Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

7 फरवरी का राशिफल: जाने क्या आज आपको अपने प्रयासों में सफलता मिलेगी और बनेंगे आपके बिगड़े काम?

 



मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। अगर आप नौकरी करते हैं और किसी नए प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं तो वरिष्ठों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। इससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आप अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करेंगे। वैवाहिक जीवन की बात करें तो आज का दिन कुछ ज्यादा ही रोमांटिक रहेगा। आप सारी कड़वी बातें भूलकर अपने जीवनसाथी के साथ प्यार भरा दिन बिताएंगे। रोमांटिक लाइफ में स्थिति अनुकूल रहेगी। परिवार में शांति रहेगी और घर के सदस्यों के बीच एकता रहेगी। स्वास्थ्य के मामले में दिन अच्छा रहेगा। किसी पुरानी बीमारी से राहत मिलेगी।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 10

शुभ समय: सुबह 8:15 से दोपहर 1 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

कामकाज के मोर्चे पर आज चीज़ें आपके विरुद्ध जा सकती है। हो सकता है दफ्तर में बॉस आपके प्रदर्शन से नाखुश रहें। वे आपकी कई सारी गलतियां भी निकाल सकते हैं। ऐसे में आपको बहुत ही संभलकर रहना होगा। वहीं व्यापार करने वाले जातकों को आज वाद विवाद से दूर रहने की सलाह दी जाती है। यदि किसी से आपकी कहासुनी होती है तो आप समझदारी से मामले को निपटाने का प्रयास करें अन्यथा आपका बनता हुआ काम बिगड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। परिजनों का समर्थन मिलेगा। आज बड़े भाई से आपको कोई अच्छी सलाह मिल सकती है। लव पार्टनर के साथ आज घूमने फिरने का मौका मिलेगा। पैसों की बात करें तो अपनी मेहनत से कमाएं हुए धन को व्यर्थ करने से बचें। अपने आर्थिक फैसले सोच समझकर लें। आज आपकी सेहत कुछ कमजोर रहेगी।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 8

शुभ समय: शाम 4:30 बजे से रात्रि 8 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

पैसों के मामले में आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और आप कम प्रयास में अच्छा धन कमा पाएंगे। आपका कोई अटका हुआ काम आज पूरा होने से भी आपको आर्थिक लाभ होगा। रोमांटिक लाइफ की बात करें तो प्रेम प्रस्ताव मिलने की संभावना है। अगर आप शादीशुदा हैं तो जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। दफ्तर में अपने शानदार प्रदर्शन से आप वरिष्ठों का दिल जीत लेंगे। साथ ही आपके सहकर्मी भी आज आपकी खूब तारीफ करेंगे। व्यापारियों को बड़े आर्थिक लेन देन से बचने की सलाह दी जाती है। घर का माहौल आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। आपकी किसी बात से आज आपकी माता नाराज हो सकती है। सेहत के प्रति लापरवाही न करें। अगर आप डॉयबटीज के मरीज हैं तो अपना अधिक ध्यान रखें।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 15

शुभ समय: दोपहर 2:30 से शाम 5 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

वैवाहिक जीवन में तनाव बढ़ सकता है। जीवनसाथी से अनबन आज आपके दिन को काफी कठिन बना देगी। अनावश्यक बहसबाजी करके आप अपनी मानसिक शांति भंग न करें। आपको जल्द से जल्द अपने बीच की कड़वाहट को खत्म करना होगा। प्यार मोहब्बत की बात करें तो आपको पार्टनर से मिलने का मौका नहीं मिल पाएगा। आज आपके साथी कुछ ज्यादा ही व्यस्त रह सकते हैं। किसी करीबी मित्र के सहयोग से आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा हो सकता है। इससे आपकी बड़ी चिंता दूर होगी। आर्थिक तौर पर आज कुछ सुधार होने की संभावना है। कामकाज की बात करें तो नौकरी हो या व्यापार आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने के आसार हैं।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 18

