Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

27 का जुलाई राशिफल: आज इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ और इनकी परेशानियों का होगा अंत




मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहेगा। आपके मान सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। इसके अलावा आर्थिक लाभ की भी प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेगी। दोस्तों और परिजनों के साथ आज का दिन बहुत ही अच्छा गुजरेगा। आज आप घर पर ही छोटा सा गेट टुगेदर प्लान कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रहेगा और उनका भावनात्मक समर्थन भी आपको मिलेगा। आपके कामकाज की बात करें तो नौकरी हो या व्यापार आज आपके किसी भी कार्य में कोई बाधा नहीं आएगी। मानसिक तनाव कम होने से आपका शारीरिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।

शुभ रंग: गहरा पीला

शुभ अंक: 7

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक



वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

पैसों की स्थिति में सुधार संभव है। अटके हुए धन की प्राप्ति होने से आज आपको बड़ी राहत मिलेगी। आज आप पैसों से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण काम भी कर सकते हैं। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहेगा। दफ्तर में आज आपके बॉस आपका प्रमोशन लेटर दे सकते हैं। वहीं व्यापार से जुड़े जातक कोई फायदे का सौदा कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। घर के सदस्यों के बीच प्रेम और एकता बनी रहेगी। अगर आप विद्यार्थी हैं और उच्च शिक्षा के लिए प्रयासरत हैं तो इस समय आपको कड़ा परिश्रम करने की सलाह दी जाती है ताकि जल्द ही आपको इसका अच्छा फल मिल सके। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 2

शुभ समय: दोपहर 12:30 बजे से शाम 6 बजे तक



मिथुन (मई 20 से जून 20):

मानसिक रूप से आज कुछ उथल-पुथल रहेगी। ऐसे में आपको नकारात्मक विचारों से दूर रहना चाहिए। यदि आप अपनी सोच सकारात्मक रखेंगे तो इससे बड़ी परेशानी भी आसानी से दूर हो जाएगी। पैसों की बात करें तो बढ़ते हुए घरेलू खर्च आज आपका तनाव बढ़ा सकते हैं। अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार लाने के लिए आपको अपने खर्चों पर लगाम लगाने की जरूरत है। अगर आप बैंक में नौकरी करते हैं तो आज आपको अपना टारगेट पूरा करने के लिए बहुत ही कठिन मेहनत करनी पड़ सकती है। हालांकि शाम तक आपके सभी काम पूरे हो जाएंगे लेकिन शारीरिक और मानसिक रूप से आप काफी थकान महसूस करेंगे। वहीं दूसरी ओर अगर आप साझेदारी में व्यापार करते हैं तो आज आपके पार्टनर की मदद से कोई उलझा हुआ व्यवसायिक मामला सुलझने के आसार हैं। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा।

शुभ रंग: हल्का लाल

शुभ अंक: 9

शुभ समय: दोपहर 1:55 से शाम 6:50 तक



कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

पैसों के मामले में आपको संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। जल्द मुनाफा कमाने के चक्कर में चालाकी भरी आर्थिक योजनाओं में फंसने से बचें। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं है। यदि हाल ही में आपने अपना नया व्यापार शुरु किया है तो आज आपको कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आपको सरकारी नियमों का गंभीरता से पालन करने की सलाह दी जाती है अन्यथा आप लंबे समय के लिए कानूनी मामले में फंस सकते हैं। पारिवारिक जीवन में स्थिति प्रतिकूल रहेगी। घर के बड़ों के साथ आपके वैचारिक मतभेद संबंध संभव हैं। ऐसे में आपको अपने शब्दों का प्रयोग बहुत ही सोच समझकर करने की जरूरत है। स्वास्थ्य की बात करें तो आंखों से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 21

शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 7:20 तक



सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

नौकरीपेशा जातकों को अपने काम पर पूरा ध्यान देने की जरूरत है। आपकी छोटी सी गलती पर आपके बॉस काफी नाराज हो सकते हैं। हो सकता है इस समय लगातार वे आप पर अपनी नजर बनाए रखें। व्यापार से जुड़े जातकों को अपने क्लाइंट के साथ वाद विवाद से बचने की सलाह दी जाती है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आमदनी आपकी अच्छी रहेगी लेकिन पुराने किसी कर्ज को लेकर आप कुछ चिंतित रहेंगे। अगर आप इस परेशानी को जल्द से जल्द खत्म करना चाहते हैं तो आपको अपने आर्थिक फैसले सोच समझकर लेने होंगे। घर का वातावरण शांत रहेगा। विपरीत परिस्थितियों में आपको अपनों का पूरा सहयोग मिलेगा। यदि आपको पेट से जुड़ा कोई रोग है तो आप अधिक मिर्च मसाला खाने से परहेज करें।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 6

शुभ समय: सुबह 9:40 से दोपहर 2:30 तक



कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर का माहौल काफी अच्छा रहेगा और आज तेजी से आपके सभी काम पूरे होंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को कुछ खास मुनाफा नहीं मिल पाएगा लेकिन अपनी अटकी हुई व्यवसायिक योजनाओं पर काम शुरू करने के लिए दिन अच्छा है। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहेगा। आज अचानक आपका कोई बड़ा खर्चा हो सकता है। वहीं दूसरी ओर आपकी आमदनी बढ़ने की भी प्रबल संभावना है। घर का माहौल प्रफुल्लित रहेगा। परिजनों के साथ दिन हंसी खुशी में गुजरेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो मानसिक रूप से आज आप काफी अच्छा महसूस करेंगे और शारीरिक रूप से भी काफी फुर्तीले रहेंगे।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 14

