Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

बदमाशों ने गोली मारकर की प्रधान कि हत्या


मऊ : उत्तर प्रदेश के म ऊ जनपद के सरायलखंसी थाना क्षेत्र स्थित बढुआ गोदाम गांव निवासी शैलेंद्र यादव  प्रधान की शुक्रवार को  बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। उक्त प्रधान गांव में हो रहें सामुदायिक शौचालय के निर्माण कार्य को देखने पहुंचे थे। इसी बीच बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाश वहां पहुंचे। अनहोनी की आशंका होने पर प्रधान भागने लगे, इसी बीच तीनों बदमाशों ने दौड़ाकर उन्हें गोली मार दी। 

बदमाशों की इस वारदात से आसपास हड़कंप मच गया। गोली चलाकर असलहा लहराते हुए बदमाश भाग गए। गोली की आवाज सुनते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। घायल प्रधान को परिजन आनन-फानन में अस्पताल ले गए लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। 

घटना से नाराज गांव के लोगों ने बढुआ गोदाम बाजार में चक्का जाम कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक सुशील घुले समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।


पिन्टू सिंह

No comments