Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

17 दिसंबर का राशिफल: आज इस राशि वालों को होगी अच्छे परिणाम की प्राप्ति

 






मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

पिता के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रखने की कोशिश करें। उनके आशीर्वाद से आपके लिए तरक्की के मार्ग खुलेंगे। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा और आप काफी संतुष्ट रहेंगे। वहीं दूसरी ओर व्यापारियों को आज बड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है। आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में आ रही बड़ी बाधा आज दूर होगी और तेजी से आपके काम पूरे होंगे। जीवनसाथी के साथ छोटी मोटी नोकझोंक हो सकती है लेकिन आपके बीच कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन अनुकूल रहेगा। आपका तनाव कम होगा और शारीरिक रूप से भी आप तंदुरुस्त रहेंगे।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 7

शुभ समय: शाम 4:15 से रात्रि 10 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

अगर आप व्यापार करते हैं तो इस समय कोई भी जोखिम उठाना आपके लिए ठीक नहीं है। बेहतर होगा आप अपने व्यवसायिक निर्णय सोच समझ कर लें। वहीं दूसरी ओर नौकरीपेशा जातकों को आज अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। आपकी आमदनी में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। आप इसी तरह मेहनत करते रहें, जल्द ही आपके सारे सपने पूरे होंगे। पारिवारिक जीवन में स्थिति उतार-चढ़ाव से भरी रहेगी। जहां एक ओर माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा लेकिन जीवनसाथी के साथ रिश्ते में कड़वाहट बढ़ सकती है। स्वास्थ्य की बात करें तो खान-पान के प्रति लापरवाही आपकी मुश्किलें बढ़ा सकती है।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 18

शुभ समय: सुबह 10:10 से दोपहर 3:05 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

दफ्तर में आज आपको कुछ अतिरिक्त कार्य सौंपे जा सकते हैं। आपको जमकर मेहनत करने की जरूरत है क्योंकि आपका यह परिश्रम आपको तरक्की के मार्ग पर ले जाएगा। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज आपको अच्छा फायदा हो सकता है। पैसों की बात करें तो आपकी आर्थिक स्थिति में कुछ सुधार संभव है। घर का माहौल ठीक रहेगा। आज भाई बहनों के साथ दिन बहुत ही मौज मस्ती में गुजरेगा। विपरीत परिस्थितियों में जीवनसाथी का साथ मिलेगा। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 9

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन बेहद शुभ रहेगा। आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का कोई सुनहरा मौका मिल सकता है। पैसों के मामले में कोई भी फैसला जल्दबाजी में न लें। आप समझदारी से खर्च करें और बचत पर भी ध्यान दें। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। परिजनों के साथ आज का दिन आनंद में बीतेगा। जीवनसाथी का भावनात्मक समर्थन मिलेगा और आपका रिश्ता मजबूत होगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन ठीक रहेगा। तनाव कम होने के कारण आज आप काफी अच्छा महसूस करेंगे।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 24

शुभ समय: प्रातः 4:20 से दोपहर 3 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

पैसों की बात करें तो आज उधार लेने से आपको बचने की सलाह दी जाती है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को काम को लेकर ज्यादा तनाव लेने से बचना होगा। ऐसे में आप काम पर ठीक से ध्यान नहीं दे पाएंगे। बेहतर होगा कि अपना दिमाग शांत रखें और सकारात्मकता के साथ आगे बढ़ें। वहीं दूसरी ओर व्यापार से जुड़े जातकों की आज वाद-विवाद से दूर रहने में ही भलाई है अन्यथा आप लंबे समय के लिए इन चक्करों में फंस सकते हैं। आज आप शोर-शराबे से दूर एकांत में रहना ज्यादा पसंद करेंगे। अगर आप अपनी मानसिक शांति को बनाए रखना चाहते हैं तो रोजाना ध्यान करें।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 16

शुभ समय: सुबह 8 बजे शाम 7 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखने की जरूरत है अन्यथा आज किसी से आपका झगड़ा हो सकता है। इस तरह के झंझटों में पड़ कर आप अपना समय व्यर्थ न करें। कामकाज की बात करें तो नौकरी हो या व्यापार आज के दिन आपको मिलेजुले परिणाम की प्राप्ति होगी। आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो इस समय आपको अपना अधिक ध्यान रखने की जरूरत है। बेवजह घर से बाहर निकलने से बचें।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 14

शुभ समय: शाम 5:10 से रात्रि 9:50 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