शुभ समय: प्रातः 4:20 से दोपहर 12 बजे तक



तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

यदि कठिन परिश्रम और अधिक प्रयास के बावजूद आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिल पा रहा है तो इस समय आपको धैर्य से काम लेने की जरूरत है। अगर आप शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हैं तो आज आपको कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापारी वर्ग को आज कोई बड़ा आर्थिक लेन देन न करने की सलाह दी जाती है। निजी जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। माता-पिता, भाई-बहन सभी का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ छोटी मोटी नोकझोंक हो सकती है लेकिन शाम तक उनका गुस्सा शांत हो जाएगा। स्वास्थ्य की बात करें तो खाने-पीने के प्रति लापरवाही न करें अन्यथा आपकी सेहत बिगड़ सकती है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 7

शुभ समय: सुबह 7:45 से दोपहर 12 बजे तक



वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

ज्यादा क्रोध करना आज आपके लिए हानिकारक साबित हो सकता है। आज वाद-विवाद से दूर रहने में ही आपकी भलाई है अन्यथा आप बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं। यदि इस समय आपकी माता का स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा है तो आपको उनकी अच्छी देखभाल करनी चाहिए। जरा सी लापरवाही उनकी सेहत और बिगाड़ सकती है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक रहेगा। आपके पैसे चोरी या गुम हो सकते हैं। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को कामचोरी और आलस्य से बचना होगा। इसके अलावा आज समय पर दफ्तर पहुंचने की कोशिश करें। अगर आज आप दफ्तर लेट पहुंचते हैं तो इसका गलत नतीजा आपको भुगतना पड़ सकता है।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 16

शुभ समय: सुबह 7:15 से दोपहर 2:05 तक



धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और आपके कठिन से कठिन कार्य भी आसानी से पूरे हो जाएंगे। दफ्तर में आपके कार्य की सराहना होगी जिससे आपका आत्मविश्वास काफी बढ़ेगा। अगर आप कोई प्रोफेशनल कोर्स करना चाहते हैं तो इसके लिए समय उपयुक्त है। व्यापार में अच्छे मुनाफे के लिए इस समय आपको प्रचार-प्रसार पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर के सदस्यों के बीच तालमेल अच्छा रहने से वातावरण शांत रहेगा। दोस्तों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। आज किसी करीबी मित्र की मदद से आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा हो जाएगा। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी और आपका बजट भी संतुलित रहेगा। सेहत के मामले में दिन अच्छा है।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 12

शुभ समय: सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक



मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

अगर आप विद्यार्थी हैं और आपकी पढ़ाई में कुछ बाधाएं आ रही हैं तो आपको किसी अच्छे सलाहकार से मदद लेने की जरूरत है। इस समय पढ़ाई के प्रति जरा सी भी लापरवाही आपको काफी पीछे कर सकती है। व्यापारियों के हाथ निराशा लग सकती है। कॉस्मेटिक का काम करने वालों को अच्छा फायदा नहीं मिल पाएगा। नौकरीपेशा लोगों का दिन सामान्य रहेगा। अपने वैवाहिक जीवन की गाड़ी को पटरी पर चलाने के लिए आपको अपने जीवनसाथी के साथ तालमेल बेहतर करने की कोशिश करनी चाहिए। इस तरह छोटी-छोटी बातों पर रोजाना झगड़ने से आपका रिश्ता कमजोर हो सकता है। पैसों के मामले में आपको संभलकर रहना होगा। अनावश्यक खर्चों से बचें। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए ठीक नहीं रहेगा। जल्दबाजी और हड़बड़ाहट से बचें अन्यथा आप चोटिल हो सकते हैं।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 9

शुभ समय: सुबह 7:20 से दोपहर 3 बजे तक



कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। अगर आप योजना के अनुसार चलेंगे तो शाम तक आपके सारे काम आसानी से निपट जाएंगे। नौकरीपेशा जातकों को आज उच्च अधिकारी कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंप सकते हैं। दफ्तर में आपको अपने कुछ ईर्ष्यालु सहकर्मियों से सावधान रहने की जरूरत है। मुमकिन है वे आपके काम में आज कोई रुकावट डालने की कोशिश करें। व्यापारी वर्ग को आज बड़ी सफलता मिल सकती है। आपका कारोबार आगे बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन में खुशियां बनाए रखने के लिए आपको एक दूसरे पर भरोसा मजबूत करना होगा। सभी के साथ अपना व्यवहार अच्छा रखें। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आप सिर्फ जरूरत की चीजों पर ही खर्च करेंगे तो अच्छा होगा। सेहत का अधिक ध्यान रखने की जरूरत है। तरोताजा रहने के लिए आप अच्छी नींद लें और देर रात जागने से बचें।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 5

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से रात्रि 9 बजे तक



मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

आज का दिन आपके लिए कुछ भारी रहेगा। ग्रहों के प्रभाव के कारण मानसिक रूप से आप अच्छा महसूस नहीं करेंगे। मन में कई तरह के विचार आ सकते हैं। आपके लिए अच्छा यही होगा कि आप खुद पर नियंत्रण रखें। आज कोई भी बड़ा फैसला लेने से बचें। भाई के साथ संबंध बिगड़ सकते हैं। कामकाज की बात करें तो अगर आपका काम सेल्स से जुड़ा हुआ है तो आज आप अच्छे मुनाफे की उम्मीद कर सकते हैं। वहीं दूसरी ओर आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा। सेहतमंद रहने के लिए आपको अपनी अव्यवस्थित दिनचर्या को एक बार फिर व्यवस्थित करने की जरूरत है।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 30

शुभ समय: शाम 4:30 बजे से रात्रि 11 बजे तक





डेस्क

No comments