Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

खेल मैदान के निर्माण हेतु हुआ भूमि पूजन



बेल्थरारोड, बलिया। नगरा ब्लाक क्षेत्र के खरुआंव गांव में बुधवार को खेल मैदान व पाथवे निर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया। ब्लाक प्रमुख अनिल सिंह व खंड विकास अधिकारी प्रवीनजीत ने संयुक्त रूप से वैदिक विधि विधान से भूमि पूजन किया। खेल मैदान व पाथवे का निर्माण कार्य क्षेत्र पंचायत द्वारा कराया जाएगा। 

           इस अवसर पर आयोजित सादे समारोह में मौजूद क्षेत्रीयजनों को संबोधित करते हुए ब्लाक प्रमुख अनिल सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी खेल के मैदान का अभाव है। जिसके चलते  ग्रामीण प्रतिभाओं को निखरने का मौका नही मिल पाता। युवा वर्ग दौड का अभ्यास करने हेतु सडकों पर जाता है। इससे दुर्घटना की भी संभावना बनी रहती है। गांव में खेल का मैदान बन जाने से अब युवा गांव में ही खेल व दौड का अभ्यास कर सकेगें। बीडीओ प्रवीणजीत ने कहा कि गांवों में प्रतिभाओं की कमी नही है, आवश्यकता इसकी है कि उन्हें आगे बढने के लिए प्रोत्साहित किया जाय। उन्होने आशा व्यक्त की कि गांव के युवा इस खेल मैदान का भरपूर लाभ उठिएंगें। इस मौके पर अवर अभियंता विजय कुमार यादव, अजय कुमार सिंह,ओम प्रकाश गुप्ता, शमसाद आलम, दुष्यंत सिंह, देवेंद्र राजभर आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता सहायक विकास अधिकारी कृषि रमाकांत व संचालन सचिव रामसहाय ने किया।


                              

संतोष द्विवेदी

No comments