Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

ब्लॉक परिसर में आयोजित एक दिवसीय किसान मेला एवं गोष्ठी का विधायक ने किया शुभारम्भ


बेल्थरारोड, बलिया। विकास खंड परिसर में बुधवार को आयोजित एक दिवसीय किसान मेला, गोष्ठी एवं प्रदर्शनी का शुभारम्भ बेल्थरारोड विधान सभा के विधायक धनंजय कन्नौजिया ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। गोष्ठी में आए कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को उत्तम खेती के गुर बताए। इस मौके पर विधायक ने  प्रगतिशील किसानों को कृषि यंत्र एवं एक दर्जन से उपर महिला पुरुष लाभार्थियों को मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत प्रमाण पत्र प्रदान किया।

                किसान गोष्ठी को संबोधित करते हुए विधायक धनंजय कन्नौजिया ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार अपनी हर योजना एवं परियोजना किसानों के प्रगति को ध्यान में रखकर बना रही है। सरकार किसानों के साथ कोई भेदभाव न हो, इसका विशेष ख्याल रख रही है। कहे कि केंद्र सरकार द्वारा लाया गया किसान बिल से किसान सशक्त होगा। विपक्षी पार्टियां जानबूझ कर कृषि बिल का विरोध कर रही है। कुछ चंद लोग देश के किसानों का विकास नहीं चाहते, इसलिए किसानों को भ्रमित कर रहे है। विधायक ने कहा कि आज किसान सुखी है। किसानों के फसल का मुआवजा सरकार द्वारा उचित मूल्य पर दिया जा रहा है। गोष्ठी में कृषि वैज्ञानिक डॉ वेद प्रकाश सिंह ने किसानों को उत्तम एवं पारंपरिक खेती एवं उसमे उपयोग होने वाले खाद आदि के विषय में जानकारी दी, वहीं पशु चिकित्साधिकारी डॉ बीएन पाठक ने पशुओं में होने वाले बीमारियों एवं उसके उपचार की जानकारी दी। गोष्ठी में उपनिदेशक कृषि अनुसंधान आजमगढ़ खान सिंह, जिला कृषि अधिकारी विकेश सिंह, खंड विकास अधिकारी प्रवीनजीत गीताशरण सिंह, अरविंद सिंह, प्रवीण सिंह, मनोज सिंह, मनोज भारती आदि ने अपने विचार व्यक्त किए। संचालन एडीओ कृषि रमाकांत ने किया।

                                   


संतोष द्विवेदी

No comments