Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

अज्ञात कारणों से लगी आग में दो गुमटी तथा उसमे रखा सामान जलकर राख


बेल्थरारोड, बलिया। नगरा भीमपुरा मार्ग पर नगरा डाकघर के पास स्थित दो गुमटी में शनिवार की रात आग लग जाने से ढाई लाख रुपए का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

       नगरा थाना क्षेत्र के भंडारी निवासी संजय यादव व चचयां निवासी योगेन्द्र ठाकुर डाकघर के पास गुमटी है। संजय गुमटी में फोटो स्टेट आदि का काम करते है तथा योगेन्द्र ठाकुर सैलून का काम करते है।प्रतिदिन की तरह दोनों कारोबारी शनिवार को सायंकाल गुमटी बन्द कर अपने अपने घर चले गए। अर्द्धरात्रि के बाद किसी वक़्त अज्ञात कारणों से दोनों गुमटी में आग लग गई।आग की लपट उठते देख आसपास के लोगो को अगलगी की जानकारी हुई तो कारोबारियों को सूचना दी। आगलगी में संजय की गुमटी में रखा फोटोस्टेट की बड़ी व छोटी दो मशीन, प्रिंटर सहित लगभग दो लाख रुपए का सामान तथा योगेन्द्र ठाकुर के गुमटी में लगा शीशा तथा अन्य सामान आदि तीस हजार रुपए का सामान जलकर राख हो गया। अगलगी की जानकारी होने पर पुलिस रात में ही मौके पर पहुंची और पीड़ितो से जानकारी प्राप्त की।

                               

संतोष द्विवेदी

No comments