Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

27 अगस्त का राशिफल: आज इन राशि वालों के जीवन में आ सकता है उतार चढ़ाव



मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आज आप काफी ऊर्जावान और आत्मविश्वास से भरा हुआ महसूस करेंगे। दफ्तर में स्थिति अनुकूल रहेगी। हालांकि आपको आलस्य करने से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपके कार्य बाधित हो सकते हैं। अगर आप कपड़े का या होलसेल का व्यापार करते हैं तो आपको अच्छा मुनाफा मिल सकता है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। परिजनों के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। मन में किसी बात को लेकर अगर दुविधा चल रही है तो आप अपने मन की बात अपने जीवनसाथी से साझा कर सकते हैं। आपको अपने सवालों के जवाब मिल सकते हैं। स्वास्थ्य की बात करें तो आज आप बेहतर महसूस करेंगे।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 11

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक



वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

दफ्तर में आपका प्रदर्शन सराहनीय रहेगा। अपने अच्छे काम के लिए आपको बड़ा सम्मान मिल सकता है। अगर आप बेरोजगार हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो जल्द ही आपको कोई बढ़िया ऑफर मिल सकता है। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने के आसार हैं। इस समय आपको माल का अधिक स्टॉक खरीदने से बचने की सलाह दी जाती है। घर परिवार में शांति बनी रहेगी। कोई गंभीर घरेलू मुद्दा आज सुलझने की प्रबल संभावना है। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। आज आप कोई जरूरी खरीदारी भी कर सकते हैं। स्वास्थ्य की बात करें तो ज्यादा चिंता करने से बचें अन्यथा तनाव के कारण आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 12

शुभ समय: शाम 5:20 से रात्रि 9:30 बजे तक



मिथुन (मई 20 से जून 20):

दफ्तर में अगर आप अपने काम पर अधिक ध्यान देंगे तो बेहतर होगा। अगर आप इधर उधर की बातों पर ज्यादा ध्यान देंगे तो अनावश्यक विवादों में फंस सकते हैं। इससे आपका काम और छवि दोनों ही प्रभावित होंगे। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आमदनी आपकी ठीक रहेगी लेकिन पुराने किसी कर्ज के कारण आप कुछ दबाव महसूस कर सकते हैं। बेहतर होगा आप धीरे-धीरे इसे चुकाने का प्रयास करें। घर का माहौल अच्छा रहेगा। माता पिता का स्नेह और आशीर्वाद मिलने से विपरीत परिस्थितियों में भी आपकी हिम्मत बनी रहेगी। अगर आप शादीशुदा हैं तो जीवनसाथी के साथ अपने रिश्ते में पारदर्शिता रखें। उनसे झूठ बोलने से बचें। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन ठीक रहेगा। शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए आपको मानसिक रूप से भी मजबूत होना पड़ेगा।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 18

शुभ समय: सुबह 7:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक



कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

अगर आप व्यापार करते हैं और किसी कागजी अड़चन के कारण आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य बीच में अटका है तो आज उसके पूरे होने की प्रबल संभावना है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। आपके बॉस आप पर नजर बनाए हुए हैं। ऐसे में छोटी सी गलती भी आप पर भारी पड़ सकती है, इसलिए जो भी काम आपको सौंपा जाए उसे ध्यानपूर्वक पूरा करने की कोशिश करें। पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव संभव है। पैसों को लेकर आज बड़े भाई के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। बेहतर होगा गुस्से में गलत शब्दों का प्रयोग करने से बचें अन्यथा आपके रिश्ते में बड़ी दरार पड़ सकती है। सेहत की बात करें तो कान से जुड़ी तकलीफ हो सकती है। आपके लिए अच्छा होगा कि फौरन डॉक्टर से सलाह लें।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 26

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 8 बजे तक



सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

दफ्तर का माहौल काफी अच्छा रहेगा। वरिष्ठ अधिकारियों से आपको मार्गदर्शन प्राप्त होगा और आज बिना किसी बाधा के आपके सभी कार्य पूरे होंगे। व्यापारियों को भी आज अच्छी सफलता मिल सकती है। अगर आप किराना, जनरल स्टोर, स्टेशनरी आदि से जुड़ा काम करते हैं तो आज आपको बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। अगर आप पहले से ही बीमार चल रहे हैं तो इस समय आपको घर से बाहर ज्यादा निकलने से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा इसका गलत नतीजा आपको भुगतना पड़ सकता है। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। हालांकि इस समय आपको बचत पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है ताकि जल्द से जल्द आप अपने छोटे मोटे कर्जे से मुक्ति पा सकें।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 27

शुभ समय: सुबह 7:45 से शाम 4:30 बजे तक



कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

पैसों के मामले में आपको संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। ग्रहों की स्थिति अच्छे संकेत नहीं दे रही है। इस समय आपको उधार या कर्ज लेने से बचने की सलाह दी जाती है। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में तेजी से अपने काम पूरे करने की कोशिश करें। काम के प्रति आपका ढीला रवैया आपको मुश्किल में डाल सकता है। व्यापारियों का दिन काफी व्यस्त रहेगा। अपने किसी महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करने के लिए आज आप खूब मेहनत करेंगे। अगर आप अपना कारोबार आगे बढ़ाने का की योजना बना रहे हैं तो आज आपको कुछ अच्छे सुझाव मिल सकते हैं। पारिवारिक जीवन की बात करें तो घर के सदस्यों के साथ अपना तालमेल अच्छा रखने की कोशिश करें। अपने माता पिता की बातों को नजरअंदाज करने की गलती न करें।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 3

