोटी की लड़ाई लड़ने से लेकर धरना प्रदर्शन और भूख हड़ताल कर चुके इंटक के जिलाध्यक्ष विनोद सिंह 23 मार्च के सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग की बदहाली का शिकार होकर घायल हो गये।
बताते चलें कि नित्य सुबह की भांति विनोद सिंह रामगढ़ से अपने निजी वाहन से मझौवां आवास पर जा रहे थे। इसी बीच हुकुमछपरा काली मंदिर के पास इंटक नेता का दुपहिया वाहन असंतुलित होकर राष्ट्रीय राजमार्ग बने गड्ढे में गिर गया जिससे विनोद सिंह गंभीर रूप से घायल हो गये। स्थानीय लोगों के मदद से विनोद सिंह को पचरुखिया डॉ पारस नाथ सिंह के यहाँ प्राथमिक उपचार के लिए पहुँचाया गया जहाँ गम्भीर चोट के चलते घण्टों तक इलाज चला।


रिपोर्ट - रवीन्द्र मिश्र

No comments