Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

भाजपा कार्यकर्ताओ ने प्रदेश संगठन महामंत्री का मनाया जन्मदिन


नगरा, बलिया। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल का जन्मदिन भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को जिला महामंत्री आलोक शुक्ल सोनू के नेतृत्व में काफी धूमधाम से मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओ ने बाजार स्थित दुर्गा मन्दिर में हवन पूजन कर संगठन महामंत्री के दीर्घायु एवं उज्जवल जीवन की कामना ईश्वर की। तत्पश्चात कार्यकर्ताओ ने एक दूसरे का मुंह मीठा कराया। श्री बंसल के जन्मदिन पर उन्हें बधाई देते हुए जिला महामंत्री आलोक शुक्ल ने कहा कि सुनील बंसल एक कुशल संगठक है। उनके नेतृत्व में भाजपा निरन्तर प्रगति करते हुए आसमान की उच्चाईयो को छू रही है। हियुवा नेता राजीव कुमार सिंह चंदेल ने कहा कि सुनील बंसल जी के नेतृत्व में भाजपा आगामी विस चुनाव में भारी सफलता हासिल कर सूबे में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। हवन पूजन में आईटी सेल के सह संयोजक जय प्रकाश जायसवाल, अमरेन्द्र सोनी, प्रिंस गुप्ता, गुड्डू पांडेय, उमाशंकर सैनी,फतेह बहादुर सिंह सहित काफी संख्या में भाजपा जन उपस्थित रहे।
                               



 संतोष द्विवेदी

No comments