शुभ समय: सुबह 9 बजे से रात्रि 8 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। नौकरी करने वाले जातकों को आज कुछ नया सीखने को मिल सकता है। मुमकिन है आपके क्षेत्र से जुड़े और उच्च पद पर कार्यत लोगों से आपको अच्छी और फायदेमंद सलाह भी मिले। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज कोई उलझा हुआ व्यवसायिक मामला सुलझने के आसार हैं। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। अगर आप किराए के मकान में रहते हैं और खुद के घर का सपना देख रहे हैं तो आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। माता पिता का आशीर्वाद मिलेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। आपके प्रेम में वृद्धि होगी। रोमांटिक लाइफ में स्थिति प्रतिकूल रहेगी। आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा। स्वास्थ्य की बात करें तो आज आपको आराम करने का पर्याप्त समय मिलेगा और आप इसका भरपूर लाभ उठाएंगे।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 13

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

आज आपके स्वभाव में उग्रता रहेगी और आप काफी झुंझलाहट महसूस करेंगे। मन अशांत रहने से आपका किसी भी काम में ध्यान नहीं लगेगा। ऐसे में आप ध्यान का सहारा लें या फिर कोई अच्छी और सकारात्मक किताब पढ़ें। बच्चों के साथ ज्यादा सख्ती से पेश न आएं और न ही उन पर किसी भी बात का दबाव डालें। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज दफ्तर में आपकी गति काफी धीमी रहेगी जिससे आपके कुछ काम अधूरे ही रह जाएंगे। व्यापारियों के लिए दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। आपको आर्थिक फायदा हो सकता है। प्यार मोहब्बत के मामले में दिन बढ़िया रहेगा। आपके पार्टनर आपके लिए कुछ खास कर सकते हैं। अगर आप शादीशुदा हैं तो आज जीवनसाथी के साथ छोटी मोटी अनबन संभव है। सेहत आपकी कुछ गड़बड़ रहेगी।

शुभ रंग: गहरा नीला

शुभ अंक: 19

शुभ समय: शाम 4:20 से रात्रि 10 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

अगर बात पैसों की करें तो आज का दिन ठीक रहेगा। हालांकि किसी बड़े आर्थिक संकट से दूर रहने के लिए आपको अपने खर्चों पर लगाम लगानी होगी। यदि आप बचत पर थोड़ा और ध्यान देंगे तो अच्छा होगा। इससे आप जल्द से जल्द अपने कर्ज चुका सकते हैं। घर में शांति का वातावरण रहेगा। घर के सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा। आज दोस्तों के साथ भी समय बिताकर आपकी बोरियत दूर होगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा और आपके बीच का प्रेम और गहरा होगा। रोमांटिक लाइफ की बात करें तो आपको अपने पार्टनर पर भरोसा मजबूत करना होगा। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए उपलब्धियों से भरा रहेगा। नौकरी हो या व्यापार आपको बड़ी सफलता मिल सकती है। आज मन में संतोष का भाव रहेगा और आप काफी अच्छा महसूस करेंगे।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 18

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 6:30 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

विद्यार्थियों के लिए आज का दिन कुछ ठीक नहीं है। आज आप काफी बोझिल महसूस करेंगे और पढ़ाई में आपका ध्यान कुछ कम लगेगा। ऐसे में आपको समय निकालकर अपनी रुचियों पर भी ध्यान देना चाहिए। इससे आप तरोताजा महसूस करेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को आज कोई बड़ा फायदा हो सकता है। मुमकिन है आपको कोई बड़ा आर्डर मिले जिससे आपके कारोबार में वृद्धि होगी। वहीं दूसरी ओर नौकरीपेशा लोगो को आज कुछ संभलकर रहने की जरूरत है। उच्च अधिकारियों के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। निजी जीवन की बात करें तो आज जीवनसाथी के व्यवहार में रुखापन रहेगा। आपके प्रिय का कड़क रवैया आपको काफी दुखी कर सकता है। प्यार मोहब्बत की बात करें तो आप अपने पार्टनर को पर्याप्त समय दे पाएंगे। आर्थिक मोर्चे पर दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ दिन: 23

शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से रात्रि 9:15 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

आज आप अपने सारे तनाव भूलकर अपने परिवार के साथ काफी अच्छा समय बिताएंगे। जीवनसाथी का साथ पाकर आपको काफी प्रसन्नता मिलेगी। आप अपने माता पिता के साथ किसी जरूरी मुद्दों पर बातचीत कर सकते हैं। रोमांटिक लाइफ में चल रही परेशानी का अंत होगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आज आप अपने काम पर ध्यान दें तो बेहतर होगा। सहकर्मियों की बुराइयां करने और उनकी गलतियां निकालने की भूल न करें अन्यथा आप खुद ही मुश्किल में पड़ सकते हैं। व्यापारियों के लिए दिन महत्वपूर्ण रहेगा। यदि अपने कारोबार को आगे बढ़ाने की सोच रहे हैं और आर्थिक समस्या के कारण आपकी योजना आगे नहीं बढ़ पा रही थी तो आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। स्वास्थ्य का मामला मिलाजुला रहने के आसार हैं।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 14

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी और आप अपने सभी काम बेहतर ढंग से निपटाने में कामयाब रहेंगे। आज आप कोई महत्वपूर्ण कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर सकते हैं। इससे जल्द ही आपकी बड़ी तरक्की होने के भी आसार हैं। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। जीवनसाथी का मिजाज बढ़िया रहेगा। आपके बीच निकटता बढ़ेगी। काफी दिनों बाद एक दूसरे के साथ कुछ अच्छा समय बिताकर आपको खुशी का अनुभव होगा। वहीं दूसरी ओर रोमांटिक लाइफ में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। अपने पार्टनर से किया हुआ कोई वायदा आज आप पूरा नहीं कर पाएंगे जिस कारण उनका मूड काफी खराब रहेगा। सेहत के मामले में दिन ठीक रहेगा।

शुभ रंग: गहरा हरा

शुभ अंक: 3

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 9:15 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

प्रेम जीवन में नीरसता रहेगी। कई प्रयासों के बावजूद आप अपने पार्टनर की नाराजगी दूर नहीं कर पाएंगे। अगर आप शादीशुदा हैं तो अपने जीवनसाथी से किसी भी तरह का झूठ बोलने से बचें अन्यथा आपके बीच बड़ा विवाद हो सकता है। पैसों की बात करें तो आज का दिन आपके लिए फायदेमंद रहेगा। धन लाभ का योग बन रहा है। काफी दिनों के बाद आज दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका आपको मिल ही जाएगा। आप इस अवसर का भरपूर फायदा उठाएंगे और ढेर सारी मौज मस्ती भी करेंगे। कामकाज की बात करें तो दफ्तर का माहौल काफी बढ़िया रहेगा। आज आपको काम करने में काफी आनंद महसूस होगा। स्वास्थ्य के मामले में दिन अच्छा है। आज कोई बड़ी समस्या नज़र नहीं आ रही है।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 8

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 11 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

आपका अड़ियल स्वभाव आज आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। बेहतर होगा आप सभी के साथ अपना व्यवहार ठीक रखें। अपने परिजनों और दोस्तों के साथ बातचीत करते समय अपने शब्दों का प्रयोग सोच समझकर करें। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे और आप दोनों का रिश्ता प्रगाढ़ होगा। रोमांटिक लाइफ में प्रेम ही प्रेम रहेगा। आप महसूस करेंगे कि आपके पार्टनर आपसे सच्चा प्रेम करते हैं। आज आप एक दूसरे के साथ खूब मौज मस्ती करेंगे। पैसों की बात करें तो अगर आपने किसी से उधार लिया है तो आज आप उसे चुकाने में सफल रहेंगे। सेहत का मामला आज ठीक रहेगा।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 22

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 10 बजे तक

डेस्क

No comments