Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद नीरज शेखर को राष्ट्रीय क्षत्रिय महासंघ के मण्डल अध्यक्ष ने किया सम्मानित



रतसर (बलिया) भारतीय जनता पार्टी के नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद नीरज शेखर का शनिवार को उनके आवास चन्द्रशेखर नगर पर पहुंचकर पूर्व मण्डल अध्यक्ष भाजयुमो, विधानसभा संयोजक भाजयुमो एवं राष्ट्रीय क्षत्रिय महासंघ आजमगढ मण्डल के अध्यक्ष पियुष प्रताप सिंह ने बूके दे कर भव्य स्वागत किया। स्वागत समारोह में आयोजित पार्टी कार्यकताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी कि केन्द्र और प्रदेश सरकार द्वारा तमाम जनकल्याण कारी योजनाओं को विना भेदभाव के किया जा रहा है। प्रदेश में योगी जी की सरकार में अपराधी या तो प्रदेश के बाहर है या फिर सलाखों के पीछे। कहा कि 2022 में पुनः एक बार फिर भाजपा की सरकार बनेगी। स्वागत समारोह में जिला मंत्री भाजपा अरुण सिंह बंटू, पूर्व महामन्त्री भाजयुमो नीपू सिंह, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष अरविंद सिह, पंकज यादव, संजय सिंह, छोटू सिंह, सुशील यादव मौजूद रहे।


रिपोर्ट : धनेश पाण्डेय

No comments