Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

देवरानी ने जेठानी को 140 मतों से दी मात



बेल्थरारोड, बलिया। सीयर के ग्राम राजपुर में एक देवरानी ने अपनी सगी जेठानी को प्रधान पद पर हरा कर 140 मतों से जीत गयी। निर्वाचन रिपोर्ट की माने तो पिछड़ी महिला सीट पर कुल 7 प्रत्याशी थे, जिसमे निर्वाचित प्रधान प्रभा देवी पत्नी विजय यादव ने 448 मत तथा सगी जेठानी लालमुनि यादव 308 मत प्राप्त की थी। इस प्रकार देवरानी प्रभा देवी अपनी जेठानी को 140 मतों के अंतर से पराजित कर पहली बार मे ही 31 वर्ष की उम्र में ग्राम प्रधान निर्वाचित हो गयी। ग्राम प्रधान के बीते सत्र में नव निर्वाचित महिला ग्राम प्रधान के जेठ ही ग्राम प्रधान रहे हैं। इस निर्वाचन में विशेष सहयोगी समर मौर्य व अन्य लोग शामिल रहे।


                                

संतोष द्विवेदी

No comments