बाइक सवार बदमाशों ने सब्जी कारोबारी को किया गोलियों से छलनी, मौत
सहतवार (बलिया)। शुक्रवार के सुबह 8 बजे के करीब सहतवार-बाँसडीह मार्ग पर सब्जी बेचकर घर वापिस लौट रहे एक 50 वर्षिय व्यक्ति को बाईक सवार बदमाशो ने दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। दिन दहाड़े हुयी हत्या की सुचना मिलते ही एसपी बलिया ,एडिशनल एस पी,सीओ बाँसडीह सहित कई थानों की फोर्स घटना स्थल पर पहुँच गयी। सहतवार पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया। दिन दहाड़े हुयी इस हत्या की घटना से लोगों में दहशत फैल गयी है।
बताया जा रहा है कि क्षेत्र के ग्राम सभा कुशहर निवासी कृष्ण कुमार वर्मा पुत्र स्व.सियाराम शुक्रवार के सुबह अपनी हीरो एक्सप्लेण्डर मोटर साईकिल से अपने घर से बैगन लेकर केवरा मण्डी में बेचने गया था। सब्जी बेचकर 8 बजे के करीब अपने घर वापिस लौट रहा था।
सहतवार - बाँसडीह मार्ग पर अभी सुरहिया कोल्ड स्टोर के निकट अभी पहुँचा ही था कि सफेद रंग की बिना नम्बर की अपाची मोटर साईकिल पर दो बदमाशो ने कृष्ण कुमार की होण्डा पल्सर गाड़ी को ओवर टेक कर सामने से सीने मे गोली मारकर मौके से सुहवल के रास्ते फरार हो गये।मोटर साईकिल को गिरते देख व गोली की आवाज सुनकर आस पास के लोग दौड़कर उसके पास गये।
तब तब उसकी मौत हो चुकी थी। इसी बीच किसी ने इस घटना की सुचना सहतवार पुलिस को दी। सुचना मिलते ही सहतवार पुलिस मौके पर पहुँचकर शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया।लोगो का कहना है कि बदमाश दो मोटर साईकिल पर सवार चार की संख्या मे थे।जिसमे दो सुहवल के रास्ते व दो सहतवार के तरफ भाग गये। दिन दहाड़े मुख्य मार्ग पर हुयी इस हत्या की घटना से लोगो मे दहशत फैल गयी है।
*गोलीकांड की सूचना मिलते ही परिवार में मचा कोहराम*
सहतवार (बलिया)। केवरा से सब्जी बेचकर लौट रहे कृष्ण कुमार को गोली मारकर हत्या की सुचना जैसे ही कृष्ण कुमार के घर वालो को मिली ।पूरे परिवार में कोहराम मच गयी। सभी का रो रोकर बुरा हाल हो गया था। उसकी पत्नी लीलावती बार बार बेहोश हो जा रही थी। कृष्ण कुमार की 6 लड़की व एक लड़का है। जिसमे चार लड़की की शादी हो चुकी है। जिसमे एक लड़की मर चुकी है। दो लड़की रेखा,नेहा की अभी शादी नही हुयी है। कृष्ण कुमार खेती करके ही अपने परिवार का भरण पोषण करता था।
*दो नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ मृतक के पुत्र में दी तहरीर*
सहतवार(बलिया)। दिन दहाड़े सहतवार बाँसडीह मार्ग पर सुरहिया कोल्ड स्टोर के पास गोली मारकर की गयी हत्या मे कृष्ण कुमार के लड़के जितेन्द्र द्वारा दो लोगों पर नामजद व एक अज्ञात पर तहरीर दे दी गयी है। पुलिस तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी है।
तहरीर में लिखा है कि हमारे बहनोई बघाँव निवासी लक्ष्मण 04-12-2019 को मेरी बहन गुड़िया को जलाकर मार दिया था । जिसमे उस पर मकदमा चल रहा था। जिसमे लक्ष्मण बार बार मुकदमा को सुलह करने को कह रहा था। सुलह नही करने पर जान से मारने का धमकी देता था। शुक्रवार को सुबह मेरे पड़ोसी राधेश्याम वर्मा ने मेरे पिताजी से पुछा की आज सब्जी बेचने कहा जाओगे । जिसके कारण उस पर भी शक है। वही हमारे पिताजी को 2012 में फुलमती देवी के हत्या काण्ड मे भी फर्जी फँसाया गया था। सभी परिस्थितियो को देखते हुए उचित कार्यवाही की जाय।
रिपोर्ट जेपी सिंह
No comments