आज कुछ चुनौतियों का सामना आपको करना पड़ सकता है। यदि आपके वैवाहिक जीवन में तनाव चल रहा है तो जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार लाने के लिए आपको अपनी ओर से पूरा प्रयास करने की जरूरत है। आपको कुछ बड़े समझौते भी करने पड़ सकते हैं। यदि पिता को स्वास्थ्य संबंधित परेशानी आ रही है तो आज उन्हें कुछ राहत मिल सकती है। अगर आप विद्यार्थी हैं और किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आपको अधिक मेहनत करने की जरूरत है। आप जितना परिश्रम करेंगे उतना अच्छा फल आपको मिलेगा। पैसों के मामले में दिन शुभ रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति में उछाल आ सकता है। कामकाज के मोर्चे पर दिन सामान्य रहेगा।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 26

शुभ समय: सुबह 8:55 से दोपहर 12 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

आज आपको किसी जरूरतमंद की आर्थिक रूप से मदद करने का मौका मिल सकता है। आपकी व्यस्तताएं आज कुछ बढ़ सकती हैं। नौकरी हो या व्यापार आज आपके पास कई महत्वपूर्ण कार्य निपटाने पड़ सकते हैं। वैवाहिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। जीवनसाथी के साथ सारे गिले-शिकवे दूर हो सकते हैं। माता पिता के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। पिता की मदद से कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा हो सकता है। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। समय पर भोजन करें और पर्याप्त नींद भी लें।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 22

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8:55 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

पैसों के मामले में आज का आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। हाथ में आया हुआ धन आसानी से सरक सकता है। आपको आसानी से धन की प्राप्ति नहीं होगी। ऐसे में आपको हिम्मत नहीं हारनी चाहिए। आप अपना प्रयास जारी रखें। नौकरी करने वाले लोगों पर आज काम का दबाव कम रहेगा और तय समय पर आपके सभी काम पूरे होंगे। उच्च अधिकारियों के साथ भी आपका तालमेल अच्छा रहेगा। व्यापारियों को कुछ नई रणनीतियां बनाने की जरूरत है ताकि आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सके। अगर आप किसी नए व्यापार में निवेश की सोच रहे हैं तो उचित सलाह लेकर ही अपना अंतिम फैसला लें। सेहत के मामले में दिन सामान्य रहेगा।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 19

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

सेहत में गिरावट आ सकती है। आपके लिए अच्छा यही होगा कि आप अपनी सेहत का पूरा ध्यान रखें। गरिष्ठ भोजन से दूर रहें और हल्का फुल्का व्यायाम भी करें। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों के लिए दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आपको कोई कठिन कार्य सौंपा जा सकता है जिसे लेकर आप काफी व्यस्त रहेंगे। इसके अलावा आप काफी दबाव भी महसूस करेंगे। वहीं दूसरी ओर अगर आप व्यापार करते हैं तो अत्याधिक आत्मविश्वास में पड़कर कोई भी गलत निर्णय न लें अन्यथा लाभ के स्थान पर नुकसान हो सकता है। घर का वातावरण ठीक रहेगा। घर के सदस्यों के साथ रिश्ते में प्यार और अपनापन बना रहेगा।

शुभ रंग:भूरा

शुभ अंक: 8

शुभ समय: सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कामकाज के मोर्चे पर आज आपको संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। नौकरीपेशा जातकों को किसी भी तरह की गॉसिप का हिस्सा बनने से बचने की जरूरत है। आपके लिए अच्छा यही होगा कि आप अपने काम से काम रखें। इधर उधर की बातों में अपना कीमती समय नष्ट न करें। अगर आप साझेदारी में व्यापार करते हैं तो अपने व्यवसाय से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला आप ले सकते हैं। पारिवारिक जीवन में कुछ समस्याएं आ सकती हैं। आपकी तुनकमिजाजी घर में कलह की वजह बन सकती है। बेहतर होगा आप अपना व्यवहार ठीक रखें। स्वास्थ्य की बात करें तो आज आप कुछ थका हुआ महसूस करेंगे।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 16

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

आज का दिन आपके लिए बेहतर साबित होगा और आपको सकारात्मकता की अनुभूति होगी। आज आपको लगभग अपने हर प्रयास में सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा जातकों को अपनी कड़ी मेहनत का सुखद परिणाम मिल सकता है। करियर से जुड़ी चिंता आज दूर होगी और आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। वहीं दूसरी ओर व्यापारियों को आज अच्छा फायदा हो सकता है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। पारिवारिक जीवन की बात करें तो घर का माहौल आज काफी अच्छा रहेगा। परिजनों के साथ हंसी खुशी में आपका दिन गुजरेगा। स्वास्थ्य के मामले में आपको सतर्क रहने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 10

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक


डेस्क


No comments