Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

चारो तरफ रही अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस की धूम



बेल्थरारोड,बलिया। नगरा क्षेत्र के श्री नरहेजी पीजी कालेज नरही में आयोजित एनएसएस की दोनो इकाइयों के संयुक्त तत्वाधान में सोमवार को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्या डॉ सुशीला सिंह ने ने कहा कि यदि कोई मनुष्य अपनी माता, बहन या पत्नी का सत्कार करता हैं तो वह अवश्य ही दूसरों की माता, बहनों, का भी सत्कार करेगा। मां ही अपने बच्चे को संस्कार देती है।कहा कि मनुष्य जीवन में नारी का बड़ा महत्व है। उन्होंने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में नए-नए कीर्तिमान स्थापित कर अपना फर्ज पूरा कर रही है। शिक्षिका यास्मीन बानो ने कविता प्रस्तुत की। छात्राएं सुमन यादव, अफसाना खातून ने भी अपने विचार व्यक्त किए। धनंजय शर्मा, राजेश सिंह आदि मौजूद रहे। 



प्राथमिक विद्यालय चचयां में महिला दिवस पर आयोजित चौपाल में महिला अभिभावकों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि निवर्तमान प्रधान शिवकुमारी देवी ने बेटियों के जन्म पर खुशी मनाने, उनकी शिक्षा, सशक्तीकरण एवं स्वालंबन, तन मन धन से समर्पित होकर स्वच्छ एवं सुरक्षित समाज के निर्माण में योगदान देने की शपथ ली। ए आर पी संजय यादव, प्रधानाध्यापक सत्य प्रकाश सिंह, सुमन, विनीता सिंह, साधना गुप्ता, कनक, सुनीता,दिलीप सिंह,अजित कुमार आदि क्रम में नगरा थाने में आयोजित कार्यक्रम में उप निरीक्षक शत्रुघ्न पांडेय ने कहा कि नारी के सहयोग से ही अपराध को रोका जा सकता है। क्योंकि समाज का कोई भी कार्य नारी के सहयोग के बिना नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा कि महिला उत्पीड़न, कन्या भ्रूण हत्या, दहेज हत्या, घरेलू हिंसा आदि महिलाओ के साथ होने वाले अपराधों को रोकने की जरूरत है।उन्होंने उपस्थित किशोरियों महिलाओ को नारी अपराध से सम्बन्धित कानूनों की जानकारी दी। महिला कांस्टेबल ज्योति मिश्रा ने अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष प्रकाश डालते हुए किशोरियों, युवतियों व महिलाओ के लिए सरकार द्वारा चलाए जा रहे मिशन नारी शक्ति की जानकारी दी। एसआई लाल साहब, केएम पांडेय, राजेश सिंह, विमलेश सिंह, अंजू यादव, कविता चौहान, निधि शुक्ला, प्रदीप मिश्रा, नफीस अहमद आदि उपस्थित रहे।

                                   

संतोष द्विवेदी

No comments