Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

20 जून का राशिफल: इस राशि वालों की बनेगी आज बिगड़ी बात, बाकी भी जानें अपने दिन का हाल





मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

यदि आप किसी महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करने के लिए कुछ दिनों से लगातार मेहनत कर रहे हैं तो आज के दिन आपको बेहद सावधानी बरतनी होगी अन्यथा छोटी सी गलती आपकी सारी मेहनत पर पानी फेर सकती है। नौकरीपेशा जातकों को उच्च अधिकारियों के साथ तालमेल अच्छा रखने की जरूरत है। यदि आप किसी तरह की परेशानी से जूझ रहे हैं तो आपको उनकी मदद लेनी चाहिए। व्यवसायिक मामलों में किसी तरह की जल्दबाजी न करें। यदि आज आपको छोटा-मोटा लाभ कमाने का कोई मौका मिलता है तो उसे हाथ से जाने न दें। ऐसा न हो कि बड़े मुनाफे के चक्कर में आप अपना नुकसान करा बैठें। अगर आप विद्यार्थी हैं तो आलस्य से बचें और अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें। निजी जीवन की बात करें तो आज जीवनसाथी की ओर से लाभ संभव है।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 7

शुभ समय: शाम 4:15 से रात्रि 10 बजे तक



वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन बावजूद इसके आपको सफलता मिलेगी। व्यापारी वर्ग जिस आर्थिक मुनाफे की लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे थे वह आज मिलने की प्रबल संभावना है। यदि आप कोई नया काम शुरू करने वाले हैं तो आपको अपनी प्लानिंग पर ध्यान देने की जरूरत है। निजी जीवन में चल रही समस्याओं का अंत हो सकता है। अपने घर की शांति बनाए रखने के लिए आज आप कुछ समझौते भी कर सकते हैं। अगर आप शादीशुदा हैं तो आज आपके जीवनसाथी को स्वास्थ्य संबंधित परेशानी से दो-चार होना पड़ सकता है। ऐसे में आपको लापरवाही करने से बचना होगा अन्यथा मुश्किल हो सकती है।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 14

शुभ समय: शाम 5:10 से रात्रि 9:50 तक



मिथुन (मई 20 से जून 20):

सामाजिक रुप से आज आप काफी एक्टिव रहेंगे। आप उन लोगों से जुड़ने की कोशिश करेंगे जिनसे लंबे समय से आपका संपर्क नहीं हो पाया है। आज बिगड़े हुए काम बनने की संकेत मिल रहे हैं। यदि आप नौकरीपेशा हैं और आज आपको किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिलता है तो इस अवसर को हाथ से जाने न दें। मन लगाकर काम करें ताकि आपसे कोई गलती न हो। वहीं व्यापारियों को आज आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। मुमकिन है पैसों की कमी के कारण आपका कोई काम अधूरा रह जाए। हालांकि ऐसी स्थिति देर तक नहीं रहेगी इसलिए आप ज्यादा चिंता न करें। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 26

शुभ समय: सुबह 8:55 से दोपहर 12 बजे तक



कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

पैसों के मामले में सावधानी बरतें। इस समय आपको कर्ज लेने से बचने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा सुख सुविधा की चीजों पर ज्यादा खर्च न करें अन्यथा आने वाले दिनों में आप पर बड़ा आर्थिक संकट आ सकता है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों का दिन तनाव में गुजरेगा। अपनी नौकरी को लेकर आप काफी चिंता में रहेंगे। ऐसे में आपके लिए अच्छा यही होगा कि आप अपने काम पर ध्यान दें और अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करें। जो होगा आपके अच्छे के लिए ही होगा इसलिए अपने विचार सकारात्मक रखें। व्यापारियों को अपने ग्राहकों से संपर्क रखने की जरूरत है। कोई भी नया काम शुरू करने के लिए दिन ठीक नहीं है। स्वास्थ्य की बात करें तो पेट से जुड़ा इंफेक्शन हो सकता है इसलिए खाने-पीने का ध्यान रखें।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 22

