Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

10 जनवरी का राशिफल: आज इन राशियों की चमकेगी किस्मत और मिलेगी सफलता

 










आज का पंचाग

 10 जनवरी 2021 विक्रम संवत् 2077, परमदिचा व शाखा संवत् 1942, शर्वरी और पूर्णिमांत पौष है. हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, आज पौष कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि व दिन रविवार है. सूर्य धनु राशि में है, जबकि चन्द्रमा वृश्चिक राशि पर संचार करेगा.

अमांत: मार्गशीर्ष


नक्षत्र: अनुराधा नक्षत्र


आज का दिशाशूल: पश्चिम दिशा 


आज का राहुकाल: 04:34 PM से 05:54 PM तक है.


सूर्योदय: 7:14 AM पर है.


सूर्यास्त: 5:54 PM पर है.


चन्द्रोदय: 4:05 AM पर है.


चन्द्रास्त: 3:14 PM पर है.


शुभ काल

अभिजीत मुहूर्त: 12:13 PM से 12:55 PM तक है.


अमृत काल: 12:56 AM से 02:26 AM तक है.


ब्रह्म मुहूर्त: 05:38 AM से 06:26 AM तक है.

गण्ड मूल नक्षत्र: 10 जनवरी को दिन में 10.49 बजे से 11 जनवरी को दिन में 9.09 बजे तक


मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आज आप काफी तनाव में रहेंगे। कई प्रयासों के बाद भी आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य नहीं बन पाएगा। आज आपके आत्मविश्वास में भी कमी आ सकती है। आपको सलाह दी जाती है कि आप हिम्मत न हारें। खुद पर और ईश्वर पर भरोसा रखें। जल्द ही चीजें आपके पक्ष में रुख कर सकती हैं। दफ्तर में अपना काम समय पर पूरा करने की कोशिश करें। आज आपके बॉस का मूड कुछ खराब रहेगा। अगर आप अपनी पढ़ाई पूरी कर चुके हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपके प्लेसमेंट की प्रबल संभावना है। छोटे व्यापारियों को अच्छा फायदा हो सकता है। पारिवारिक जीवन की बात करें तो परिजनों के साथ आपकी अनबन हो सकती है। गुस्से में ऐसा कोई भी काम न करें जिससे भविष्य में आपको पछताना पड़े। आपके स्वास्थ्य की बात करें तो आपकी लापरवाही किसी गंभीर रोग का कारण बन सकती है, अपना ध्यान रखें।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 10

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1:20 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। आप खूब मेहनत करेंगे। हालांकि आपका परिश्रम व्यर्थ नहीं जाएगा और आप सफलतापूर्वक अपने सभी कार्य समय पर पूरे कर पाएंगे। आपको अपने बॉस और वरिष्ठ अधिकारियों का भी पूरा सहयोग मिलेगा। वहीं व्यापार से जुड़ी जातकों को कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक रहने के आसार हैं। आज आप कोई आर्थिक लेन-देन न करें तो अच्छा होगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ता प्रगाढ़ होगा। आपके प्रिय का मूड काफी अच्छा रहेगा। सेहत की बात करें तो आज अचानक आपके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। आपको कमजोरी महसूस हो सकती है।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 6

शुभ समय: सुबह 7:50 से रात्रि 8:18 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

आर्थिक स्थिति में गिरावट आ सकती है। आपका आर्थिक प्रयास विफल होने से आपको काफी निराशा होगी। पैसों को लेकर आज आप काफी चिंतित रहेंगे। आपको भविष्य की भी चिंता सताएगी। आने वाले कल के बारे में सोचकर आप अपना आज नष्ट न करें। आप हिम्मत दिखाएं और मेहनत करें ताकि आपके सुन्दर भविष्य का सपना पूरा हो सके। अगर जरूरत पड़े तो अपनी योजनाओं में बदलाव करें। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन सामान्य रहेगा। अगर आप अपने उच्च अधिकारियों की तारीफ और सहयोग प्राप्त करना चाहते है तो इसके लिए आपको उनकी उम्मीदों पर खरा उतरना होगा। यह समय आत्मनिर्भर बनने का है। अपने महत्वपूर्ण फैसले खुद ही लें। अपना कोई भी काम किसी के भरोसे न छोड़ें। व्यापारी जल्द मुनाफे के चक्कर में अपने महत्वपूर्ण व्यवसायिक फैसले बिना सोचे समझें न लें। स्वास्थ्य के मामले दिन कुछ ठीक नहीं है। आप सर्दी, जुकाम, कफ आदि से परेशान रहेंगे।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 4

