Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

उभा व पुलिस ने सात गोवंशो सहित दो तस्करो को किया गिरफ्तार

 



बेल्थरारोड, बलिया। पुलिस अधीक्षक बलिया द्वारा अपराध व अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के क्रम में उभाव पुलिस सफलता हासिल की है। पुलिस ने मंगलवार को पिकप में बध हेतु ले जाए जा रहे सात गो वंश सहित दो तस्करो को गिरफ्तार कर न्यायालय चालान कर दिया है।

            उभाव थाने के प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेश्वर पांडेय ने बताया कि उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि दो तस्कर एक पिकप में सात गोवंशो को लाद कर हाहनाला तिराहा से जाने वाले है। मुखबिर की सूचना को गंभीरता से लेते हुए  एसआई दिनेश शर्मा मय हमराह हाहानाला तिराहा पर पहुंच गए और जैसे ही पिकप आई। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे रोक लिया। पिकप में सात गो वंश लदे थे। पुलिस ने गो वंशो सहित पिकप को कब्जे में लेते हुए दोनो तस्करो को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा पूछताछ में दोनो तस्करो ने अपना नाम साकिर निवासी कुंडैल नियामतअली थाना उभाव व तौफीक निवासी बसारिखपुर थाना सिकंदरपुर बताया। पुलिस ने सम्बन्धित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दोनो का चालान कर दिया।

                                     


संतोष द्विवेदी

No comments