Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

5 मई राशिफल:इस राशि वालों को मिलेगी आज बड़ी सफलता



मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। आमदनी से अधिक खर्च होने से आपका बजट असंतुलित हो जाएगा। आपको जरूरत पड़ने पर वित्तीय सहायता मिल जाएगी। कामकाज की बात करें तो काम का बढ़ता हुआ बोझ आपको गुस्सैल बना सकता है। आज आपके स्वभाव में क्रोध और चिड़चिड़ापन देखने को मिलेगा। ऐसे में आपको बहुत ही संभलकर रहने की जरूरत है अन्यथा बिना बात के किसी से भी आपका विवाद हो सकता है। पारिवारिक जीवन में आज अशांति रहेगी। मुश्किल समय में अपनों का सहयोग ना मिलने से आपको काफी निराशा होगी। जीवनसाथी का नजरअंदाज करना काफी दुखी कर सकता है। सेहत का ध्यान रखें। लगातार काम करने से आज आपको काफी परेशानी हो सकती है।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 45

शुभ समय: दोपहर 3:30 बजे से रात्रि 10 बजे तक




वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन कठिन रहेगा। अगर आप उच्च शिक्षा की प्राप्ति के लिए विदेश जाने की इच्छा रखते हैं तो आज आपको कुछ ज्यादा ही निराशा होगी। हालांकि हालात अभी ठीक नही है लेकिन जल्द ही सब कुछ सामान्य हो जाएगा और आपको सफलता मिलेगी। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। आपको किसी पुराने लम्बे चौड़े बिल का भुगतान करना पड़ सकता है। कामकाज की बात करें तो यदि आप नौकरीपेशा हैं तो काम में आपका ज्यादा मन नहीं लगेगा। अगर आप बोझिल महसूस कर रहे हैं तो छुट्टी लेकर आराम पर ध्यान दें। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। यात्रा के लिए दिन शुभ नहीं है। आज आपको सफर करने से बचने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 38

शुभ समय: सुबह 9:30 बजे से शाम 6 बजे तक




मिथुन (मई 20 से जून 20):

घर का वातावरण शांत रहेगा। परिजनों के बीच प्रेम और एकता रहेगी। आज अपनों के साथ समय बिताकर आप अपना सारा तनाव भूल जाएंगे। पैसों की बात करें तो आज कोई समस्या नहीं आएगी। आज आप नई संपत्ति खरीदने की भी योजना बना सकते हैं। आप इसी तरह सोच समझकर अपने आर्थिक फैसले लेंगे तो इसका लाभ आपको आगे भी मिलता रहेगा। वैवाहिक जीवन में कुछ तनाव संभव है। आज जीवनसाथी का व्यवहार आपको परेशान कर देगा। चुप रहने की जगह आपको अपने प्रिय की नाराजगी की वजह जानने की कोशिश करनी चाहिए अन्यथा आप दोनों के बीच गलतफहमियां बढ़ सकती हैं। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज किसी अच्छी खबर की उम्मीद कर सकते हैं।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 24

शुभ समय: दोपहर 3:30 बजे से रात्रि 8 बजे तक




कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

आज का दिन आपके लिए कुछ चुनौतियां लेकर आएगा। आप खुद को कई चीजों में उलझा हुआ पाएंगे। आप कोई भी काम ठीक से नहीं कर पाएंगे जिससे आपको झुंझलाहट महसूस होगी। इस तरह की परिस्थिति में आपको सबसे पहले अपना दिमाग शांत रखने की जरूरत है। हड़बड़ाहट और जल्दबाजी की वजह से आपके बनते काम भी बिगड़ सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। परिजनों की मदद से आज आप किसी समस्या का हल करने में सफल रहेंगे। आज आपके पिता से आपकी किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर चर्चा हो सकती है। पैसों की स्थिति आज कुछ ठीक नहीं रहेगी। आपको सोच समझकर खर्च करने की जरूरत है।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 8

