Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

जननायक स्व0चन्द्रशेखर जी की जयंती मनायी गयी


                                               
चिलकहर(बलिया)ब्लाक चिलकहर के ग्रामीण क्षेत्रो मे कोरोना वायरस के बावजूद जन जन के प्रणेता जननायक पूर्व प्रधान मंत्री चन्द्रशेखर जी की जयंती गांव गांव मनायी गयी।लोगो ने श्री शेखर के चित्र  पर पुष्पांजली अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।रामपुर असली मे पूर्व प्रमुख योगेन्द्र नाथ सिंह के नेतृत्व मे श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।नराछ मे सपा नेता संजय यादव,सलेमपुर मे दिग्विजय सिंह,कुरेजी मे रामजन्म पान्डेय,सवन मे जगदीश सिंह,बलेसरा मे वीरेन्द्र सिंह व छिब्बी मे अरविन्द सिंह के तत्वावधान मे जयंती मनायी गयी।लोगो मे अजात शत्रु रहे श्री शेखर के प्रति लोगो ने संवेदना व्यक्त की।गोरख सिंह,राहूल सिंह,रवीन्द्र सिंह,अरूण सिंह,जयप्रकाश तिवारी,जयराम यादव,लल्लू सिंह,समेत लोगो ने सोशल डिस्टेंसिग का पालन करते हुये श्रद्धासुमन अर्पित किये।ब्लाक के हर गांवो मे श्री सिंह के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर लोगो ने जयंती मनायी है।



रिपोर्ट : संजय पांडेय

No comments