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 12:55 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन तनाव से भरा रहेगा। आपकी कोई बड़ी लापरवाही आपके बॉस का मूड खराब कर सकती है। आपको जो भी कार्य सौंपा जाए उसे आप पूरी ईमानदारी और लगन के साथ पूरा करने की कोशिश करें। व्यापारी अगर बड़े फायदे की उम्मीद कर रहे हैं तो आज आपके हाथ निराशा लगेगी। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। आज आप अपनों के लिए जमकर खरीददारी कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। आज आपको अपने परिजनों के साथ ज्यादा समय बिताने का मौका नहीं मिल पाएगा लेकिन आपके बीच तालमेल काफी अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपसी समझ बेहतर होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपको आराम पर भी ध्यान देना होगा।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ अंक: 17

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 5:30 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

अपने निजी मामलों में किसी बाहरी व्यक्ति को दखलंदाजी न करने दें। इससे आपकी परेशानियां और बढ़ सकती है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज आपके कार्यों में कुछ रुकावटें आ सकती हैं। आप अपने काम पर ठीक से फोकस नहीं कर पाएंगे। व्यापारियों को आज ठीक ठाक फायदा हो सकता है। पैसों की स्थिति में सुधार आने की संभावना है। अगर आप जल्द से जल्द अपने कर्जों से मुक्ति पाना चाहते हैं तो आपको अपनी आमदनी और खर्चों के बीच संतुलन बनाकर चलना होगा। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। घर के सदस्यों के साथ आज का दिन बहुत ही मजेदार गुजरने वाला है। आपकी सेहत की बात करें तो आज कोई बड़ी समस्या नजर नहीं आ रही है।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 29

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1:20 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

आज दिन की शुरुआत काफी अच्छी होने वाली है। आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा और आपका अटका हुआ कोई काम पूरा होगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपकी मेहनत का अच्छा परिणाम आपको पदोन्नति के रूप में मिलने की प्रबल संभावना है। आज आपको कुछ अतिरिक्त कार्य भी करना पड़ सकता है। वहीं दूसरी ओर व्यापारियों को कोर्ट कचहरी के किसी पुराने मामले से छुटकारा मिलेगा। वैवाहिक जिंदगी में सुख और शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी आपका मनोबल बढ़ाएंगे। आपके स्वास्थ्य की बात करें तो आपको अपनी आंखों का खास ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। लापरवाही आपकी मुश्किलें बढ़ा सकती हैं।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 40

शुभ समय: सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

आज आपको कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा जातकों को धैर्य से काम लेने की सलाह दी जाती है। यदि दफ्तर में कोई परेशानी हो रही है तो खुलकर अपने बॉस से बात करें। आपकी समस्या जल्द ही दूर होगी। अगर आप लकड़ी से जुड़ा काम करते हैं तो आपको अच्छा फायदा हो सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति की बात करें तो आज पैसों से जुड़ी कोई समस्या नहीं होगी। आपका बजट संतुलित रहेगा। पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेगी। परिजनों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ प्यार और आपसी लगाव बढ़ेगा। स्वास्थ्य के मामले में दिन ठीक ठाक रहेगा। मानसिक रूप से मजबूत रहने के लिए आप अपने विचारों को पॉजिटिव रखें।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 10

शुभ समय: सुबह 9 बजे से रात्रि 10 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

