Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

17 जनवरी का राशिफल: आज का दिन इन राशियों के लिए रहेगा भाग्यशाली

 





मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आज अपने पारिवारिक जीवन पर अधिक ध्यान देंगे। यदि कुछ दिनों से घर में विवाद चल रहा है तो आज आप उसे खत्म करने की पूरी कोशिश करेंगे। मुमकिन है आप कुछ महत्वपूर्ण फैसले भी लें। हालांकि आपको सलाह दी जाती है कि आप सभी के साथ प्यार से पेश आएं और अपने निर्णय बहुत ही समझदारी से लें। कामकाज के मोर्चे पर आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आपका प्रदर्शन सराहनीय रहेगा। आपके शानदार काम के लिए वरिष्ठ अधिकारी जमकर आपकी तरीफें भी करेंगे। इससे आपके मान सम्मान में भी वृद्धि होगी। व्यापारियों को भी लाभ हो सकता है। अगर आप लकड़ी, इलेक्ट्रॉनिक, स्टेशनरी, खाने की चीजों का व्यापार करते हैं तो आपको जबरदस्त मुनाफा हो सकता है। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। अगर आपको माइग्रेन की शिकायत है तो लापरवाही से बचें।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 8

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 11 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

कामकाज के मोर्चे पर आज आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी हो या व्यापार आप अपने काम पर पूरा फोकस करेंगे। कामकाज में व्यस्त रहने के कारण आज आपको परिवार के साथ ज्यादा समय बिताने का मौका नहीं मिल पाएगा। हालांकि परिजनों के साथ रिश्ते में प्यार और अपनापन बना रहेगा। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आज कोई बड़ा खर्चा नहीं होगा। हालांकि आप बचत पर जितना ध्यान देंगे आपके लिए उतना ही अच्छा रहेगा। वैवाहिक जीवन में सुख और शांति बनाए रखने के लिए आपको अपने जीवनसाथी की भावनाओं को समझने की कोशिश करनी चाहिए। इस तरह छोटी-छोटी बातों पर अनबन आपके रिश्ते को कमजोर कर रही है। स्वास्थ्य की बात करें तो आज हाथों और पैरों से जुड़ी कोई तकलीफ हो सकती है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 18

शुभ समय: दोपहर 3 से शाम 6:30 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

पैसों को लेकर आप चिंतित रहेंगे। आज पुराने कर्ज आपको परेशान कर सकते हैं। इस समय आपको धैर्य से काम लेना होगा। उचित समय आने पर आपकी समस्या का समाधान होगा। निजी जीवन में तनाव संभव है। घरेलू कलह आपको चिड़चिड़ा बना सकता है। कामकाज के मोर्चे पर दिन शानदार रहेगा। नौकरीपेशा जातक पूरी मेहनत से अपने काम पूरे करेंगे और अपना सर्वश्रेष्ठ भी देंगे। आज आप साबित कर देंगे कि मेहनत ही सफलता की कुंजी है। तेल से जुड़ा कारोबार करने वाले जातकों को बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। परिजनों के साथ आज का दिन बढ़िया गुजरेगा। बड़े भाई के सहयोग से कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा होगा। स्वास्थ्य का मामला ठीक रहेगा।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 14

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

मन प्रसन्न रहेगा और आपका मूड काफी अच्छा रहेगा। आज आपकी खुशमिजाज़ी और जिंदादिली देखकर आपके आस पास के लोग काफी प्रभावित होंगे। दफ्तर में काम अधिक रहने के बावजूद आप पूरी मेहनत और ईमानदारी से अपने काम पूरे करेंगे। आपके बॉस आपके प्रदर्शन से संतुष्ट रहेंगे। वहीं व्यापार करने वाले जातकों के किसी काम में कोई कागजी अड़चन आ सकती है जिससे आपका काम बीच में ही अटक सकता है। पैसों के मामले में दिन अच्छा रहेगा। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए आप जमकर मेहनत करेंगे। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। आपके स्वास्थ्य की बात करें तो आज आप काफी उर्जावान रहेंगे।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ दिन: 23

शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से रात्रि 9:15 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

कामकाज की बात करें तो अगर आप बड़ी सफलता हासिल करना चाहते हैं तो आपको और कड़ा परिश्रम करने की जरूरत है। नौकरी हो या व्यापार आपकी तरक्की आपकी मेहनत पर निर्भर करती है। पैसों की बात करें तो आज का दिन मिलाजुला रहने के आसार हैं। आज सारी चिंताओं को भूलकर अपने लिए कुछ करने का दिन है। अपने लिए कोई बढ़िया खरीदारी करें। दांपत्य जीवन सुखी रहेगा। जीवनसाथी का समर्थन मिलने से आप मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे। सेहतमंद रहने के लिए आपको अच्छी नींद के साथ अपने खान पान पर भी विशेष ध्यान देना होगा। काम में उलझकर आप अपनी सेहत को नज़रअंदाज न करें।

शुभ रंग: गहरा पीला

शुभ दिन: 17

शुभ समय: शाम 4:30 बजे से रात्रि 10:10 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

दिमागी उधर पुथल से छुटकारा पाने के लिए सबसे पहले आप फिजूल की बातों पर ध्यान देना छोड़ दें। साथ ही आप रोजाना मेडिटेशन करें। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। अगर आप किसी विदेशी कंपनी में कार्यत हैं तो आपको कोई खबर मिल सकती है। यदि इस समय आप पूरी मेहनत से काम करेंगे तो जल्द ही आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को पैसों की तंगी के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आज आपकी कोई महत्वपूर्ण डील पूरी नहीं हो पाएगी। पारिवारिक जीवन में शांति बनी रहेगी। परिजनों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा।

शुभ रंग: मैरून

शुभ दिन: 9

शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

विपरीत परिस्थितियों में आपको हिम्मत से काम लेना होगा। दूसरों की बातों से ज्यादा प्रभावित न हों। अपना अच्छा बुरा आप भली-भांति जानते हैं। नकारात्मकता आपकी मानसिक शांति को भंग कर सकती है। अगर आप नौकरी करते हैं तो अपने महत्वपूर्ण कार्यों को समय पर पूरा करने की कोशिश करें। किसी भी काम को कल के लिए न टालें। वहीं दूसरी ओर व्यापार से जुड़े जातकों को बहुत संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। आपके विरोधियों के कारण आपका नुकसान हो सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। आप परिजनों और दोस्तों के साथ ज्यादा समय बिताना पसंद करेंगे। जीवनसाथी के साथ अपने मन की बात साझा कर आपको काफी अच्छा महसूस होगा। स्वास्थ्य की बात करें तो ज्यादा टेंशन या दबाव में न रहें। आपके लिए आपकी सेहत भी जरूरी है।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 16

शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 1:45 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

आज आप अपने दिन की शुरुआत हनुमान जी की पूजा से करें। इससे आपको अच्छे फल की प्राप्ति होगी। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में कोई कठिन कार्य आपको सौंपा जा सकता है। बेहतर होगा तनाव या दबाव में काम करने से बचें। इससे आप अपना सर्वश्रेष्ठ नहीं दे पाएंगे और उच्च अधिकारियों के सामने आपकी छवि खराब हो सकती है। खाद्य पदार्थों का व्यापार करने वाले जातकों को आज अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। वैवाहिक जीवन में कुछ उथल-पुथल रहेगी। जीवनसाथी के साथ आपका बड़ा झगड़ा हो सकता है। यदि आप अपने गुस्से पर काबू नहीं रखेंगे तो आपके बीच तनाव बढ़ सकता है। इसका बुरा असर आपके बच्चों पर भी पड़ सकता है। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन सामान्य रहेगा।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 36

