Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

भोले बाबा के जयकारे से परशुराम नगरी बम बम

 



मनियर (बलिया)कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्रो के शिव मंदिरों पर सुबह से ही शिव भक्तो भीड़ जुटने लगी सुबह से जलाभिषेक के लिए भक्तो की लाईन लग गयी जिससे भोले बाबा के जयकारे से परशुराम नगरी बम बम करती रही । वही धुम धाम से नगर पंचायत मनियर में महाशिवरात्री के पावन पर्व पर शिव बरात निकाली गयी बरात मनियर परशुराम स्थान से चलकर उत्तर टोला, नाथजी मन्दिर, पूरब टोला, देवापुर, मनियर बस स्टैण्ड, चान्दूपाकड़ होते हुए पुनः परशुराम स्थान पर  पहुची ।शिवजी व पार्वती संग विवाह कार्यक्रम भी सम्मपन्न हुआ। बरात में क्षेत्र सहित नगर के सैकड़ों नर नारी शिव बरात के साथ चल रहे थे। बरात में औरतों की भीड़ पीछे-पीछे मंगल गीत गातें चल रही थी। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर महर्षि परशुराम का मंदिर इस कदर सजाया गया था कि आकर्षक का केन्द्र बना रहा। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो महर्षि परशुराम जी का मंदिर इस कदर सजाया गया था कि ऐसी सजावट इसके पूर्व नहीं देखी गई थी।




महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शिव बरात की झांकी के साथ ही नगर भ्रमण के बाद महर्षि परशुराम जी के मंच पर सजाया गया पंडाल में शिवजी बने मनियर के लड़के व पार्वती बनी सिकंदरपुर के लड़की से सांय करीब 7 बजे विवाह का कार्यक्रम होगा। जिसमें नगर के सैकड़ों नर नारी इस युगल जोड़ी को आशीर्वाद देंगें। जो सच को बयां करने के लिए आकर्षण का केन्द्र बना है।



राममिलन तिवारी

No comments