Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

सिकंदरपुर जाते वक़्त नगरा बाजार में किसान नेता राकेश टिकैत का जोरदार स्वागत

 



बेल्थरारोड, बलिया। सिकंदरपुर में आयोजित किसान जनसभा में जाते वक्त भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत का नगरा बाजार में किसानों एवं आम लोगो ने जोरदार स्वागत किया। किसान नेता का काफिला हनुमान चौक पर पहुंचते ही समर्थको एवं किसानों में उन्हें माला पहनाने की होड़ लग गई। कम समय में ही उनके प्रशंसकों ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया वही गगन भेदी नारो से "जब तक दुखी किसान रहेगा ,तब तक धरती पर तूफान रहेगा" गूंज उठा । अपने स्वागत से अभिभूत राकेश टिकैत काफी गदगद दिखे। दिनेश्चर सिंह कुशवाहा, डॉ शशि प्रकाश कुशवाहा, युवा समाजसेवी कृष्णपाल यादव केपी, अश्विनी वर्मा गोलू,दीवान चन्द पटेल, बस्ती  के मंडल अध्यक्ष सुभाष किसान, जनार्दन मिश्रा जिलाध्यक्ष संत कबीर नगर, राम नवल मण्डल संगठन मंत्री बस्ती, जय राम चौधरी जिलाध्यक्ष बस्ती सहित गैर जनपदों एवं क्षेत्र के सैकड़ों समर्थकों एवं किसान उपस्थित रहे।

                                   

संतोष द्विवेदी

No comments