Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

21 नवंबर का राशिफल: आज इन राशियों का दिन रहेगा शुभ

 






मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

दफ्तर में कार्यभार अचानक बढ़ सकता है। बेहतर होगा आलस्य का त्याग कर तेजी से अपने सभी कार्य पूरे करने का प्रयास करें। इसके अलावा सहकर्मियों के साथ टकराव या अनबन से भी आपको बचने की सलाह दी जाती है। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज आपको यात्रा से बचना होगा। आज की गई यात्रा काफी महंगी और थकान भरी साबित होगी। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। घर के सदस्यों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। अगर जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता कुछ ठीक नहीं चल रहा है तो सारे गिले-शिकवे दूर करने के लिए दिन अच्छा है। पैसों की स्थिति में कुछ गिरावट संभव है। अचानक बड़ा खर्चा हो सकता है। आपके स्वास्थ्य की बात करें तो आज पेट से जुड़ी कोई तकलीफ हो सकती है।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 26

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

यदि हाल ही में आपने कोई नया व्यापार शुरु किया है और आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिल पा रहा है तो आपको प्रचार-प्रसार पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। इसके अलावा आपको अपना हर व्यवसायिक फैसला बहुत ही समझदारी से लेना होगा। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपको जबरदस्त फायदा हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए तरक्की के द्वार खुल सकते हैं। अपने बॉस द्वारा दी हुई जिम्मेदारियों को आप गंभीरता से लें। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन सामान्य रहेगा। माता-पिता का स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा और उनका स्नेह आपको मिलेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो आपकी थकान बढ़ सकती है।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 18

शुभ समय: सुबह 6:30 बजे से दोपहर 12:45 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

कामकाज के मोर्चे पर आज आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। आपके सभी काम योजना के अनुसार पूरे होंगे। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में किसी महत्वपूर्ण मीटिंग को लेकर आज आप काफी व्यस्त रहने वाले हैं। वहीं दूसरी ओर व्यापार से जुड़े जातकों को लाभ कमाने का कोई बढ़िया मौका मिल सकता है। अगर आपका काम डीजल, पेट्रोल, प्रॉपर्टी, इंपोर्ट-एक्सपोर्ट, ट्रांसपोर्ट आदि से जुड़ा है तो आज आर्थिक रूप से आपको अच्छा फायदा हो सकता है। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। लंबे समय बाद आज परिजनों के साथ आप काफी अच्छा समय बिताएंगे। पैसों की स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। आज आप किसी पुराने बिल का भुगतान भी कर सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा।

शुभ रंग: गहरा नीला

शुभ अंक: 37

शुभ समय: दोपहर 12:30 बजे से शाम 7:55 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपके जीवन में कोई बड़ा बदलाव आ सकता है। हालांकि आपको ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि यह परिवर्तन आपको सकारात्मक परिणाम देने वाला रहेगा। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में यदि आपको अतिरिक्त जिम्मेदारियां दी जाती हैं तो उससे घबराने की जगह आपको पूरे जोश और उत्साह के साथ अपना हर काम पूरा करने की कोशिश करनी चाहिए। इससे आने वाले दिनों में आपके लिए तरक्की के रास्ते खुल सकते हैं। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। माता-पिता भाई-बहन सभी के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे। अगर आप शादीशुदा हैं तो आपको अपने वैवाहिक जीवन पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य का मामला आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। अचानक कोई समस्या हो सकती है।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 5

शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

यदि कल आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य अधूरा रह गया था तो आज उसके पूरे होने की प्रबल संभावना है। पैसों की स्थिति में उछाल आने के संकेत मिल रहे हैं। यदि लंबे समय से आपका कोई आर्थिक प्रयास चल रहा है तो आज आपको सफलता मिल सकती है। हालांकि वित्तीय मामलों में आपको बहुत ही समझदारी से काम लेने की जरूरत है। आर्थिक लेनदेन करते समय सावधानी बरतें। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। वरिष्ठ अधिकारियों से उग्र होकर बात करने से बचें अन्यथा आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। व्यापारियों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। आपको कोई बड़ा फायदा नहीं मिल पाएगा। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के बर्ताव में कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है। स्वास्थ्य के मामले में दिन मिलाजुला रहने वाला है।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 39

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

निजी जीवन में कुछ समस्याएं नजर आ रही हैं। घर परिवार से जुड़े किसी भी महत्वपूर्ण फैसले को लेते समय आप ज्यादा भावुक न हों। आप अपने सभी निर्णय बहुत ही समझदारी से लें। अगर आप व्यापार करते हैं और कुछ समय से आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल नहीं मिल पा रहा है तो आज के दिन कुछ सुधार संभव है। अचानक आपके हाथ कोई बढ़िया मौका लग सकता है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में अपने बॉस के साथ तालमेल बेहतर करने का प्रयास करना चाहिए। अपने बॉस की छोटी सी बात को भी नजरअंदाज करने की भूल न करें। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। स्वास्थ्य की बात करें तो आज आप सिर के दर्द से परेशान रहेंगे।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 20

शुभ समय: सुबह 7:55 से 11:30 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

