Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

तेज रफ्तार वैगनार के धक्के से मोपेड सवार तीन घायल


बेल्थरारोड, बलिया। नगरा रसड़ा मार्ग पर पांडेयपुर के समीप बुधवार को मोपेड सवार ससुर, बहू व पौत्र को पीछे से जा रही तेज रफ्तार वैगनार ने धक्का मार दिया। जिससे तीनों गम्भीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीण घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाए,जहां उनका उपचार चल रहा है। उधर धक्का मारने के बाद भाग रहे बोलेरो चालक को ग्रामीणों ने पीछा कर पकड़ लिया।

                   सिकंदरपुर थाना क्षेत्र करमौता निवासी 62 वर्षीय राजनाथ मोपेड से अपनी बहू 40 रेखा व पौत्र 5 वर्षीय आशीष के साथ रसड़ा जा रहे थे।अभी तीनों नगरा रसड़ा मार्ग पर पांडेयपुर के सामने पहुंचे थे कि पीछे से जा रही तेज रफ्तार वैगनार ने मोपेड में जोरदार धक्का मार दिया। जिससे तीनों सड़क पर गिरकर छटपटाने लगे। ग्रामीण तीनों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगरा पहुंचाए, जहां उनका उपचार चल रहा है।उधर धक्का मारने के बाद चालक वाहन लेकर भागने लगा, जिसको ग्रामीण पीछा कर पकड़ लिए।

                               

संतोष द्विवेदी

No comments