Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत बालक-बालिकाओं के अधिकार व विभिन्न योजनाओं की दी गई जानकारी

 



बलिया: मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिला कल्याण विभाग द्वारा यशोदा इन्टर कालेज दूबेछपरा में आयोजित कार्यक्रम में बालक-बालिकाओं के अधिकार व सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गयी। मुख्य अतिथि डिप्टी कलेक्टर सीमा पांडे ने कहा कि यह आवश्यक है कि हर​ किसी को अपने सुरक्षा से सम्बन्धित व अन्य अधिकार की जानकारी हो। इससे वह अपना हक पा सकत है। सह विधि परिवक्षा अधिकारी डॉ अर्चना दूबे ने पॉक्सो एक्ट के बारे में बताया। साथ ही मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, विभिन्न हेल्पलाईन नम्बर, महिला शक्ति केंद्र, बेटी बचाओ बेटी बढाओ योजना, वन स्टॉप सेंटर आदि के बारे में विस्तार से बताया गया। महिला कल्याण अधिकारी पूजा सिंह, प्रिया सिंह आदि​ थीं।

No comments