Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

नगर पंचायत का प्रथम वर्षगांठ सादगी एवं सौम्यता के साथ मनाया



बेल्थरारोड, बलिया। नगर पंचायत के नगरा के एक वर्ष पूर्ण होने पर सभी कर्मचारियों ने सोमवार को नगर पंचायत कार्यालय पर पहला वर्षगांठ सादगी व सौम्यता के साथ मनाया। इस दौरान कर्मचारियों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर हर्ष व्यक्त किया। वहीं साफ सफाई व नगर को स्वच्छ रखने के अलावा कोरोना से बचाव हेतु जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान वरिष्ट लिपिक अत्ताउल्लाह खान ने कहा कि नगर पंचायत नगरा का यह पहला वर्षगांठ है। साल भर में नगर के अंदर साफ सफाई आदि का विशेष ख्याल रखा गया है। कहे कि कोरोना काल में नगर पंचायत के कर्मचारियों का कार्य काफी सराहनीय रहा। प्रथम वर्षगांठ पर बाजार स्थित पृथ्वीराज चौहान की प्रतिमा एवं नप कार्यालय को आकर्षक ढ़ंग से सजाया गया तथा सड़कों एवं गलियों में चुना भी गिराया गया था। कार्यक्रम में जितेंद्र कुमार सैनी, नीरज चौहान, विजय शंकर यादव, अंबिकेश्चर, इंद्रजीत कुमार अविनाश दुबे सहित सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।

                                   


संतोष द्विवेदी

No comments