Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

नगर पंचायत रेवती के महिला कर्मियों को वस्त्र वितरित



रेवती (बलिया)। स्थानीय नगर पंचायत कार्यालय परिसर में मंगलवार को प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी निकाय की 32 महिला कर्मचारियों मे वस्त्र (साड़ी) का वितरण अध्यक्ष प्रतिनिधि अजय शंकर पाण्डेय "कनक पाण्डेय" द्वारा किया गया।

अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री पाण्डेय ने बताया कि छठ पर्व को दृष्टिगत रखते हुए नगर पंचायत रेवती द्वारा व्यापक स्तर पर अभियान चलाकर नगर सहित बड़ी बाज़ार पोखरा, गाँधी घाट, महादेव स्थान, बाडीगढ़ नारी तीर, नागा बाबा के पोखरा, भटवलिया आदि 14 छठ घाटो की साफ-सफाई, चूना, ब्लीचिंग पावडर का छिड़काव, आवश्यकतानुसार मिट्टी भराई का कार्य कराया जा रहा है। इसके अतिरिक्त छठ घाटो  महिलाओं व नागरिकों की सुविधा हेतु जनरेटर युक्त प्रकाश की भी व्यवस्था की गयी है।

इस अवसर पर लिपिक राधेश्याम वर्मा, वसीम अकरम, संदीप केशरी, शेषनाथ साहनी, छठु लाल, राजकुमार चौहान, गणेश रावत आदि उपस्थित रहे।


पुनीत केशरी

No comments