मन शांत रहेगा और आप मानसिक रूप से काफी मजबूत रहेंगे। अगर आप नौकरी करते हैं तो अपने महत्वपूर्ण कार्यों को सावधानी से पूरा करने का प्रयास करें। यदि आप किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं तो अपने काम से जुड़ी गुप्त बातें ज्यादा इधर उधर न करें। व्यापारियों की आर्थिक समस्या का समाधान हो सकता है। अगर आप बैंक से लोन लेने का प्रयास कर रहे हैं तो आज आपको अच्छी खबर मिल सकती है। पारिवारिक जीवन में शांति रहेगी। माता पिता के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे। जीवनसाथी के साथ आज आपको ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा। आप एक दूसरे के साथ अपने सारे गिले-शिकवे दूर करने की कोशिश करेंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अच्छा रहेगा।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 12

शुभ समय: सुबह 8:30 से दोपहर 12:50 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर के नियमों का पालन करें, खासतौर पर समय पर ऑफिस पहुंचने का प्रयास करें। यदि आज अगर आप एक भी नियम का उल्लंघन करते हैं तो बड़ी मुश्किल में पड़ सकते हैं। व्यापारियों को आज उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की संभावना है। अगर आपका कारोबार कुछ समय से मंदा चल रहा है तो आज आपको आर्थिक फायदा हो सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और उनका समर्थन आपको मिलेगा। यदि जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता ठीक नहीं चल रहा है तो आपके बीच की अनबन खत्म हो सकती है। बेवजह अपने प्रिय पर शक करने से बचें। संतान की शिक्षा को लेकर आज आप कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको पैरों से जुड़ी कोई तकलीफ हो सकती है।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 10

शुभ समय: दोपहर 1:55 से शाम 6:50 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

आज अचानक किसी बड़ी परेशानी का सामना आपको करना पड़ सकता है। निजी हो या पेशेवर जीवन आपको अपना हर फैसला सोच समझकर लेने की सलाह दी जाती है। दफ्तर में सहकर्मियों पर आंख बंद करके भरोसा करने से बचें। व्यापारियों को आज लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। अगर आप कोई बड़ी डील करने वाले हैं तो किसी कारणवश आपका यह काम अटक सकता है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपका आर्थिक प्रयास सफल होने से धन की प्राप्ति हो सकती है। आज आप किसी कीमती वस्तु की खरीदारी करने की भी योजना बना सकते हैं। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ आपकी अनबन हो सकती है। आपका उग्र स्वभाव आप दोनों के बीच का तनाव बढ़ा सकता है।

शुभ रंग: हल्का गुलाबी

शुभ अंक: 34

शुभ समय: प्रातः 4:25 से दोपहर 2:15 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

आज आप अपने स्वास्थ्य को लेकर कुछ ज्यादा ही परेशान रहेंगे। आपको पेट से जुड़ी कोई तकलीफ हो सकती है। आपको गैस्टिक, अपच, एसिडिटी आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं। आप ज्यादा मसालेदार या तला भुना खाने से बचें। कामकाज के मोर्चे पर आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों की मेहनत रंग लाती नजर आ रही है। आपकी तरक्की के संकेत मिल रहे हैं। अगर आप व्यापार करते हैं और किसी बड़े निवेश की योजना बना रहे हैं तो इसके लिए यह समय अनुकूल है। पारिवारिक जीवन की बात करें तो घर में आज कलह हो सकती है। घर के सदस्यों के बीच आपसी मतभेद गहरे हो सकते हैं। शाम को अचानक किसी रिश्तेदार का घर आना हो सकता है।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 21

शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

अगर आप विद्यार्थी हैं और अपने करियर को लेकर दुविधा में हैं तो बेहतर होगा आप अपने गुरुजनों, बड़े यह किसी अच्छे सलाहकार से सलाह लें। यह समय आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है इसलिए आप मन लगाकर पढ़ाई करें। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार हैं। नौकरीपेशा जातकों पर कार्यभार अधिक रहेगा। अगर आप बड़े व्यापारी हैं तो आज कोई भी बड़ा फैसला लेने से आपको बचना होगा। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए सामान्य से बेहतर रहेगा। अपने खर्चों पर नजर बनाकर रखें। स्वास्थ्य की बात करें तो मांसपेशियों में दर्द या खिंचाव से आप काफी परेशान रहेंगे। वजनदार चीजें उठाने से बचें।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 37

शुभ समय: सुबह 6:25 से दोपहर 1 बजे तक




डेस्क

No comments