Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

तीन घरों का ताला तोड़ चोर लाखो के आभूषण व नगदी उड़ाए, ग्रामीणों में दहशत



बेल्थरारोड, बलिया। उभांव थाना क्षेत्र के भाजपा विधायक के गॉव जमुआंव गांव में मंगलवार की रात तीन घरों में धावा बोल चोरों नें लाखो के गहनों सहित अन्य सामानों पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ितों को चोरी की जानकारी सुबह हुई तो पुलिस को सूचना दिए। मौके पर पहुंची पुलिस  जांच पड़ताल में जुट गई है।

            जानकारी के मुताबिक  जमुआव गॉव में शारदा यादव व परिजन खाना खाकर सो गए थे। रात में किसी वक्त चोर दो मंजिले मकान पर चढ़ कर दूसरे तल पर बने कमरे में घुस गए और बक्से में रखे करीब चार लाख के गहने एवं पांच सौ नगदी लेने के बाद पड़ोसी जयप्रकाश खरवार (पिन्टू) के घर से घुस गए और वहां से पचास हजार के गहने तथा दस हजार नगदी तथा श्री प्रकाश शर्मा के घर में घुस कर मोबाइल सेट चोरी कर चोर भाग निकले। पीड़ितो के अनुसार चोरी की खबर सुबह नींद से जगने के बाद हुई। पीड़ितो ने चोरी की सूचना डायल 112 को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस चोरी की जानकारी प्राप्त कर छान बीन में जुट गई। जमुआव भाजपा विधायक का पैतृक गांव है। विधायक के गांव में चोरी के बढ़ते घटनाओं से गांव एवं क्षेत्र वासियों में दहशत व्याप्त है।

                             

संतोष द्विवेदी

No comments