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8:55 तक



सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन शुभ रहेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो वरिष्ठ अधिकारियों से उचित मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आपके प्रदर्शन में सुधार देखने को मिलेगा और आप अपने काम से संतुष्ट रहेंगे। वहीं दूसरी ओर व्यापारी वर्ग को काफी संघर्षों के बाद उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। आपके हाथ कोई बड़ा ऑर्डर लग सकता है। यदि आज आप व्यापार से जुड़ी यात्रा करने वाले हैं तो इससे आपको बचने की सलाह दी जाती है। बेहतर यही होगा कि आप लॉकडाउन के नियमों का पालन करें। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर आज आपको मिल सकती है। शिक्षा के क्षेत्र में उन्हें कोई बड़ी सफलता मिलने की संभावना है। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 19

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक



कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

ग्रहों के प्रभाव के कारण मानसिक रूप से आज आप काफी उथल-पुथल महसूस करेंगे। आपके लिए अच्छा यही होगा कि आप खुद पर नियंत्रण रखें। आज कोई भी बड़ा फैसला लेने से बचें। इस समय आपको सोच समझकर अपना हर कदम बढ़ाने की जरूरत है। पिता के साथ संबंध बिगड़ सकते हैं। अच्छा यही होगा कि आप उनकी दी हुई किसी भी सलाह को नजरअंदाज न करें। कामकाज की बात करें तो अगर आपका काम सेल्स से जुड़ा हुआ है तो आज आप अच्छे मुनाफे की उम्मीद कर सकते हैं। वहीं दूसरी ओर आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा। इससे आप काफी तनाव और थकान महसूस कर सकते हैं। सेहतमंद रहने के लिए आपको अपनी अव्यवस्थित दिनचर्या को एक बार फिर व्यवस्थित करने की जरूरत है।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 8

शुभ समय: सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक



तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

यदि पिछले कुछ समय से कई प्रयासों के बाद भी आपका कोई काम नहीं बन पा रहा है तो आज आपको सफलता मिल सकती है। अगर आप दान जैसे पुण्य का काम करेंगे तो भाग्य में बढ़ोतरी हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों की मेहनत रंग ला सकती है। आज वरिष्ठ अधिकारियों का ध्यान आप पर जा सकता है और वह आपको आगे बढ़ने का कोई सुनहरा मौका दे सकते हैं। बेहतर यही होगा कि आप मन लगाकर और पूरी ईमानदारी से अपने काम करें। अगर आप खाने पीने की चीजों का व्यापार करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बेहद फायदेमंद रहेगा।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 10

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 10:10 तक



वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

ऐसे लोगों से दूरी बनाकर रखें जिन्हें हमेशा दुखी रहने की आदत हो अन्यथा इस तरह के नकारात्मक लोग और उनकी नकारात्मक बातों से आप प्रभावित हो सकते हैं। आप अपना अच्छा बुरा भली-भांति जानते हैं। दफ्तर में सहकर्मियों के साथ अपना व्यवहार अच्छा रखें। किसी भी तरह के विवाद में न पड़े अन्यथा आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। अगर आप व्यापारी हैं और किसी नए प्रोजेक्ट पर निवेश करने की सोच रहे हैं तो इसके लिए समय अनुकूल नहीं है। घर का माहौल शांत रहेगा। जीवनसाथी का व्यवहार आपके प्रति अच्छा रहेगा। आज उनकी ओर से आपको कोई फायदेमंद सलाह भी मिल सकती है। स्वास्थ्य की बात करें तो स्किन से जुड़ी समस्या हो सकती है।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 5

शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से शाम 5 बजे तक



धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

आज आपको अपना दिमाग शांत रखने की जरूरत है। बेवजह की बातों पर क्रोध करने से बचें अन्यथा आज आपका दिन बेकार की चीजों में बर्बाद हो सकता है। नौकरी करने वाले जातकों को अचानक किसी बड़ी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। आपके कार्य में कोई रुकावट आ सकती है जिससे तय समय पर आपका काम पूरा नहीं हो पाएगा। मुमकिन है इससे आप काफी तनाव में रहेंगे। वहीं व्यापारियों के लिए लाभ की स्थिति बन रही है। अगर आप साझेदारी में व्यापार करते हैं तो पार्टनर के साथ तालमेल बेहतर होगा और इसका फायदा आज आपको नजर आएगा। पारिवारिक जीवन में कुछ उथल-पुथल रहेगी। जीवनसाथी से जुड़ी कोई चिंता आपको सता सकती है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 20

शुभ समय: प्रातः 4:25 से दोपहर 3:30 बजे तक



मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

नौकरीपेशा जातकों को आलस्य से बचने की सलाह दी जाती है। अपने कार्यों के प्रति सजग रहें और खूब मेहनत करें। आज गलतियों की कोई गुंजाइश न रहे अन्यथा आपकी तरक्की रुक सकती है। आज आप अपने महत्वपूर्ण निर्णय लेने में कठिनाई महसूस करेंगे। यदि मन में कोई बात है तो उसे आपको अपनों से शेयर करनी चाहिए। आपकी समस्या का समाधान हो सकता है। पैसों के मामले में आज का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। धन प्राप्ति का योग बन रहा है। इसके अलावा आज खर्चे भी कम होंगे। अगर आप किसी कीमती वस्तु की खरीदारी की योजना बना रहे हैं तो इसके लिए दिन अच्छा है। आज वाहन का प्रयोग करते समय सावधानी बरतें।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ अंक: 36

शुभ समय: सुबह 7:20 से दोपहर 1 बजे तक



कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

अगर आप व्यापार करते हैं तो बड़े और महत्वपूर्ण क्लाइंट्स के साथ बातचीत करते समय अपने शब्दों का प्रयोग बहुत सोच समझकर करें अन्यथा आपकी एक छोटी सी गलती आपकी मेहनत पर पानी फेर सकती है। विद्यार्थियों को यदि पढ़ाई में एकाग्रता बनाने में मुश्किलें आ रही हैं तो आपको ध्यान का सहारा लेना चाहिए। आपको अपना अभ्यास जारी रखना होगा, नहीं तो आने वाले दिनों में पढ़ाई को लेकर आप पर दबाव बढ़ सकता है। पारिवारिक जीवन की बात करें तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही खास रहेगा। परिजनों की ओर से आपको कोई बढ़िया सरप्राइज मिल सकता है। माता-पिता का साथ पाकर आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। आपके स्वास्थ्य की बात करें तो सिगरेट और शराब जैसी बुरी आदतों से दूर रहें नहीं तो आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 12

शुभ समय: सुबह 10:20 से शाम 7:15 तक



मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का मार्गदर्शन मिलेगा। आज आपके छोटे भाई या बहन के लिए विवाह का कोई अच्छा प्रस्ताव आ सकता है जिससे घर का माहौल काफी खुशनुमा रहेगा। माता पिता के साथ संबंध मजबूत होंगे। यदि आज आप कोई महत्वपूर्ण फैसला लेते हैं तो परिजनों का पूरा समर्थन आपको मिलेगा। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। आज आप शौक मौज पर कुछ धन खर्च कर सकते हैं। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को अपने कार्यों में तेजी बनाए रखने की जरूरत है। यदि आज आपको कुछ अतिरिक्त कार्य सौंपा जाए तो बिना ज्यादा आनाकानी किए उसे पूरा करें। हो सकता है आपके वरिष्ठ आपकी कोई परीक्षा ले रहे हों। स्वास्थ्य के मामले में दिन अनुकूल रहेगा। मानसिक रूप से आज आप काफी अच्छा महसूस करेंगे।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 18

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9:45 तक





डेस्क

No comments