Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

सहकारिता आंदोलन और जय प्रकाश नारायण के समाजवादी आंदोलन में अहम भूमि‌का अदा करने वाले राघवेंद्र सिंह का 83 साल की उम्र में निधन

 


बलिया। सहकारिता आंदोलन और जय प्रकाश नारायण के समाजवादी आंदोलन में अहम भूमि‌का अदा करने वाले मनियर निवासी राघवेंद्र सिंह पुत्र स्वर्गीय राजेंद्र सिंह का बृहस्पतिवार को 83 साल की उम्र में निधन हो गया। वे लम्बे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। युवावस्था में अपने खास तेवरों के लिए जाने वाले राघव पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर और प्रदेश के पूर्व मंत्री ठाकुर शिवमंगल सिंह के बहुत करीबी रहें। इसके अलावा वे गन्ना मिल के मेंबर तथा मनियर स‌हकारी समिति के अध्यक्ष भी रहे। उनके निधन की खबर जैसे ही मनियर पहुंची दरवाजे पर शोक संवेदना जताने वालों का तांता लग गया। उनका अंतिम संस्कार सरजू नदी के परशुराम घाट के पास अन्तेष्टी स्थल पर किया गया। मुखाग्नि उनके द्वितीय पुत्र अनिल सिंह ने दी। स्व. सिंह अपने पीछे भरापूरा परिवार छोड़ गये है। उनकी तीन पुत्र और तीन पुत्रियां है। सबसे छोटे पुत्र सुनील सिंह (गुडलक) अमर उजाला बलिया के ब्यूरो प्रमुख है। शोक व्यक्त करने वालों में मुख्य रुप से टाउन इंटर कालेज के प्रधानाचार्य अखिलेश सिन्हा, ह‌िंदुस्तान अखबार के पूर्व संपादक मनोरंजन सिंह, गोपाल जी युवा, धर्मेंद्र मणिक, सभासद कंचन सिंह, संजीत कुमार आदि रहे। 


रिपोर्ट : धीरज सिंह

No comments