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 11:05 तक



तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

मानसिक रूप से आप काफी कमजोर महसूस करेंगे। मन में कई तरह के नकारात्मक विचार आ सकते हैं। ऐसे में किसी भी काम में आपका ठीक से मन नहीं लगेगा। आप अपना दिमाग शांत रखने की कोशिश करें। नौकरी करने वाले जातकों को आज कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से संतुष्ट नहीं रहेंगे। उनकी ओर से आपको चेतावनी भी मिल सकती है। यदि आप उनकी बातों को गंभीरता से लेंगे तो आपके लिए अच्छा होगा। व्यापार से जुड़े जातकों को पैसों के मामले में जल्दबाजी न करने की सलाह दी जाती है। अगर आप निवेश करना चाहते हैं तो सोच समझकर अपना फैसला लें। ज्यादा चिंता के कारण आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 15

शुभ समय: सुबह 10:10 से दोपहर 3:15 तक



वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

कामकाज के मोर्चे पर यदि आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिल रहा है तो आपको ज्यादा चिंता करने से बचने की सलाह दी जाती है क्योंकि यह सब अस्थाई है। जल्द ही आपकी समस्या का समाधान होगा। आप बस सकारात्मक विचारों के साथ आगे बढ़ते रहें। पैसों के मामले में आज का दिन मिलाजुला रहने के आसार हैं। धन प्राप्ति का योग बन रहा है लेकिन खर्च भी अधिक हो सकते हैं। अगर आप अपनी आमदनी और खर्चों में संतुलन बनाकर चलेंगे तो आपके लिए अच्छा होगा। घर के सदस्यों के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और आपकी आपसी समझ में वृद्धि होगी। सेहत की बात करें तो दिनचर्या में गड़बड़ी के कारण सेहत से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं। काम के साथ-साथ आपको अपने लिए भी समय निकालना चाहिए।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 8

शुभ समय: सुबह 7:50 से दोपहर 12:05 तक



धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

सरकारी नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन शुभ है। उच्च पद की प्राप्ति के साथ वेतन में भी वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। अगर आप इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं का व्यापार करते हैं तो आज आपको बड़ा फायदा हो सकता है। वहीं दूसरी ओर कोई भी व्यवसायिक सौदेबाजी करते समय आपको अपना दिमाग ठंडा रखना होगा। सेहत की बात करें तो आपको अपने बढ़ते हुए वजन को नियंत्रित करने की जरूरत है अन्यथा आप गंभीर रोगों का शिकार हो सकते हैं। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। परिजनों के साथ आज का दिन शांति में गुजरेगा। अगर आप शादीशुदा हैं तो जीवनसाथी के साथ आपकी छोटी-मोटी नोकझोंक सकती है लेकिन आपकी बेहतर आप समझ के कारण कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। लंबे समय से चल रहा आपका कोई आर्थिक प्रयास सफल होने की प्रबल संभावना है।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 9

शुभ समय: प्रातः 4:05 से दोपहर 3:40 तक



मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

यदि आप अपने पेशेवर और निजी जीवन में चल रही समस्याओं के कारण दबाव महसूस कर रहे हैं तो आपको अपने दिमाग को आराम देना चाहिए। बेहतर होगा आप अपनी सारी चिंताएं भूल कर खुद पर ध्यान दें। आज आप अपने जीवनसाथी को कुछ ज्यादा ही मिस करेंगे। काम के सिलसिले में आपको अपने प्रिय से दूर रहना पड़ सकता है। पैसों की बात करें तो यदि आप आर्थिक तंगी से बचना चाहते हैं तो आपको अपने बढ़ते हुए खर्चों पर अंकुश लगाना होगा। सिर्फ जरूरत की चीजों पर ही खर्च करें ताकि आप बचत पर भी ध्यान दे पाएं और आपकी जमा पूंजी में इजाफा हो। व्यापार से जुड़े लोगों को कोई भी नई सौदेबाजी करने का मौका मिल सकता है। सेहत का ध्यान रखें।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 20

शुभ समय: सुबह 11:30 बजे से रात्रि 9 बजे तक



कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

स्वास्थ्य के मोर्चे पर दिन ठीक नहीं है। कमजोर सेहत की वजह से आपके दिनभर की योजनाओं में बाधा आ सकती है। आपके लिए बेहतर होगा कि इस समय आप अपनी सेहत पर ज्यादा ध्यान दें। आर्थिक समस्याएं बढ़ती नजर आ रही है। पैसों को लेकर किसी के साथ आपका विवाद हो सकता है। आपको किसी भी परिस्थिति में अपना आपा खोने से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों की सलाह अनुसार चलने की जरूरत है। यदि आज आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जाए तो उसे तय समय पर पूरा करने की कोशिश करें। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 22

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक



मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

आज आपका कोई रुका हुआ कार्य संपन्न होगा और आप राहत की सांस लेंगे। आपको स्वयं के लिए आज पर्याप्त समय मिलेगा और आप अपने दिन का भरपूर आनंद उठाएंगे। कार्यक्षेत्र में अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। आपके काम से बॉस प्रसन्न रहेंगे और उनका सहयोग आपको मिलेगा। अगर आप व्यापार करते हैं तो आपके कुछ बड़े व्यवसायिक संपर्क बन सकते हैं। जल्द ही इसका उचित लाभ आपको मिलेगा। आर्थिक परेशानियों दूर हो सकती है। निजी जीवन में आज कोई बड़ी समस्या नहीं आएगी। आप अपने परिजनों के साथ शांत भरा दिन गुजारेंगे। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन सामान्य रहेगा। कुल मिलाकर आज का दिन आपका है इसलिए इसका जमकर आनंद उठाएं।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 15

शुभ समय: सुबह 9:20 से शाम 6 बजे तक



 डेस्क

No comments