आज दिन की शुरुआत कुछ ठीक नहीं होगी। जीवनसाथी के साथ छोटी सी बात पर अनबन हो सकती है। आपके प्रिय का रुखा बर्ताव आपकी भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है। बेहतर होगा आप अपना व्यवहार ठीक रखें। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आज आपको उधार लेने और देने से बचने की सलाह दी जाती है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को अपनी रफ्तार पर ध्यान देने की जरूरत है। अपने बॉस या वरिष्ठ अधिकारियों को प्रसन्न करने के लिए आप खुद पर काम का ज्यादा दबाव न डालें। इससे आपके प्रदर्शन में गिरावट आ सकती है। साथ ही आपका स्वास्थ्य भी प्रभावित हो सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज किसी बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। आपके प्रतिद्वंदी कड़ी टक्कर दे सकते हैं। स्वास्थ्य की बात करें तो यदि आप पहले से ही बीमार चल रहे हैं तो किसी तरह की लापरवाही न करें।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 13

शुभ समय: सुबह 10:10 से दोपहर 12:25 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

अगर आप विद्यार्थी हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। हाल ही में दी हुई किसी परीक्षा में आपको जबरदस्त सफलता मिल सकती है। यह सब आपकी कड़ी मेहनत का ही नतीजा है। नौकरी करने वाले जातकों को वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सम्मान से पेश आने की जरूरत है। यदि वह आपके द्वारा किए हुए कार्यों में कमियां निकालते हैं तो बहसबाजी करने से आपको बचना होगा। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। आप पर जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है। अगर आप सोने चांदी से जुड़ा व्यापार करते हैं तो आज का दिन आपके लिए औसत रहने वाला है। दिन के दूसरे हिस्से में पैसों को लेकर किसी से आपका वाद विवाद हो सकता है। बेहतर होगा आप अपने गुस्से पर काबू रखें। स्वास्थ्य की बात करें तो आज अगर आपको सांस से जुड़ी तकलीफ है तो आपको अपना अधिक ध्यान रखना होगा।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ अंक: 2

शुभ समय: शाम 4:30 बजे से रात्रि 10 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए आपको और तेजी से प्रयास करना होगा। इसके अलावा अपनी आर्थिक योजनाओं को गुप्त रखने में ही आपकी भलाई है। पैसों से जुड़ी बातें ज्यादा इधर-उधर न ही करें तो बेहतर होगा। अगर आप व्यापार करते हैं और किसी नए व्यापार की शुरुआत करने की योजना बना रहे हैं तो आज आपकी योजना कुछ आगे बढ़ सकती है। कीटनाशक से जुड़ा काम करने वाले जातकों को आज अच्छा फायदा हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को अपनी मेहनत का अच्छा फल मिलने की प्रबल संभावना है। दफ्तर में आपको अपनी तरक्की के संकेत मिल सकते हैं। आप इसी तरह मेहनत और ईमानदारी से काम करते रहें। घर का वातावरण आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। पारिवारिक कलह बढ़ सकती है। स्वास्थ्य की बात करें तो भागदौड़ और तनाव के कारण आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है।

शुभ रंग: हल्का पीला

शुभ अंक: 9

शुभ समय: प्रातः 4:40 से दोपहर 3 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

कामकाज की बात करें तो आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। अगर आप नौकरीपेशा हैं तो दफ्तर में आप पर कार्यभार अधिक रहेगा। हालांकि आप पूरी मेहनत और ईमानदारी से अपना काम पूरा करेंगे। साथ ही वरिष्ठ अधिकारी भी आपके प्रदर्शन से संतुष्ट रहेंगे। थोक व्यापारियों को आज अच्छा फायदा हो सकता है। अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो आपको अपने बिजनेस पार्टनर के साथ मनमुटाव से बचना होगा। आपके बीच की कड़वाहट नुकसान की वजह बन सकती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ता प्रगाढ़ होगा। आज आपके प्रिय की ओर से आर्थिक लाभ संभव है। शाम को दोस्तों के साथ मौज मस्ती का अवसर मिलेगा। इससे मानसिक रूप से आप काफी तरोताजा महसूस करेंगे।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 11

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

अगर बात आपकी सेहत की करें तो आज का दिन सामान्य रहेगा लेकिन आपको हल्का फुल्का व्यायाम प्रतिदिन करना चाहिए। इससे आप फुर्तीले रहेंगे। पारिवारिक मोर्चे पर आज का दिन बहुत ही शुभ रहेगा। अचानक कोई खुशखबरी मिल सकती है जिससे घर का वातावरण और भी खुशनुमा हो जाएगा। माता पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। पिछले कुछ समय से अगर आपके जीवनसाथी व्यस्त चल रहे थे और आपकी ओर ध्यान नहीं दे पा रहे थे तो आज का दिन आपके लिए कुछ खास गुजरने वाला है। आज घर पर ही आपके प्रिय आपके लिए कोई सरप्राइज प्लान कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति में कुछ सुधार संभव है।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 9

शुभ समय: सुबह 11:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन उतार चढ़ाव से भरा रहेगा। अचानक आई खर्चों में वृद्धि आपके बजट को बिगाड़ देगी। साथ ही उधार दिया हुआ पैसा जो आज वापस मिलने की उम्मीद थी, नहीं मिल पाने से आपका तनाव बढ़ जाएगा। कार्यक्षेत्र में आज आपको बेहतर परिणाम मिल सकता है। आपके लगातार चल रहे प्रयास रंग लाएंगे और आपकी प्रगति होगी। व्यापारियों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आप अपनी सूझबूझ से किसी घरेलू समस्या को सुलझाने में सफल रहेंगे। दांपत्य जीवन में स्थिति थोड़ी तनावपूर्ण रहेगी। जीवनसाथी से आपकी छोटी मोटी नोकझोंक हो सकती है। आपके प्रिय आपसे काफी नाराज रहेंगे। अनावश्यक विवादों से दूर रहें, नहीं तो आपका दिन बेकार की चीजों में ही बर्बाद हो जाएगा।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 14

शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक




डेस्क

No comments