Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

हाथरस कांड के विरोध में सपा कार्यकर्ताओ ने बाह पर काली पट्टी बांध निकाला जुलूस


नगरा, बलिया। समाजवादी पार्टी के स्थापना दिवस पर सपा कार्यकर्ताओं ने बाँह पर काली पट्टी बांध कर सरकार के जनविरोधी नीतियों के खिलाफ नगरा बाजार में जुलूस निकाला ।जुलूस का नेतृत्व सपा के जिला सचिव जय प्रकाश यादव  ने किया।सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार की नीतियों तथा हाथरस की गैंग रेप घटना व महिलाओं के साथ आये दिन हो रहे अत्याचार, बलात्कार के विरोध में सरकार के खिलाफ नारे बाजी कर रहे थे। सपा कार्यकर्ताओ का जुलूस अतिथि गृह से निकलकर पूरे नगरा बाजार का चक्रमण करने के बाद अतिथि गृह पर पर पहुंच कर बैठक में तब्दील हो गया। कार्यकर्ता हाथरस कांड के आरोपियों को फांसी देने की मांग कर रहे थे। वक्ताओं ने कहा कि योगी सरकार पीड़ितों का उत्पीड़न कर घटना को छुपाने का प्रयास कर रही है,सपा जनता के उत्पीड़न के खिलाफ सड़क पर उतर कर पुरजोर विरोध करेगी। कार्यकर्ता जेल जाने को तैयार है।इस सरकार ने आम जनता का सुकून छीन लिया है।गरीबो के थाली से महंगाई के कारण सब्जी दूर हो गयी है।जमाखोरी को सरकार बढ़ावा दे रही है। जुलूस में चैन प्रकाश, नंदू राम, सलीम अंसारी, जितेंद्र तिवारी, पलटू, धर्मेन्द्र यादव, हृदय यादव, राम जी यादव आदि शामिल रहे।
                                     

रिपोर्ट : संतोष द्विवेदी

No comments