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में संभलकर रहना होगा। आपके कुछ सहकर्मी आपकी छवि बिगाड़ने का प्रयास कर सकते हैं। ऐसी बातों से परेशान होने की जगह अगर आप मामले को होशियारी से निपटाने की कोशिश करेंगे तो आपके लिए अच्छा होगा। अगर आप व्यापार करते हैं तो नए स्टॉक के लिए दिन ठीक नहीं है। इसके अलावा आज किसी भी बड़ी सौदेबाजी से आपको बचने की सलाह दी जाती है। घर का वातावरण शांत रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद मिलने से आपको सकारात्मकता की अनुभूति होगी। भाईयों के साथ आप बहुत ही मजेदार समय बिताएंगे। पैसों की बात करें तो अगर आप अपने बजट के अनुसार खर्च करेंगे तो आज कोई समस्या नहीं होगी। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 15

शुभ समय: दोपहर 2:30 से शाम 5 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

पैसों के मामले में दिन ठीक नहीं है। आपकी फिजूलखर्ची आपको बड़ी परेशानी में डाल सकती है। दूसरों को खुश करने के लिए ज्यादा खर्च न करें। अपने खर्चों पर लगाम लगाएं और बचत पर अधिक ध्यान दें। आज आपको अपने शब्दों का प्रयोग बहुत ही तोलमोल कर करने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपके बिगड़े हुए बोल आपके करीबियों को दुखी कर सकते हैं। अगर आप व्यापार करते हैं तो बड़ी डील करने के लिए दिन अनुकूल नहीं है। नौकरीपेशा जातकों को अपने बॉस द्वारा सौंपे गए किसी भी काम के प्रति लापरवाही नहीं करनी चाहिए। यदि आप अपनी गलतियां दोहराते रहेंगे तो मुश्किल हो सकती है। सेहत से जुड़ी यदि छोटी-मोटी समस्या है तो उसे नज़रअंदाज करने की भूल न करें।

शुभ रंग: हल्का पीला

शुभ अंक: 36

शुभ समय: सुबह 8 बजे से रात्रि 8 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

आज आपको मौज मस्ती का कोई अवसर मिल सकता है। लंबे समय बाद किसी पुराने दोस्त से आपकी मुलाकात हो सकती है। आप अपने मित्र के साथ बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। आज आपकी कुछ पुरानी और अच्छी यादें भी ताजा हो जाएंगी। कामकाज की बात करें तो यदि छोटी मोटी समस्या आ रही है तो आप धैर्य से काम लें। जल्द ही आपकी यह परेशानी दूर होगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। परिजनों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। वहीं दूसरी ओर जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तनाव संभव है। आपका अनियंत्रित क्रोध आपके बीच कड़वाहट बढ़ा सकता है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आपका बजट संतुलित रहेगा। आपके स्वास्थ्य की बात करें तो आज आपको पर्याप्त आराम मिलेगा और आप काफी तरोताजा रहेंगे।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 13

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

आर्थिक मोर्चे पर दिन ठीक नहीं है। यदि आपकी आमदनी में गिरावट आई है तो इसे बढ़ाने के लिए आपको अपने प्रयास तेज करने होंगे। इसके अलावा आर्थिक मामलों में आपको समझदारी से आगे बढ़ने की जरूरत है। वैवाहिक जीवन में शांति रहेगी। आज जीवनसाथी के साथ चल रही सारी गलतफहमियां दूर होगी। वहीं दूसरी ओर घर के कुछ सदस्य आपसे ज्यादा नाराज रहेंगे। बेहतर होगा आप शांति से अपना पक्ष रखें और उनकी बातों पर भी गौर करें। कामकाज के मोर्चे पर दिन सामान्य रहेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो समय का ध्यान रखें। यदि आप अपने काम तय समय पर पूरे नहीं कर पाते हैं तो उच्च अधिकारी कड़क रवैया अपना सकते हैं। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 19

शुभ समय: शाम 5:20 से रात्रि 10 बजे तक

डेस्क

No comments