शुभ समय: प्रातः 5:10 से दोपहर 12:20 तक




सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

कार्यक्षेत्र में आपको अच्छे फल की प्राप्ति होगी। आज आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। व्यापार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहेगा। हाल ही में आपने अपनी योजनाओं में जो बदलाव किया था उसका उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज आप ये साबित करने में सफल रहेंगे कि आप एक अच्छे टीम लीडर हैं। हालांकि बड़ी सफलता हासिल करने के लिए आपको कुछ नई जिम्मेदारियां लेनी पड़ेंगी। वैवाहिक जीवन में प्रेम और शांति रहेगी। आज जीवनसाथी का मूड बहुत ही बढ़िया रहेगा और वे आपका खास ख्याल रखेंगे। प्रेमी जोड़ों का भी दिन बहुत ही मजेदार बीतेगा। यदि हाल ही में पार्टनर के साथ आपका झगड़ा हुआ था तो आज उनका गुस्सा शांत हो सकता है और आप दोनों पुरानी बातों को भूलकर आज के दिन का भरपूर आनंद उठाएंगे। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 15

शुभ समय: सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक




कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

आज आप काम का दबाव कम रहने की उम्मीद कर सकते हैं। कामकाज के कार्यक्षेत्र में आज आपको कोई बड़ी सफलता मिलने के आसार हैं। वहीं दूसरी ओर व्यापारियों को आज बड़ी राहत मिल सकती है। आपको आर्थिक फायदा मिलने की प्रबल संभावना है। आपकी यह सफलता आपकी मेहनत का ही फल है इसलिए अपनी जीत का खुलकर जश्न मनाएं। साथ ही उनका आभार व्यक्त करना ना भूलें जिन्होंने समय समय पर आपका मार्गदर्शन किया है और आपका मनोबल बढ़ाया है। आज किसी जरूरतमंद की आर्थिक रूप से आप मदद भी कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता मधुर रहेगा। आज आप दोनों एक दूसरे के साथ ज्यादा समय बिताना चाहेंगे। रोमांटिक लाइफ की बात करें तो अगर आप किसी को प्रोपोज़ करने वाले हैं तो अच्छी तरह सोच विचार कर लें, कहीं आप जल्दबाजी तो नहीं कर रहे हैं। सेहत का मामला एकदम बढ़िया रहेगा।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 6

शुभ समय: शाम 4:05 से रात्रि 10:45 तक




तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। यदि आपके जीवनसाथी के साथ अनबन चल रही है तो आज सब कुछ शांत हो जाएगा और आप दोनों के बीच फिर से प्रेम देखने को मिलेगा। प्रेमी जोड़ों के लिए भी आज का दिन अच्छा रहेगा। पार्टनर से आपकी मुलाकात संभव है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहेगा। आप पूरी मेहनत से काम करेंगे और अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे। वहीं व्यापार से जुड़े लोगों को आज लाभ कमाने का कोई बढ़िया मौका मिल सकता है। आप बस अपनी योजना अनुसार काम करते रहें। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। आज आपके खर्चे भी कम होंगे। कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। आपकी रचनात्मकता आपके उच्च अधिकारियों को बेहद प्रभावित करेगी।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 30

शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से रात्रि 10 बजे तक




वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

आज आपके किसी भी काम में कोई बाधा नहीं आएगी। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आपका प्रभाव बढ़ेगा। आपके वरिष्ठ आपके काम से बेहद प्रसन्न रहेंगे। वहीं व्यापार करने वाले लोगों को भी लाभ मिलने के आसार हैं। जल्द ही आपका व्यापार आगे बढ़ाने का सपना पूरा हो सकता है। पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव रहेगा। पैसों से जुड़े किसी मामले को लेकर आज घर में कलह हो सकती है। ऐसे मामलों में जोश से नहीं बल्कि होश से काम लेने की जरूरत होती है। लड़ाई झगड़े से किसी का भला नहीं होता। वहीं दूसरी ओर आपकी आमदनी में इजाफा होने की प्रबल संभावना है। सेहत की बात करें तो मन कुछ परेशान रहेगा जिससे स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 10

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक




धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

आपके उग्र स्वभाव के कारण आज आप स्वयं को परेशानियों में घिरा हुआ पाएंगे। आपका बड़बोलापन घर में कलह की वजह बन सकता है। आपके कड़वे शब्द परिजनों की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकते हैं। आपके लिए बेहतर होगा कि आप अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें अन्यथा संबंधों में कड़वाहट आ सकती है। बेकार की बातों से दूर रहें। इस समय आपको अपना ध्यान अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर लगाना चाहिए। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके धैर्य की परीक्षा ले सकता है। अगर आप नौकरी करते हैं तो काम के प्रति आपकी लापरवाही आज उच्च अधिकारियों को कोई सख्त कदम उठाने पर मजबूर कर सकती है। वहीं व्यापारियों को अपने कारोबार में रफ्तार लाने के लिए काफी कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। अगर आप अपनी मानसिक शांति बनाए रखना चाहते हैं तो सबसे पहले नकारात्मक विचारों से दूर रहें। अच्छा सोचेंगे तो सब अच्छा ही होगा।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 18

शुभ समय: सुबह 11:45 से रात्रि 8:30 तक




मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

काफी दिनों के बाद आज आपको खुद के लिए कुछ समय मिलेगा। आज आप स्वयं में बदलाव लाने की कोशिश कर सकते हैं जैसे आप कोई नया हेयर स्टाइल या नया परिधान ट्राई करें। अगर आप अच्छे दिखेंगे तो आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। पैसों को लेकर किसी तरह की कोई समस्या नहीं आएगी। आज आप अपने लिए कुछ जरूरी खरीदारी भी कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेंगी। परिजनों के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे। सबका प्रेम और समर्थन मिलेगा। अगर आप शादीशुदा हैं तो आज आपके पुराने दिनों की यादें एक बार फिर ताजा हो जाएंगी। प्रेमी जोड़ों के लिए आज का दिन बहुत ही रोमांटिक रहेगा। अगर आप विवाह के बंधन में बंधना चाहते हैं तो आज आपको अपने पार्टनर की ओर से सकारात्मक संकेत मिल सकते हैं। स्वास्थ की दृष्टि से समय अनुकूल है।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 20

शुभ समय: शाम 4 बजे रात्रि 10:45 तक




कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

आज का दिन आपके लिए उतार चढ़ाव से भरा रहेगा। कामकाज का बोझ आज कुछ अधिक रहेगा। तनाव के कारण आज आप खुद पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। इस समय आपको अपनी सेहत के बारे में भी सोचना होगा। शारीरिक थकान मानसिक रूप से भी आपको प्रभावित कर सकती है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। माता पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। इतना ही नहीं, अपनी जिम्मेदारियों के प्रति आपकी गंभीरता को देखकर उन्हें बेहद प्रसन्नता होगी। आज उनकी ओर से आपको कोई खास तोहफा मिल सकता है जो आपके लिए बहुत ही खास होगा। आप शादीशुदा हैं तो आज जीवनसाथी के साथ काफी रोमांटिक दिन गुजारेंगे। अपने दिन को और भी यादगार बनाने के लिए आज आप घर पर ही कैंडललाइट डिनर का आनंद उठाएंगे। प्यार मोहब्बत के मामले में आपको संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। अपने पार्टनर से किसी भी तरह का झूठ बोलने से बचें।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 35

शुभ समय: दोपहर 1:15 से शाम 5:20 तक




मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

आज परिजनों को आप से कुछ शिकायतें रहेंगी। माता पिता आपसे नाखुश रहेंगे। ऐसे में आपको उनकी बातों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। अगर आप अपनों की खुशी चाहते हैं तो आपको उनके विचारों को महत्व देना होगा। कार्यक्षेत्र में आज उतार चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। आप महसूस करेंगे कि कठिन परिश्रम के बाद भी आपको उचित परिणाम नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में हिम्मत हारने की जगह आप अपनी कमियों को दूर करने की कोशिश करें। साथ ही अपने दायरे से बाहर निकलकर कुछ करने का प्रयास करें। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। आप अपने बजट के अनुसार ही खर्च करेंगे। वैवाहिक जीवन में कुछ तनाव संभव है। आज जीवनसाथी के स्वभाव में क्रोध की अधिकता रहेगी। बेहतर होगा आप अपना दिमाग शांत रखें।

शुभ रंग: गहरा हरा

शुभ अंक: 44

शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक











डेस्क

No comments